परिशिष्ट — कुछ पूरक तथ्य (रतनलाल बंसल)

—रतनलाल बंसल

'बन्दी जीवन' के यह तीनों भाग उस समय लिखे गए, जब हमारे देश में ब्रिटिश शासन-तंत्र था। लेखक का उद्देश्य यह था कि भारत की स्वाधीनता के लिए उसने और उसके साथियों ने सशस्त्र क्रान्ति का जो प्रयास किया था, उसका विवरण जनता के सम्मुख उपस्थित कर दे, जिससे प्रेरित होकर अन्य भारतीय युवक भी इन प्रयासों में सहायता दें और इस प्रकार स्वाधीनता आन्दोलन शक्तिशाली बन सके।

किन्तु उस समय सभी घटनाओं को सर्वथा स्पष्ट रूप से नहीं लिखा जा सकता था, क्योंकि इससे अनेक व्यक्तियों के आपत्तिग्रस्त हो जाने का भय था। इसीलिए श्री शचीन्द्र बाबू को अनेक घटनाएँ छिपानी पड़ी हैं और अनेक व्यक्तियों के कृत्रिम नाम लिखने पड़े हैं। भारत को स्वाधीनता के पश्चात् हमारे देश के अन्य क्रान्तिकारी महानुभावों ने जो-जो संस्मरण, इतिहास आदि लिखे हैं, उनके सम्मुख यह बाधा नहीं थी। उन्होंने सभी कुछ स्पष्ट रूप से लिखा है और इसीलिए आज वे अनेक तथ्य भी प्रकाश में आ गए हैं, जिनको शचीन्द्र बाबू अपने इस ग्रन्थ में प्रकट नहीं कर सकते थे। यहाँ हम कुछ ऐसे ही तथ्य संग्रहीत कर रहे हैं।

हार्डिंग्ज बम काण्ड

'बन्दी जीवन' की कहानी 'दिल्ली षड्यन्त्र केस' के पश्चात् से प्रारम्भ होती है। वास्तव में इस षड्यन्त्र केस के साथ ही उत्तर भारत के क्रान्तिकारी आन्दोलन का एक अध्याय समाप्त होता है और अगला अध्याय प्रारम्भ होता है। यह षड्यन्त्र केस उन लोगों पर चलाया गया था, जो 23 दिसम्बर, 1912 को लार्ड हार्डिंग्ज पर बम फेंकने के अपराधी समझे गए थे। लार्ड हार्डिंग्ज पर जिस समय बम फेंका गया, उस समय वह कलकत्ते से दिल्ली राजधानी लाए जाने के उपलक्ष में निकाले गए अपने शाही जुलूस में एक हाथी पर आसीन थे। सन् 1905 में बंगाल के स्वदेशी आन्दोलन के समय कलकत्ता तथा बंगाल में जिस प्रकार विप्लवकारी सक्रिय हो उठे थे, उसी से आतंकित होकर ब्रिटिश सरकार भारत की राजधानी कलकत्ता से हटाकर दिल्ली लाई थी। इससे पूर्व सन् 1911 में, जार्ज पंचम ने दिल्ली दरबार किया था और उसी में बंग-भंग को रद्द करने की घोषणा की गई थी। उसके पश्चात् ही दिल्ली को राजधानी बनाने और इस अवसर पर ऐसी धूमधाम और प्रदर्शन करने का आयोजन किया गया, जिससे भारतीय जनता और विदेशों के लोकमत पर यह प्रभाव डाला जा सके कि भारतीय जनता पूर्णतया अंग्रेजी शासन की भक्त है और कहीं कुछ गड़बड़ नहीं है। किन्तु भारतीय क्रान्तिकारियों ने जिनमें श्री रासबिहारी बोस भी थे, लार्ड हार्डिंग्ज पर बम फेंककर सरकार की इस योजना पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि श्री रासबिहारी बोस के एक साथी श्री वसन्तकुमार विश्वास स्त्री-वेष में एक ऐसे मकान की छत पर जा बैठे, जो जुलूस के रास्ते में था। जैसे ही वायसराय का हाथी उस मकान के नीचे आया, श्री विश्वास ने बम फेंक दिया। किन्तु वायसराय बच गए, केवल उनका एक अंगरक्षक मारा गया। इसके पश्चात् ही बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियाँ हुईं।

कुछ लोग मुखबिर हो गए और श्री बालमुकुन्द, मास्टर अमीचन्द, अवधबिहारी और बसन्तकुमार विश्वास को फाँसी हुई। इसके अतिरिक्त अन्य अनेक व्यक्तियों को लम्बी-लम्बी अवधि की सजा सुनाई गई।

शशांकमोहन हाज़रा

लार्ड हार्डिंग्ज पर जो बम फेंका गया था, वह उसी प्रकार का था, जिसके खोल कलकत्ता के राजाबाज़ार मुहल्ले में श्री शशांकमोहन हाज़रा के घर से बरामद हुए थे। इन श्री शशांकमोहन की चर्चा से ही 'बन्दी जीवन' की कहानी शचीन्द्र बाबू ने प्रारम्भ की है। शशांकमोहन का एक अन्य नाम अमृत हाज़रा भी था। वह कलकत्ता के एक बरफ के कारखाने में काम करते थे। किसी राजनीतिक डकैती के सिलसिले में पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली, तो उसे वहाँ बम बनाने के नुस्खे और बम के खोल भी हाथ लग गए। श्री शशांकमोहन ने अदालत में इस बात से इन्कार किया कि ये बम बनाते थे। उन्होंने अदालत में अपनी सफाई देते हुए कहा कि पुलिस जिस चीज़ को बम के खोल बता रही है, वह तो एक नई प्रकार की गैस की लालटेन का हिस्सा है, जो मैं ईजाद करना चाहता हूँ। उन्होंने उन खोलों से अदालत में ही एक गैस की लालटेन बनाकर दिखा भी दी। किन्तु दूसरे प्रमाणों के आधार पर उनका क्रान्तिकारी होना सिद्ध हो गया और 15 साल के कालेपानी की सजा उन्हें मिली।

ऐसा प्रतीत होता है कि श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल का बंगाल के क्रान्तिकारी दल से सम्पर्क श्री हाज़रा के द्वारा ही हुआ था। श्री मन्मथनाथ गुप्त ने अपनी पुस्तक 'भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन का इतिहास' में लिखा है:

