Pawan Jury BhilwaraRj
प्रजा अधीन राजा समूह के बारे में :
1. कार्यकर्ताओं के उन छोटे छोटे समूहों का संघ है जो देश की राजनेतिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में रूचि रखते है ।
2. यह समूह नागरिको को वे महत्वपूर्ण सूचनाये देता है जिन्हें पेड मिडिया, पेड स्तंभकार और सभी राजनेतिक दल निजी हितो के लिए चर्चा में नही लाना चाहते ।
3. सिर्फ समस्या उठाने की जगह समस्या के समाधान में रुचि दिखाता है ।
4. समस्या के निस्तारण के लिए नारे, स्लोगन, बयान, जादुई समाधान और काल्पनिक उपाय की जगह क़ानून ड्राफ्ट्स में विश्वास रखता है ।
5. नेतृत्वविहीन समूह है, क़ानून ड्राफ्ट ही हमारा नेता है ।
6. इस समूह का सदस्य बनने की कोई औपचारिक प्रक्रिया या अर्हता नही है, यदि कोई समूह द्वारा प्रस्तावित कानूनों से सहमत है तो इन कानूनों का प्रचार अपने तरीके से कर् सकता है ।
7. बड़ा संघठन बनाने के खिलाफ है ।
8. समूह का मुख्य लक्ष्य देश की रक्षा के विषय को मूल मुद्दे के रूप में स्थापित करना है, ताकि देश की सेना को मज़बूत करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वदेशी आधुनिक हथियारों का उत्पादन किया जा सके ।
9. समूह दान/चंदे/अनुदान स्वीकार नही करता है ।
10. देश को विकसित बनाने तथा गरीबी, भ्रष्टाचार, महंगाई आदि समस्याओं के उन्मूलन हेतु समूह ने लगभग 200 क़ानून ड्राफ्ट्स प्रस्तावित किये है, जिसमे मुख्य प्रस्ताव 'पारदर्शी शिकायत प्रणाली' [TCP] है ।
11. समूह इन प्रजा लक्षि कानूनों का प्रचार विगत 15 वर्षो से कर रहा है ।
12. समूह किसी भी मौजूदा राजनेतिक दल की विचारधारा का समर्थन नही करता है ।
13. समूह का मानना है कि सुधारवादी प्रजा लक्षि क़ानून सिर्फ जन आन्दोलन से ही देश में लाये जा सकते है, चुनाव जीत कर नही ।
14. समूह कानूनों के प्रचार के लिए चुनाव लड़ने की निती को प्रोत्साहन देता है ।
15. जन आन्दोलन के लिए अनशन, धरने आदि गांधीवादी तरीको से असहमत है ।
16. समूह अहिंसा मूर्ती महात्मा ऊधम सिंह" के राष्ट्रवाद से प्रेरित है तथा उनके मार्गदर्शन में ही अपनी निती निर्धारित करता है ।
17. प्रजा अधीन राजा कानूनों का समर्थन महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा भगत सिंह तथा महामना राजीव भाई दीक्षित ने किया है ।
18. देश के सभी कार्यकर्ताओं से समूह आग्रह करता है कि प्रजा अधीन राजा समूह द्वारा प्रस्तावित कानूनों से यदि आप सहमत है तो इन कानूनों को समर्थन दें एवं यथा सम्भव इनका प्रचार करे ।
19. प्रस्तावित कानूनों की अधिक जानकारी दिए गए लिंक से प्राप्त करे -
rahulmehta . com /301 . htm
20. प्रजा अधीन राजा समूह इन कानूनों को पारित करवाने तथा देश में सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए दृड़ प्रतिज्ञ है ।
प्रजा अधीन राजा @