Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

(Hindi translation : by a friend of min)

भाजपा आलाकमान ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट की टिकट किरण खेर को दी। समाधान: चंडीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओ को चाहिए कि वे एसएमएस द्वारा राजनाथ सिंह को उम्मीदवार का नाम बदलने हेतु आदेश भेजे। साथ हीं प्रत्येक कार्यकर्त्ता २- ३ अच्छे उम्मीदवारो के नाम भी सुझाये।

१९९८ से लेकर अब तक मैं लोगो से अनुरोध करता आया हूँ कि वे नेताओ तथा संगठनो की पूजा करने की जगह अच्छे कानून- ड्राफ्टों के लिए मुहिम चलायें। आप स्वयं देख सकते हैं कि ये नेता कितनी गंदगी फैला रहे हैं। भाजपा आलाकमान द्वारा चंडीगढ़ लोकसभा सीट की टिकट किरण खेर को देना एक प्रकार से १९९८ की पुनरावृत्ति है। उस समय स्मृति ईरानी को दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र से टिकट अटल बिहारी वाजपेयी तथा प्रमोद महाजन के जोर देने पर दी गई थी। अब मैं उन अनैतिक वजहों की तह तक नही जाना चाहता जिनके चलते अटल बिहारी वाजपेयी ने स्मृति ईरानी को टिकट दी। एक वयोवृद्ध व्यक्ति के चरित्र पर कीचड उछालना मेरा मकसद नही है। किन्तु प्रमोद द्वारा उनके लिए टिकट की मांग करने के पीछे प्रमोद की स्वयं की सेवेन स्टार जीवन शैली थी जिसके लिए वे मशहूर थे। किरण खेर को टिकट देने के पीछे भी यही वजह दिखती है।

आजकल मैं जनता से अनुरोध कर रहा हूँ कि वे राइट टू रिकॉल के उम्मीदवार को अपना मत दें। और यदि किसी क्षेत्र से राइट टू रिकॉल का समर्थक कोई उम्मीदवार न हो तो वो अपना मत भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में दें। लेकिन चंडीगढ़ से यदि किरण खेर भाजपा की प्रत्याशी हैं तो वहाँ के मतदाताओ से मैं अपील करूँगा कि वे NoTA वोट करें।

यहाँ तक कि मैं मानता हूँ कि किरण खेर को वोट देने से अच्छा है कांग्रेस को वोट देना। सिर्फ इसलिए कि नमो प्र. मं. पद के लिए सबसे सही विकल्प हैं , भाजपा के नेताओं को गलत करने की छूट नही मिल जानी चाहिए।

समाधान?

यह तो चंडीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओ को तय करना होगा कि वे चुपचाप अपने आस पास फैलती गंदगी को बर्दाश्त करना चाहते हैं या इसके खिलाफ कदम उठाते हैं। मेरे विचार से भाजपा कार्यकर्ताओ को चाहिए कि वे राजनाथ सिंह को एसएमएस करके किरण खेर की टिकट कैंसिल करने और किसी सम्मानित व्यक्ति को टिकट देने का आदेश दें। बल्कि पूरे भारत से भाजपा कार्यकर्ताओ को इस प्रकार का एसएमएस आदेश राजनाथ सिंह को भेजना चाहिए।