"1912 में ढाका अनुशीलन समिति के फरार अमृत या शशांक हाज़रा तथा अन्यान्य लोगों के मन में यह विचार आया कि अलग-अलग दल बनाकर कार्य करने से कार्य-सिद्धि नहीं होगी। इसी कारण चन्द्रनगर दल तथा अनुशीलन दल का मिलन हुआ।

"1908 के लगभग काशी के श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल ने एक क्रान्तिकारी दल की स्थापना की। इसका रूप अभी पूरा क्रान्तिकारी नहीं हुआ था, बल्कि अभी वह केवल लाठी, कुश्ती, जिम्नास्टिक आदि सीखने की एक संस्था मात्र थी। शचीन्द्रनाथ सान्याल ने इसका नाम 'अनुशीलन समिति' रखा, पर बंगाल की

कुछ पूरक तथ्य

अनुशीलन समिति से इसका कोई सम्बन्ध नही था। बाद को जब बंगाल में अनुशीलन समिति गैर कानूनी करार दी गई, तो शचीन्द्र सान्याल ने अपनी संस्था का नाम 'यंगमैन्स एसोसिएशन' रखा।

"शचीन्द्र अपने दल को पूरा क्रान्तिकारी रूप नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने बंगाल की यात्रा की। वे ढाका के माखनसेन से मिले, पर उनसे मिलकर उनका मन संतुष्ट नहीं हुआ क्योंकि वे धर्म के आधार पर राजनीतिक कार्य की बात कह रहे थे, शचीन्द्र को यह बात पसन्द नहीं आई। ये 1913 में ही अनुशीलन समिति के नेताओं से मिले और उनके राजा बाजार वाले अड्डे पर गए।

"वहाँ शचीन्द्र जिस रूप में गए, वह रविसेन के अनुसार इस प्रकार था— 'जब शचीन्द्र पहले-पहल राजा बाजार आए, तब मैंने देखा कि सिर पर मोटी चुटिया थी और कोट पहने थे। देखने पर बंगाली नहीं लगते थे।'

"राजा बाजार में ही कई और क्रान्तिकारियों से शचीन्द्र का परिचय हुआ। उनमें से शिरोप बाबू शचीन्द्र को चन्द्रनगर ले गए और वही रासबिहारी के साथ उनका परिचय कराया गया। उन्होंने आगन्तुक की गतिविधि देखी। शचीन्द्र मानो बारूद से भरे अनार थे। इसलिए हर समय चंचल रहते थे। शचीन्द्र की यह चंचलता देखकर रासबिहारी ने उनका नाम लट्टू रखा। शचीन्द्र में असाधारण कर्मशक्ति, सरलता और साधुता थी। उनमें जैसे कर्मशक्ति हर समय उबाल के बिन्दु पर बनी रहती थी। रासबिहारी शचीन्द्र की यह चंचलता देखकर बोले, 'उसके ग्रुप के साथ मिलना खतरनाक तो नही रहेगा? यह तो बड़ा अस्थिर लगता है। मै सेना में काम कर रहा हूँ। पता नहीं क्या गोलमाल कर डाले।'

"प्रतुल गांगुली उन दिनों फरार थे, अब वे इस बात के लिए नियुक्त हुए कि वे शचीन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और फिर उनकी रिपोर्ट पर तय होगा कि रासबिहारी कहां तक उनसे सहयोग करें। प्रतुल बाबू ने दौरा करने के बाद अच्छी रिपोर्ट दी, जिसके फलस्वरूप शचीन्द्र का दल रासबिहारी के साथ काम करने लगा और शचीन्द्र रासबिहारी के दाहिने हाथ बन गए।..."

इस विवरण से प्रमाणित होता है कि बंग-भंग आन्दोलन के समय बंगाल में विप्लववाद की जो लहर उठी थी, उसी से अनुप्राणित होकर श्री शचीन्द्र ने अपने नगर बनारस में पहले युवकों का एक संगठन स्थापित किया। इसके पश्चात् वे किसी प्रकार अमृत (शशांक) हाजरा के पास कलकत्ता जा पहुँचे और फिर उनका

श्री रासबिहारी से सम्पर्क हो गया। इसके पश्चात् तो वे श्री शचीन्द्र रासबिहारी के पूर्ण रूप से ही अनुगत हो गए। बनारस षड्यन्त्र के एक मुखबिर के बयान के अनुसार 1914 के नवम्बर की एक रात को जब श्री शचीन्द्र और श्री रासबिहारी एक बम की टोपी की जांच कर रहे थे, अकस्मात् वह बम फट गया और रासबिहारी तथा शचीन्द्र दोनों ही घायल हो गए। इन दिनों वे प्रथम विश्वयुद्ध की स्थिति से लाभ उठाकर देश की सेनाओं में विद्रोह उभारने का कार्य कर रहे थे। पग-पग पर संकट और मृत्यु के दर्शन इसी प्रकार उनको करने पड़ते थे।

श्री अमृत हाजरा ने वहां डकैतीकांड में भाग लिया था। वहां एक ग्राम का नाम है, जहां एक धनी व्यक्ति रहता था। क्रान्तिकारी कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होने पर क्रान्तिकारियों ने उसके यहां डकैती डाली और नाव द्वारा भाग निकले। किन्तु ग्रामवासी और पुलिसवालों ने क्रान्तिकारियों का पीछा किया। नदी के दोनों किनारों पर ग्रामीणों की भीड़ और नदी में नाव द्वारा पुलिस क्रान्तिकारियों पर गोली चलाते हुए उनका पीछा करने लगी। एक-दो क्रान्तिकारी मारे गए। उस अवसर पर अमृत हाजरा अपने मृत-साथी की लाश को सामने रखकर जोर-जोर से वन्देमातरम् का नारा लगाते रहे। इस नारे को सुनकर ही ग्राम वाले समझ सके कि यह लोग साधारण डकैत नहीं, बल्कि क्रान्तिकारी हैं। इस पर अधिकांश ग्रामीण वापस लौट गए और शेष क्रान्तिकारी बचकर आ सके। श्री शशांक ऐसे कर्मठ, साहसी, प्रत्युत्पन्न बुद्धि और मेधावी थे।

