Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

(translation done by friend of mine)

1.चूँकि नमो अब वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं, यदि जीतने के बाद वे प्र. मं. बनते हैं तो मैं आशा करता हूँ कि काशी विश्वनाथ देवालय मुद्दे पर वे त्वरित कदम उठाएंगे। तथा ये मुद्दा भाजपा के घोषणापत्र से हटाया नही जायेगा। स्मरणीय है कि यह देवालय औरंगज़ेब द्वारा ध्वंस करके उसकी जगह एक मस्जिद बना दिया गया था।

2.फेसबुक तथा अन्य इंटरनेट साइटों पर एक कहानी बहुत फ़ैल रही है कि एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज अहमदाबाद के एक छात्र ध्रुव पटेल ने गायों के लिए एक वैक्सीन बनाई है। इस वैक्सीन से गायों को कोई हानि नहीं होगी किन्तु गाय के मरने के ४ घंटे के बाद उसका मांस जहरीला हो जायेगा और उसे खाने वाला भी मर जायेगा। इस प्रकार का पोस्ट करने से पहले कृपया गूगल पर सर्च कर लें। मैंने गूगल पर बहुत ढूंढा, पर इस प्रकार के किसी रसायन की कोई सूचना नही पा सका। गाय के रक्त में मिला कोई भी रसायन उसके दूध तथा यूरिन में भी चला जायेगा तथा उसे जहरीला बना देगा। क्या कोई उस रसायन का सही सही नाम बता सकता है तथा क्या कोई व्यक्ति मि. ध्रुव पटेल का प्रोफाइल ढूंढ कर बता सकता है ?