Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

हम एक ऐसी प्रणाली कि मांग कर रहे हैं जिसके अंतर्गत मतदाताओं के पास यह विकल्प होगा कि वे अपनी मांगों को यू.आर.एल. के साथ एस.एम.एस भेजकर तथा अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ सरकारी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर सकते हैं।
.
यदि वह मतदाता चाहे तो अपना नाम, मतदाता पहचान पत्र, मोबइल नंबर आदि को गुप्त रख सकता है (किन्तु यह सूचना आन्तरिक सरकारी कर्मचारियों से छिपी नही होगी) .
तथा कोइ भी व्यक्ति इस तथ्य का पुनःसत्यापन कर सकता है कि नागरिकों की राय को दर्शाने वाला यह डेटा सही है या गलत। इसके लिए डेटा से यादृच्छिक रुप से एक छोटा नमूना (प्रतिदर्श) लेना होगा, तथा उनके मतदाता पहचान पत्र के आधार पर चुनाव आयोग की वेबसाइट से उनके निवास का पता लेकर फ़िर उनसे सीधे उनकी राय पूछकर पुष्टि कर सकते हैँ।
.
मैने इस प्रकार के एक पारदर्शी, प्रमाणनीय, जनमत- संग्रह प्रणाली का लघु प्रदर्शन गांधीनगर के नागरिकों के लिए तथा साथ ही सम्पूर्ण भारत के नागरिकों के लिए बनाया है, जो sms . rahulmehta . com पर उपलब्ध है। इस साईट पर कोई भी व्यक्ति दो एसएमएस भेज सकता है तथा देख सकता है कि किस प्रकार किसी भी लोकसभा क्षेत्र अथवा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपनी राय एक कोड- एसएमएस के रूप में एक सरकारी सेवक के सार्वजनिक मोबाईल पर भेज सकता है तथा उसे प्रदर्शित होता हुआ देख सकता है।
.
विस्तृत जानकारी के लिए देखें www.sms.rahulmehta.com यह प्रक्रिया पैसों से मतों तथा राय की खरीद- फरोख्त, गैंगस्टरों के बलप्रयोग, तथा मीडिया आदि के द्वारा किये जाने वाले अन्य प्रकार के जोड़- तोड़ से सुरक्षित है। चूँकि मतदाता कभी भी साईट पर प्रदर्शित की गयी अपनी राय/ मत को बदल सकता है। उसके द्वारा भेजा गया आखिरी एसएमएस ही साईट पर प्रदर्शित किया जायेगा।
.
यदि आपको लगता है कि भारत में ऐसी प्रणाली की आवश्यकता है तो कृपया अपने सांसद/ विधायक से इस प्रकार की प्रणाली लागू करने का अनुरोध करें। साथ ही अपने सांसद/ विधायक को एसएमएस द्वारा आदेश दें कि वे प्रधान मंत्री/ मुख्य मंत्री को ऐसी प्रणाली को लागू करने का आदेश करें।
.
------ राहुल मेहता