राजस्थान का क्रान्तिकारी दल

श्री रासबिहारी बोस से परिचय होने के पश्चात् श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल को राजस्थान के क्रान्तिकारी संगठन का भी सहयोग मिलने लगा, जो बंगाल के क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में बहुत पहले से था। श्री शचीन्द्र ने 'बन्दी जीवन' में राजस्थान के सम्बन्ध में बहुत कम लिखा है, यद्यपि वे बहुत-कुछ लिख सकते थे। वास्तविकता तो यह है कि सन् 1914-16 में श्री रासबिहारी के साथ श्री शचीन्द्र जिस विराट् विप्लव यज्ञ का आयोजन कर रहे थे, उसमें राजस्थान के क्रान्तिकारी भी महत्त्वपूर्ण भाग लेने वाले थे। राजस्थान का यह क्रान्तिकारी संगठन बहुत पुराना था और भारतीय विप्लववाद के आदि प्रवर्तक श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इसकी नींव डाली थी। कुछ विद्वान इतिहासकारों का यह भी मत है कि महर्षि

कुछ पूरक तथ्य

दयानन्द सरस्वती और स्वामी विवेकानन्दजी ने राजस्थान के अनेक राजाओं के मन में स्वतन्त्रता-प्राप्ति के लिए सशस्त्र प्रयास करने की भावना उत्पन्न कर दी थी। श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा महर्षि दयानन्द के शिष्य थे। वे भारत की अनेक रियासतों के दीवान रहे और फिर कुछ दिनों तक अजमेर म्युनिसिपैलिटी के अध्यक्ष पद पर भी रहे। इसके पश्चात् हम अनेक क्रान्तिकारियों को अकस्मात् राजस्थान की रियासतों के राजकीय पदों पर आसीन होते देखते हैं। दिल्ली षड्यन्त्र में फाँसी पानेवाले श्री बालमुकुन्दजी जोधपुर के राजकुमारों के शिक्षक के पद पर थे। लाला हरदयालजी के एक साथी बाबू ब्रजमोहनलालजी स्कूल ऑफ आर्ट्स, जयपुर के वाइस प्रिन्सिपल पद पर आसीन थे। खरवा रियासत के राजा राव गोपालसिंह तो क्रान्तिकारी कार्यों में इतने सक्रिय थे कि सरकार को बहुत दिनों तक उनको नज़रबन्द रखना पड़ा। प्रसिद्ध जैन विद्वान श्री अर्जुनलालजी सेठी जयपुर में एक राष्ट्रीय विद्यालय चलाते थे और इस दल के नेता थे। श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल ने 'बन्दी जीवन' के द्वितीय अध्याय में 'प्रताप की कहानी' शीर्षक से जिन प्रताप सिंह की गौरव-गाथा लिखी है, वे और उनके पिता डा० केशरीसिंहजी बारहट, जो एक समृद्ध जागीरदार थे, क्रान्तिकारी कार्यों में अपने को सर्वथा होम चुके थे। ठाकुर केशरीसिंहजी के छोटे भाई श्री जोरावरसिंहजी तथा उनके अनेक रिश्तेदार भी विप्लव-पथ के पथिक बन चुके थे। ठाकुर केशरीसिंहजी के परिवार वालों का तो दावा है कि लार्ड हार्डिंग पर बम वसन्तकुमार विश्वास ने नहीं, ठा० जोरावरसिंह ने फेंका था। इस केस में ठाकुर जोरावरसिंह का वारण्ट निकला था, पर वे फरार हो गए और सन् 1938-39 में जब कुछ प्रान्तों में कांग्रेस मिनिस्ट्री बन जाने के कारण उनका वारण्ट रद्द हो जाने की सम्भावना होने लगी थी, फरार अवस्था में ही उनका देहान्त हो गया।

शहीद मोतीचन्द और जयचन्द

श्री शचीन्द्र ने 'बन्दी जीवन' के द्वितीय भाग के छठे परिच्छेद में निमेज के महन्त की हत्या के अपराध में फाँसी पानेवाले दो युवकों—श्री मोतीचन्द और माणिकचन्द या जयचन्द के फाँसीघर से लिखे जाने वाले एक पत्र का उल्लेख किया है। यह श्री मोतीचन्द और जयचन्द भी इसी राजस्थानी क्रान्तिकारी मंडली के थे। इनमें श्री जयचन्द के नाम का उल्लेख शचीन्द्र बाबू स्मृति-भ्रम से कर गए।

हैं, क्योंकि श्री जयचन्द निमेज के महन्त हत्याकांड के अभियुक्त अवश्य थे किन्तु वे अन्त तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। इस फरार अवस्था में जयचन्दजी बहुत दिनों तक हरिद्वार में बाबा काली कमलीवाले की संस्था के मुख्य पद पर रहे और उधर ही क्रान्तिकारी दल का संगठन भी करते रहे। राजस्थान के वर्तमान सर्वोदयी नेता श्री रामनारायण चौधरी भी उस समय इसी मंडली में थे। श्री मोतीचन्द और जयचन्दजी का परिचय देते हुए उन्होंने अपनी पुस्तक 'वर्तमान राजस्थान' में लिखा है—

"उन्होंने (श्री अर्जुनलाल सेठी ने) महाराष्ट्र और काश्मीर जैसे दूर-दूर के प्रान्तों से चुन-चुनकर नौजवान इकट्ठे किए थे। ये कैसे जीवट के लोग थे, इसके दो दृष्टान्त मुझे याद है। श्री मोतीचन्द उस युवक दल के अगुवा थे। एक बार उनका ऑपरेशन हुआ। डा० उलजंगसिंह की राय में वह इतना गम्भीर था कि क्लोरोफार्म सुंघाये बिना चीरा लगाने की उनकी हिम्मत न हुई। मोतीचन्द का आग्रह था कि होश में ही चीरफाड़ की जाय। आखिर वैसा ही हुआ और मोतीचन्द ने उफ तक न की। डाक्टर दांतों तले उंगली दबाकर रह गया। आरा के महन्त की हत्या के अपराध में जब उन्हें फांसी लगी तो कहते हैं, बलिदान की खुशी में उनका वजन कई पौंड बढ़ गया था।

"लेकिन असली अपराधी तो ये जयचन्द, जो अन्त तक पुलिस के हाथ न आए। उनके साथ मेरा गहरा सम्बन्ध हो गया था। उनका किस्सा विचित्र था। वे काश्मीर राज्य के पूंछ ठिकाने में किसी छुटभैया के लड़के थे। एक दूसरे युवक के साथ अनन्य मित्रता हो गई। प्लेग आया तो दोनों में कौल-करार हुआ कि जो बच रहे वह घर से निकल पड़े और उम्रभर अपने साथी के लिए तपस्या करे। जयचन्द बच गए। सीधे हरिद्वार जाकर जाड़े में गंगाजी में और गर्मी में बालू रेत में तपस्या करने लगे। गाने का शौक था। एक दिन सेठीजी का वहां भाषण था। उसमें संगीत का भी कार्यक्रम था। जयचन्द कोने में बैठे सुन रहे थे। सेठीजी की पारखी दृष्टि ने उन्हें पहचान लिया कि काम का आदमी है। साथ ले आए। यह निर्भय इतने थे कि कई बार वारन्टधारी पुलिस के बीच से निकल गए। चलने में इतने तेज कि एक बार घुड़सवार पुलिस का पीछा बचाते हुए सत्तर मील तय करके शाम को मेरे पास पहुँच गए। दो मंजिल से कूदकर भाग जाने का उन्हें इतना पक्का विश्वास था कि हमारे प्रबल आग्रह पर भी ये धीरे बोलने या दूसरी

