Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

नमो छद्म सुधारवादी एवं धोखेबाज आमिर खान से मिले।
.
नेता अपने समय का उपयोग कैसे करते हैं, यह मेरे सोचने का विषय नही है। यह पूरी तरह उनकी अपनी मर्जी पर निर्भर करता है। किन्तु कभी- कभी उनकी दीवानगी तथा मीडिया द्वारा उसके प्रसारण को देखकर मैं तंग आ जाता हूँ।
.
आमिर खान एक अच्छे अभिनेता हो सकते हैं, और उन्हें अपने अभिनय की कीमत भी मिलती है। इस तरह हिसाब बराबर- और किताब बंद! .
.
अब यदि नमो पास खाली समय है तो वे आराम कर सकते हैं या कोई वीडियो गेम खेल सकते हैं। अब नमो इस छद्म सुधारवादी एवं धोखेबाज आमिर खान से मिलने और उसके साथ फोटो सेशन कराने में अपना समय क्यों व्यर्थ कर रहे हैं?