Pawan Jury BhilwaraRj
सेवा में,
श्री मान डॉ नमो,
प्रधानमन्त्री कार्यालय
नई दिल्ली
विषय: महंगाई बढाने हेतु निवेदन
महोदय,
जैसा कि आपने सूचित किया था कि देश की सेहत सुधारने के लिए कडवी दवाई का सेवन ज़रूरी है ।
तो रेल भाड़ा बढ़ोत्तरी तथा अन्य फुटकर जिन्सो की कीमतों में वृद्धि के बाद देश की सेहत में सुधार होगा ऐसी हम कामना करते है ।
हम देश के जिम्मेदार नागरिक है तथा देश के लिए गले गले पानी तक आपके साथ है ।
हम आपके अनुशासन , निष्ठा तथा देश के प्रति आपके समर्पण की कद्र करते है । हम समझ सकते है कि आपको जो वाहन विरासत में मिला है, उसका इंजन विगत 10 वर्षो से बंद पड़ा था, इसलिए आप पर अतिरिक्त भार है ।
हर्ष का विषय है कि कडवी दवा गटकने से गला छिलने के बावजूद हम सेहत में सुधार महसूस कर रहे है ।
किन्तु हम आपको सूचित करते है कि संसद के जलपान गृह में अभी तक -
चाय - 4 रु.
कोंफी - 5 रु,
थाली - 24 रु.
में वितरित की जा रही है ।
हम आपके इस दोहरे मापदंड पर असंतोष प्रकट करना चाहते है कि जहां आप हमारी सेहत का इतना ख़याल रख रहे है वहीँ पर आपने अपने सांसदों की सेहत पर बिलकुल भी ध्यान नही दिया है।
बल्कि उन्हें आप कडवी दवाइयों की जगह मीठी दवाइयों का सेवन करवा रहे है ।
हमने बड़ी मेहनत से पूरे देश से छांट छांट कर नगीने आपको सुपुर्द किये है । हमारे पास कुछ नही है इन 543 लोगो के सिवा ।जो कुछ भी है अब यही है ।
यूं समझिये कि 125 करोड़ आत्माये इन 543 शरीरो में विद्यमान है ।
यही हमारा भविष्य है ( भूत भी यही था ) , इसलिए इनके स्वास्थ्य का मसला हमे 'टच' कर गया ।
हम निवेदन करते है कि हमारे प्रिय सांसदों की हेल्थ 'इम्प्रूव' करने के लिए संसद केंटिन की कीमतों में कम से कम 5 गुना वृद्धि की जाए ।
* यदि अपेक्षित सुधार न हो औषधि की कडवाहट 10 गुना भी बढाई जा सकती है ।
संशोधित दरे जिनकी हम अनुशंषा करते है :
चाय - 4 × 5 = 20
कॉफ़ी - 5 × 5 = 25
थाली - 24 × 5 = 120
हम आशा करते है कि आप शीघ्रातिशीघ्र अपने सांसदों को भी कडवी 'डोज़' देना प्रारम्भ करेंगे , ताकि संसद के साथ साथ पूरे देश का स्वास्थ्य प्रबल हो ।
- संसद की केंटिन में कीमतों के 5 गुना होने के इंतज़ार में ....
प्रार्थी :
प्रजा अधीन राजा @