सावधानी बरतने को तैयार नहीं होते थे ।

"इसी मंडली में एक श्री छोटेलाल जैन भी थे, जो हार्डिज बम केस में अभियुक्त बनाये गए किन्तु प्रमाणाभाव से छूट गए और फिर क्रान्तिकारी कार्यों में संलग्न हो गए । इसके पश्चात् गांधीजी के तत्वज्ञान ने उनको खींचा और साबरमती आश्रम में जाकर रहने लगे ।"

"किन्तु इस मंडली के रत्न तो प्रतापसिंहजी थे, जो शचीन्द्र बाबू के साथ बनारस षड्यंत्र केस के अभियुक्त थे ।" श्री रामनारायण चौधरी ने अपनी इसी पुस्तक में एक स्थान पर लिखा है, "सच तो यह है कि महात्मा गांधी को छोड़कर और किसी पर मेरी इतनी श्रद्धा नहीं हुई जितनी प्रताप जी पर ।..."

सर रेजिनाल्ड क्रैडॉक की हत्या का प्रयास

श्री शचीन्द्र ने अपनी इस पुस्तक के द्वितीय भाग में 'काशी अंचल की कहानी' परिच्छेद (2) के अन्तर्गत लिखा है, 'राजपूताना के एक युवक के साथ दिल्ली आ पहुँचा । अपने दल के ही एक युवक के डेरे पर अतिथि हुआ ।... उस समय के होम मेम्बर सर रेजिनाल्ड क्रैडॉक साहब तब दिल्ली में न थे, और एक-दो और कारण थे, जिससे दिल्ली में कुछ किया नहीं गया ।'

श्री रामनारायण चौधरी ने भी अपनी पुस्तक में इस घटना का ब्यौरा दिया है । वे लिखते हैं, "1915 का साल शुरू हुआ था कि एक दिन अंधेरे-अंधेरे छोटे-लालजी एक ऐनकधारी युवक को लेकर आए । छोटी-छोटी आँखें, साँवला रंग और ठिगना कद था । उन दिनों हिन्दुस्तानी फ़ौज में गदर की तैयारी की जा रही थी । इसके संयोजक बाबू रासबिहारी बोस थे । उनका केन्द्र बनारस था । एक खास काम के लिए उन्होंने श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल को दिल्ली भेजा था । प्रताप-सिंह उनके साथ थे । इसी खास काम में एक सन्देश ले जानेवाले की जरूरत थी । छोटेलालजी की सलाह से प्रतापजी ने मुझे पसन्द किया । दूसरे ही दिन प्रतापजी और मैं दिल्ली के लिए रवाना हो गए । बाहर के एक पुराने मकान की पहली मंजिल पर पहुँचे तो एक गठोले जवान ने हमारा स्वागत किया । वह शचीन्द्र थे । एक कोठरी में अखबार बिछे थे । यही उनका बिस्तर था । शाम तक मुझे योजना का पता लग गया । वह यह थी कि भारत सरकार के होम मेम्बर सर रेजिनाल्ड क्रैडॉक को गोली का निशाना बनाया जाय । यह काम करें जयचन्द और मैं उन्हें

हरिद्वार से बुला लाऊं। संकेत यह था कि जैसे ही कैंडक साहबवाली घटना के समाचार प्रकाशित हों, मेरठ वगैरह की भारतीय सेना विद्रोह कर दे। अस्तु, मैं रात की गाड़ी से हरिद्वार के लिए चल पड़ा। भारत रक्षा कानून का शिकंजा इतना कड़ा था कि हर जगह पुलिस किसी युवक को देखते ही संदेह करती और उसे पूछताछ किये बिना आगे न बढ़ने देती। लेकिन मेरी मारवाड़ी भेष-भूषा ने अच्छा काम दिया। हरिद्वार में उन दिनों कुम्भ का मेला था, परन्तु कासी कमली वाले बाबा का स्थान ढूंढने में विशेष अड़चन नहीं हुई। हमारे जयचन्द्र बाबा के दाहिने हाथ बने बैठे थे। देखते ही लिपट गए। लेकिन मेरे साथ दिल्ली चलने में असमर्थता प्रकट करते हुए बोले, "यहाँ एक अच्छा दल तैयार कर लिया है। अभी कल परसों एक सफल डाका डाला है। हाथ में लिया हुआ काम छोड़कर जाना ठीक नहीं। हाँ, चाहो तो पाँच-दस हजार रुपया ले जाओ। डाके का माल भी है और बाबा का भंडार भी भरपूर है।" धन लाने की मुझे आज्ञा न थी। मैं खाली हाथ वापस आ गया। शचीन्द्र और प्रतापजी को निराशा हुई। जो काम जयचन्द्र के सुपुर्द होनेवाला था वह प्रतापजी को सौंपा गया। मगर संयोगवश कैंडक साहब उस तारीख को बीमार हो जाने से बाहर नहीं निकले और बच गए। मैं उसी रात को जयपुर लौट आया।

श्री प्रतापसिंह

बनारस षड्यन्त्र के सिलसिले में प्रतापसिंहजी के फरार होने और फिर उनकी गिरफ्तारी पर प्रकाश डालते हुए श्री चौधरी ने लिखा है, "प्रतापजी पर बनारस षड्यन्त्र के सिलसिले में वारंट निकल गए और वे भागकर हैदराबाद (सिन्ध) में जा छिपे। खुफिया पुलिस तलाश करती हुई जयपुर पहुँची और एक ओसवाल गृहस्थ के पीछे पड़ी। कमजोरी में आकर उन्होंने हैदराबाद तो बता दिया मगर फिर संभलकर सिन्ध के बजाय निजाम की राजधानी का पता दे दिया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट आगे यह सुराग पाकर दक्षिण की ओर रवाना हुए। इधर हमारी मंडली को प्रतापजी को बचाने की फिक्र हुई। इस बार भी मुझको चुना गया। मारवाड़ी पोशाक में चल पड़ा। मुझे हिदायत थी कि मारवाड़ के मनिमालिया स्टेशन पर उतरकर चारणों के गाँव पाचेटिया में पहले तलाश कर लूं। शायद प्रतापजी यहाँ हों। हमारे देहाती समाज में अनजान लोगों से खूब पूछताछ होती है। हमने मेरे

