Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
सेज़ (SEZ) का प्रयोग भारत में सोने की तस्करी के लिए किस प्रकार किया जा रहा है?
.
divyabhaskar.co . in/article-hf/DGUJ-SUR-25-kg-of-gold-was-seized-in-surat-seg-4645192-PHO.html . यह लेख गुजराती में है, लिंक के लिए कृपया प्रथम कमेंट देखें।
.
यह लेख बताता है कि कुछ सेज़- मालिक दुबई से सोने का आयात कर रहे थे। और फिर वे उस सोने को स्थानीय बाजारों में बेच देते थे। सेज़ के अंतर्गत सीमा शुल्क नही लगता। सेज़ को यह दिखाना होता है कि वे निर्यात कर रहे हैं। यह कठिन नही है। इसके लिए उन्हें बस एक ऐसी इकाई स्थापित करनी पड़ सकती है जो मॉरीशस की एक कंपनी M से काल्पनिक सामान (माल) आयात करे, तथा जिसके बदले M को डॉलर प्राप्त होगा। और फिर सेज़ मॉरीशस की उस कंपनी M को काल्पनिक सामान निर्यात कर सकता है।
.
इसका समाधान है, सेज़ को मिलनेवाले कर राहतों को समाप्त किया जाये। स्वर्ण को कर रहित बनाया जाये। लेकिन स्वर्ण, मोबाइल, अथवा किसी अन्य वस्तु के आयात के लिए प्रत्येक व्यक्ति को डॉलर का इंतजाम स्वयं करना होगा। साथ ही आयात को कटौती- रहित खर्चों में शामिल किया जाये। अब इनके लिए कानून- ड्राफ्ट हम कैसे पारित करा सकते हैं? इसके लिए हमें नेताओं पर दबाव डालना होगा ताकि वे टीसीपी को गज़ट में प्रकाशित करें। टीसीपी के लिए rahulmehta . com/301.htm में धारा- 1.3 देखें।
.
कृपया ध्यान दें कि कांग्रेस= सोनिया= नमो= भाजपा= आआपा= एके= भागवत, ये सभी सेज़ को दिए जाने वाले अनैतिक कर छूट का समर्थन करते हैं। इस मुद्दे पर, सोनिया= नमो= एके !! पूरे भारत में सिर्फ हमारे राइट टू रिकॉल ग्रुप के कार्यकर्ता ही सेज़ को दिए जानेवाले करों में छूट को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। भारत स्वाभिमान संघ के कार्यकर्ताओं ने भी सेज़ कर- छूट के खिलाफ समाचारपत्रों में विज्ञापन देने से इंकार कर दिया है, क्योंकि अब वे भी सेज़ का समर्थन कर रहे हैं। अतः यदि आप इस अनैतिक सेज़ कर- छूट को समाप्त कराना चाहते हैं तो कृपया कांग्रेस, भाजपा, आरएसएस, आआपा आदि के कार्यकर्ताओं तथा नमो- भक्तों, एके- भक्तों,या सोनिया- भक्तों के साथ अपना समय नष्ट न करें। कृपया सिर्फ हमारे राइट टू रिकॉल ग्रुप के कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर काम करें।
..
--- राहुल चिमनभाई मेहता, राइट टू रिकॉल ग्रुप, 15- जून -2014.
.
(कृपया कॉपी- पेस्ट करें तथा शेयर/ लाइक न करें, नोटिफिकेशन से मुझे असुविधा होती है.. यदि आपके फोन में कॉपी- पेस्ट की सुविधा नही है कृपया केवल तभी शेयर करें)।