काम में बाधा पड़ रही थी। आखिर एक किस्सा गढ़ लिया और जो कोई पूछता उसीको सुनाकर पिण्ड छुड़ाता। गाँव के निकट पहुँचते-पहुँचते मालूम हो गया कि जिस घर में प्रतापजी ठहरा करते थे, उसे पुलिस ने घेर रखा है। मैं समझ गया कि पंछी अभी पकड़ में नहीं आया है, मैं व्यर्थ में क्यों फँसूँ। मैंने सिन्ध की राह ली। हैदराबाद में पहुँचकर दिनभर की खोज के बाद प्रतापजी से भेंट हुई। उन्होंने एक तानगी दवाखाने में कम्पाउण्डर की जगह काम शुरू कर दिया था और फुरसत के समय वाचनालयों में जानेवाले नौजवानों में क्रान्तिकारी प्रचार करने लग गए थे। दूसरे ही दिन हम दोनों बीकानेर के लिए चल पड़े। सोचा यह था कि मैं तो राजधानी में कोई नौकरी कर लूँगा, प्रतापजी कहीं देहात में जा बसेंगे और दोनों मिलकर विप्लववादी दल खड़ा करेंगे... लेकिन एक गलती ने इस योजना पर पानी फेर दिया। जोधपुर स्टेशन पास आया तो प्रतापजी की इच्छा आशानाडा स्टेशन पर उतरकर वहाँ के स्टेशन मास्टर से मिल लेने की हुई। वह दल का सदस्य था। मगर कुछ दिन पहले उसके यहाँ बम का पार्सल पकड़ा जा चुका था और अपनी जान बचाने को पुलिस का मुखबिर बन गया था। इसकी हमें किसी को खबर न थी। तय यह हुआ कि मैं जोधपुर उतरकर शहर देख लूँ और दूसरे दिन शाम की गाड़ी से बीकानेर के लिए चल पड़ूँ। रास्ते में आशानाडा स्टेशन पर प्रतापजी को 'गाथो' के नाम से पुकारूँ। अगर कोई जवाब न मिले तो समझ लूँ कि प्रतापजी देहात में घुस गए हैं और मैं बीकानेर पहुँचकर उनका इन्तजार करूँ। लेकिन प्रतापजी तो आशानाडा उतरते ही गिरफ्तार कर लिये गए थे। मेरी आवाज का कोई असर न देखकर मैं बीकानेर पहुँच गया।"

"इधर हरिद्वार की कारगुजारी के सिलसिले में प्रतापसिंह ने बोस बाबू की तरफ से जो घड़ी और शाल भेंट की थी, वह चोरी चली गई। ये पुरस्कार मुझे बहुत प्रिय थे। प्रतापजी के वियोग की पीड़ा भी कम न थी। वह आदमी ही ऐसा था। जितने विप्लववादी देशभक्तों से मेरा परिचय हुआ, उनमें प्रताप की छाप मुझ पर सबसे अच्छी पड़ी थी। वे बड़े कोमल स्वभाव के निहायत शिष्ट और सदा सुश रहनेवाले जीव थे। गीता को उन्होंने जिस रूप में समझा था, उसी के अनुसार उनकी सारी चेष्टाएँ होती थीं। धन और स्त्री की इच्छा को उन्होंने खूब जीता था। शरीर इतना सधा हुआ था कि जयपुर में जब वे मेरे पास रहे थे तो एक बार लगातार बहत्तर घण्टे जागते रहे और बिना खाये-पिए बराबर

काम करते रहे। और फिर सोए तो तीन दिन तक उठने का नाम नहीं लिया। गल्ता के कुंड में घंटों तैरते भी उन्हें देखा। वे जहाँ रहते, वहीं का वातावरण सरलता, प्रेम और पवित्रता से भर देते थे।

राजस्थान के इसी क्रान्तिकारी मंडल में श्री विजयसिंह पथिक भी थे, जो बाद को चलकर राजस्थानी किसानों के प्रसिद्ध नेता बने। सन् 1914-15 में पथिक जी रावसाहब खरवा के दाहिने हाथ बने हुए थे और इन लोगों ने कई हजार बंदूकें विद्रोह के लिए एकत्रित कर ली थीं। किन्तु कृपालसिंह द्वारा विद्रोह की योजना को सरकार पर प्रकट कर देने के कारण यह तमाम तैयारी बेकार चली गई। निश्चय ही यदि यह योजना क्रियान्वित हो सकती, तो न केवल भारत का, बल्कि संसार का इतिहास भी शायद बहुत कुछ परिवर्तित हो जाता।

मुखबिर कृपालसिंह

शचीन्द्रबाबू ने 'वन्दी जीवन' में इतना संकेत तो कर दिया है कि कृपालसिंह पर क्रान्तिकारियों को संदेह हो गया था। वे उसको समाप्त भी कर देना चाहते थे, किन्तु कर नहीं सके और वह अपने इस दुष्कृत्य में सफल हो गया। किन्तु कृपालसिंह को रास्ते से क्यों नहीं हटाया जा सका इसका पूरा ब्यौरा हमें गदर पार्टी के एक कार्यकर्ता बाबा हरनामसिंह के एक लेख से मिलता है। बाबा हरनामसिंह भारत से अमेरिका जाकर खेतों में मजदूरी करते थे। गदर पार्टी का संगठन होने पर उसके सदस्य हो गए। कुछ दिन तक अमेरिका में गदर पार्टी के मंत्री लाला हरदयालजी के अंगरक्षक भी रहे। प्रथम विश्वयुद्ध प्रारम्भ होने पर भारत में विद्रोह करने के लिए अपने अन्य साथियों सहित भारत आ गए। रासबिहारी बोस तथा शचीन्द्रजी के साथ काम किया और फिर गिरफ्तार होकर पहले फाँसी की सजा पाई जो अपील में आजीवन कालापानी हो गई। अमेरिका में ही एक दुर्घटना वश उनका बायाँ हाथ कट गया, इसीलिए वे 'टुंडालाट' के नाम से भी प्रसिद्ध थे। अभी कुछ दिन पूर्व बाबा हरनामसिंह का स्वर्गवास हुआ है।

बाबाजी ने अपने लेख में लिखा है, "पंजाब और बंगाल में क्रान्ति प्रारम्भ करने के लिए 21 फरवरी सन् 1915 की तारीख निश्चित हुई थी। बाबू रासबिहारी बोस लाहौर में पंजाब पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। सरकारी मुखबिर कृपालसिंह ने इस बात की खबर पुलिस को दे दी थी।

कुछ पूरक तथ्य

लाहौर के एक मकान से कृपालसिंह को किसी काम के लिए लाहौर छावनी के एक रिसाले में भेजा गया। कुछ साथियों को कृपालसिंह पर सन्देह हो जाने के कारण उसके पीछे एक लड़का उसकी निगरानी के लिए रवाना किया गया। इस लड़के ने तुरन्त आकर खबर दी कि कृपालसिंह मकान से सीधा लाहौर स्टेशन की खुफिया पुलिस के दफ्तर में गया है। वहां रिपोर्ट देकर वह छावनी गया और उसी मकान पर लौट आया। उसके वापस आने से पहले मैं भी उस मकान पर पहुँच चुका था और उसकी जासूसी की बात सुन ली थी। जब वह लौटकर आया हम तीन आदमी वहाँ मौजूद थे। वह आकर बेफिक्री से एक कुर्सी पर बैठ गया। हम तीनों में उसे खत्म कर देने के लिए इशारे होने लगे। मकान में कुछ बम और दो चार रिवाल्वर मौजूद थे, लेकिन उनके चलाने से बाजार में धड़ाके का डर था। हमने उसे गले में फन्दा डालकर मार डालने का निश्चय किया। इस काम के लिए सिर्फ एक ही हाथ होने की वजह से मैं पहल नहीं कर सकता था। दूसरे साथी लाला रामसरनदास शारीरिक रूप से कमजोर थे। उनका हाथ डालना ठीक भी न था। हमने तीसरे साथी भाई अमरसिंह राजपूत को पहल करने का इशारा किया और हम दोनों मदद को तैयार थे। अमरसिंह तेईस-चौबीस वर्ष का हट्टा-कट्टा जवान था। लेकिन कृपालसिंह पर हाथ डालने का साहस उसे न हुआ। हम अंग्रेजी में बातचीत नहीं कर सकते थे, क्योंकि कृपालसिंह भी थोड़ी-बहुत अंग्रेजी समझता था। हमारे इशारों से यह चौकन्ना हो गया और मेरे हाथ तथा अमरसिंह के भय ने उसकी जान बचा दी।

"जब अमरसिंह को फाँसी सामने लटकती नजर आई तो उसने पुलिस की शरण ले सरकारी गवाह बनकर जान बचाने की कोशिश की। उसने अपने बयान में अमेरिका के शुरू के काम से लेकर आखिर तक की सारी कहानी पुलिस को सुना दी। अमरसिंह अमेरिका में पार्टी का सरगर्म मेम्बर था। गदर केस में वह मेरे साथ ही काम करता था। हिन्दुस्तान लौटते समय उसने भी बाकी मेम्बरों की तरह आजादी या मौत का प्रण किया था। इसके अतिरिक्त उसका चाल-चलन भी वहाँ बहुत अच्छा था, लेकिन प्राणों के भय से उसने अपने साथियों को मौत के मुँह में धकेलकर अपनी जान बचाने की सोची।"

करतारसिंह आदि की गिरफ्तारी

इस भेद के खुल जाने पर सरगरम साथियों ने कोई उपाय न देखकर जल्दी से 21 फरवरी के बजाए, क्रान्ति के लिए, 19 फरवरी का दिन निश्चित कर दिया। लेकिन पुलिस ने 18 फरवरी को ही लाहौर के दो-तीन मकानों से कुछ आदमियों को गिरफ्तार कर लिया। बाबू रासबिहारी बोस के मकान का पता मुखबिर को न था, इसलिए वे बच गए। 18 फरवरी को ही तमाम छावनियों में हिन्दुस्तानी सिपाहियों की जगह गोरे सिपाहियों का पहरा हथियारखानों पर लगा दिया गया और हमारी योजना बीच में ही रह गई। 19 फरवरी की रात को ही बनारस का टिकट खरीदकर बाबू रासबिहारी को रेलगाड़ी पर सवार कराया गया। पंजाबी कपड़े पहनकर वे बनारस पहुँचकर बच निकले। दूसरे दिन दो साथियों करतारसिंह सराबा और जगतसिंह के साथ मैं लाहौर से चला गया। हम तीनों ज्यों-ज्यों पेशावर पहुँचे। पेशावर से दस मील आगे निकलकर फिर पीछे लौटने का निश्चय किया। फैसला यह किया कि कुछ हथियार इकट्ठे कर अपने साथियों को लाहौर और अमृतसर की हवालातों से छुड़ाया जाए। हथियार लेने के लिए हम लोग सरगोधा के सरकारी फार्म में गए और वहाँ के सिख रिसालदार की मुखबिरी पर गिरफ्तार हो गए। गिरफ्तारी 28 मार्च सन् 1915 को हुई थी।

कृपालसिंह की हत्या

"मुखबिर कृपालसिंह उस समय तो बच गया किन्तु क्रान्तिकारी उसके पीछे लगे ही रहे। वह इतनी सावधानी से रहता था कि उसको ठिकाने लगाना आसान बात नहीं थी। फिर भी सन् 1931 में, जब एक दिन वह अपने घर पर सो रहा था, कुछ लोगों ने उसे ठिकाने लगा दिया और आज तक यह पता नहीं लग सका कि उसकी हत्या करनेवाले कौन थे।

गदर पार्टी का जन्म और अन्त

शचीन्द्र बाबू ने अपनी पुस्तक में अमेरिका की गदरपार्टी के सम्बन्ध में बहुत-कुछ लिखा है। पंजाब में फौजों को उभारने आदि का सम्पूर्ण कार्य गदर पार्टी के ही सदस्यों ने किया था। इनमें से पचासों फाँसी पर चढ़ गए, सैकड़ों को फाँसी-

पानी हुआ और कुछ सरकार की आंखों में धूल झोंककर विदेशों को भी चले गए। किन्तु फिर इसके पश्चात् गदर पार्टी का क्या हुआ? क्या वह समाप्त हो गई? जैसा कि बहुत-से व्यक्ति समझते हैं। इस सम्बन्ध में वास्तविकता यह है कि गदर पार्टी भारत की स्वाधीनता तक बराबर अमेरिका में और जहां भी उसके सदस्य थे, कार्य करती रही। यह ठीक है कि प्रथम विश्वयुद्ध में उसके सैकड़ों-हजारों सदस्य भारत में आकर अपनी जन्मभूमि की स्वाधीनता के लिए संघर्षरत हुए, किन्तु फिर भी अमेरिका में उसका संगठन ज्यों-का-त्यों बना रहा। अभी कुछ दिन पूर्व अमेरिका की सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति ने इस बात की जांच की थी कि अमेरिका की गदर पार्टी के कुछ सदस्य चूंकि रूस और साम्यवाद से सहानुभूति और सम्पर्क रखते हैं, अतः क्या ये अमेरिका में भी संकट उत्पन्न तो नहीं कर सकते? इस कमेटी की रिपोर्ट गोपनीय थी, किन्तु यह किसी प्रकार गदर पार्टी के एक सदस्य के हाथ लग गई और स्वयं इन पंक्तियों के लेखक ने भी उसे देखा और पढ़ा है। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में एक बात तो यह बताई है कि गदर पार्टी की स्थापना सन् 1907 में लाहौर में हुई थी। अभी तक यही समझा जाता रहा है कि लाला हरदयालजी ने नवम्बर, 1913 में अमेरिका के कैलीफोनिया में इसकी स्थापना की थी। इसके सम्बन्ध में एक प्रसिद्ध क्रान्तिकारी श्री खानखोजे, जिन्होंने विदेशों में बहुत काम किया, इस प्रकार बताते हैं, "लगभग 1907 के प्रारम्भ में अमेरिका के कैलीफोनिया में जो भारतीय छात्र थे, उनमें जोगेन्द्र चन्द्र दास, पाण्डुरंग खानखोजे, तारकनाथदास, धरचन्द्र लसगर आदि ने भारतीय स्वाधीनता-संघ की स्थापना की। 1908 में कैलीफोनिया के सैक्रामेंटो और आरगिल स्टेटों के पोर्टलैंड नामक स्थान में संघ का केन्द्र स्थापित किया गया। 1913 में लाला हरदयाल और भाई परमानन्द कैलीफोनिया आए। परमानन्द दल में शामिल नहीं हुए पर हरदयाल शामिल हुए और उन्होंने सलाह दी कि दल का नाम बदलकर 'गदरपार्टी' कर दिया जाय।"

अमेरिका सरकार की समिति की रिपोर्ट में और इस प्रामाणिक बयान में जो अन्तर है, उसका कारण यह प्रतीत होता है कि समिति को गदरपार्टी के किसी पुराने सदस्य से ही यह ज्ञात हुआ होगा कि सन् 1907 में लाहौर के क्रान्तिकारियों के बीच ही अमेरिका में इस प्रकार का एक संगठन बनाने का निश्चय हुआ होगा। यह स्मरणीय है कि सन् 1906-07 में पंजाब में क्रान्तिकारी बहुत ही सक्रिय थे।

सरदार भगतसिंह के चाचा सरदार अजीतसिंह, ला० पिंडीदास, अम्बाप्रसाद सूफी तथा अन्य अनेक हिन्दू, सिख, मुस्लिम क्रान्तिकारी अपने संगठन को दृढ़ करने में लगे हुए थे। पंजाब की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता यह थी कि बंगाल की भाँति पंजाब में क्रान्तिकारी आन्दोलन केवल मध्यमवर्ग तक ही सीमित नहीं था और न आतंकवाद तक ही उसकी परिधि समाप्त हो जाती थी। इसके विपरीत सरदार अजीतसिंह इत्यादि वहाँ किसानों का आन्दोलन चला रहे थे और हजारों किसान उनके प्रभाव में आ चुके थे। सन् 1907 की पंजाब की क्रान्तिकारियों में से सरदार अजीतसिंह, अम्बाप्रसाद सूफी, ठाकुरदास इत्यादि गोपनीय रूप से विदेश जाने में सफल हो गए। सम्भव है अमेरिका सरकार की समिति ने इसी आधार पर गदर पार्टी की स्थापना का यह विवरण दिया है।

समिति की रिपोर्ट यह भी बताती है कि 1917 तक तो गदर पार्टी का संगठन सर्वथा अनौपचारिक था। रिपोर्ट के अनुसार विधिवत् संगठन 22 जनवरी, 1917 को हुआ। इससे लगभग दस महीने पूर्व अर्थात् 31 मार्च, 1916 को गदर पार्टी ने अपने आफिस आदि के लिए सान फ्रांसिस्को में दो प्लाट खरीदे और वहाँ आफिस आदि के लिए इमारत बनवाई। समिति की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी का विधान सन् 1928 में बना और फिर यह भारत के स्वतन्त्र होने तक सरगर्मी के साथ काम करती रही और उसके सदस्य बराबर एक देश से दूसरे देश तक दौड़-धूप करते रहे। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् गदर पार्टी ने अपनी सम्पूर्ण चल-अचल सम्पत्ति भारत सरकार के अमेरिका स्थित प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दी और इस प्रकार भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इस अत्यन्त जुझारू संगठन ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करके स्वयं को भंग कर लिया।

मुस्लिम क्रान्तिकारी दल का इतिहास

'गदर पार्टी' की ही भाँति उस मुस्लिम क्रान्तिकारी दल पर भी कुछ प्रकाश डालना आवश्यक है, जिससे दिल्ली में अपने सम्पर्क होने का उल्लेख शचीन्द्र बाबू ने किया है। शचीन्द्र बाबू ने इस दल के उद्भव का समय और कारण सन् 1912 में होने वाली बालकन वार और उसमें डा० अंसारी के नेतृत्व में जाने वाले भारतीय मुसलमानों के मेडिकल मिशन को बताया है। श्री शचीन्द्र के लेखानुसार मेडिकल मिशन में जो भारतीय नौजवान गए थे, तुर्की की सरकार और जनता

ने उनका भारी सम्मान किया। इस राजकीय सम्मान ने उनका माथा गरम कर दिया और उनमें से अनेक भारत आकर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध सक्रिय हो गए। कुछ अन्य महानुभावों ने भी इन मुस्लिम क्रान्तिकारियों के सम्बन्ध में कुछ इसी प्रकार लिखा है। इसका कारण यह है कि सिडीसन कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिम क्रान्तिकारी दल के उद्भव और विकास का इसी प्रकार उल्लेख किया गया है।

इसके विपरीत वास्तविकता यह है कि इस दल का इतिहास बहुत ही पुराना और सम्भवतः उतना ही अद्भुत है। सन् 1720 अर्थात गदर से भी लगभग एक सौ सैंतीस वर्ष पहले दिल्ली में एक मुस्लिम सन्त हुए, जिनका नाम शाह वलीउल्ला था। वे अत्यन्त उच्चकोटि के दार्शनिक, विद्वान् और तपस्वी व्यक्ति समझे जाते थे और उनके परिवार की बहुत शानदार परम्परा थी। मुस्लिम दर्शन के अध्यापन में वे निष्णात समझे जाते थे। अरबी और फारसी में उनके लिखे ग्रन्थ आज भी अनेक मुस्लिम राष्ट्रों में पढ़ाए जाते हैं। भारत की तत्कालीन राजनीतिक स्थिति बड़ी भयावह थी और अंग्रेज धीरे-धीरे भारत की राजनीति पर हावी होते जा रहे थे। दिल्ली की मुस्लिम बादशाहत बहुत कमजोर हो चली थी। इस स्थिति ने शाह वलीउल्ला को राजनीति की ओर खींच लिया और वे अपने अनुयायियों को राजनीतिक शिक्षा देने लगे। भारत की हिन्दू-मुस्लिम समस्या और शासन-नीति पर भी शाह वलीउल्ला ने भली प्रकार विचार किया था। जन-साधारण की दिनों-दिन गिरती हुई आर्थिक स्थिति और शासकीय दल द्वारा जनता के शोषण को देखकर वे तत्कालीन शासकों के विरोधी बन गए थे और इसके लिए उन्होंने कष्ट भी उठाए थे। अपनी अरबी भाषा में लिखी एक प्रसिद्ध पुस्तक 'हुज्जत-उल-बालिगा' में उन्होंने एक स्थान पर लिखा है, "यदि कोई जाति सांस्कृतिक क्षेत्र में निरन्तर उन्नति करती रहे, तो उसका कला-कौशल श्रेष्ठता की चरम सीमा को पहुँच जाता है। इसके पश्चात् यदि शासक वर्ग सुख और विलास का जीवन व्यतीत करने लगता है तो उसका बोझ श्रमजीवी वर्ग पर इतना बढ़ जाता है कि समाज का बहुसंख्यक भाग पशुओं-जैसा जीवन व्यतीत करने के लिए विवश हो जाता है। ऐसी स्थिति में मानवता की सामूहिक संस्कृति नष्ट हो जाती है और जय शक्ति के आधार पर उनको (श्रमजीवियों को) सामूहिक संकट सहने के लिए विवश कर दिया जाता है, तो वे गधों और बैलों की भाँति केवल पेट भरने के लिए श्रम करते हैं। जब मनुष्यता पर ऐसा संकट आता है, तो

ईश्वर मानवता को उससे मुक्ति दिलाने के लिए कोई-न-कोई मार्ग अवश्य खोल देता है, यानी यह आवश्यक है कि ईश्वरीय शक्ति क्रान्ति के साधन उत्पन्न करके कौम के सिर से ऐसे अवांछनीय शासन का बोझ उतार दे।"

"......तात्पर्य यह है कि मानव-समाज के सामूहिक जीवन के लिए आर्थिक समानता अत्यन्त आवश्यक है। प्रत्येक मानव-समूह को एक ऐसी अर्थ-व्यवस्था की आवश्यकता होती है, जो उसको जीवनोपयोगी वस्तुएँ देने के लिए जिम्मेदार हो। जब मनुष्यों को अपनी आर्थिक आवश्यकताओं के प्रति सन्तोष होता है, तो फिर वे अपने उस अवकाश के समय को, जो उनके पास जीविकोपार्जन से बच जाता है, जीवन के अन्य भागों की उन्नति और सभ्यता तथा संस्कृति की दिशा में लगाते हैं, जो मानवता के वास्तविक रूप हैं।"

भारत की हिन्दू-मुस्लिम जातियों के प्रति शासन की नीति की ओर संकेत करते हुए शाह वलीउल्ला ने लिखा है, "राज्य की ओर से कानून एक प्रकार के हों। उन कानूनों की पाबन्दी प्रत्येक जाति अपने-अपने आदर्शों के अनुसार करे।" इसी प्रकार उन्होंने अपनी एक दूसरी पुस्तक में लिखा है कि भारत में छोटी-छोटी प्रादेशिक सरकारें बन सकती हैं किन्तु उनका एक केन्द्र होना चाहिए, जो सम्पूर्ण भारतवर्ष के हानि-लाभ को दृष्टि में रखकर नीति निर्धारित करे।

तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था और राजनीतिक स्थिति में यह विचार बहुत ही मौलिक और क्रान्तिकारी थे, किन्तु कठिनाई यह थी कि उनका प्रचार केवल मुसलमानों तक ही हुआ। उस समय अधिकांश शिक्षित व्यक्ति राजकीय सेवा में थे, अथवा शिक्षण का कार्य करते थे। शेष व्यक्ति अनपढ़ और खेती के काम में संलग्न थे। शाह वलीउल्ला एक मुस्लिम सन्त थे। अतः मुस्लिम जनता में ही उनके विचारों का प्रचार प्रारम्भ हुआ। उनके शिष्यों में कुछ लोग इन विचारों को कार्य रूप में परिणत करने के लिए अपना संगठन भी बनाने लगे। शाह वलीउल्ला की मृत्यु के पश्चात् उनके पुत्र शाह अब्दुल अजीज के समय इस संगठन को अधिक मूर्त रूप मिला। धीरे-धीरे यह संगठन एक फौजी संगठन-सा बन गया। किन्तु इस फौजी संगठन की पहली मुठभेड़ हुई, पंजाब के राजा रणजीत-सिंह से, जो अंग्रेजों के हिमायती थे। शाह अब्दुल अजीज के एक शिष्य सय्यद-अहमद बरेलवी अपने कई हजार साथियों को साथ लेकर कराची के रास्ते अफगानिस्तान पहुँचे और फिर वहाँ से पेशावर की सरहद पर आकर राजा रणजीत-

सिंह की सेनाओं से मोर्चा लेने लगे। सरहद पार बसे हुए पठानों से उनको भारी सहायता मिली। किन्तु सय्यद अहमद को सफलता नहीं मिली। सन् 1831 में सिख फौजों से लड़ते हुए वे मारे गए। इसके पश्चात् उनके साथी वहीं बस गए और समय-समय पर सदैव, 1947 तक, ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध छुटपुट लड़ाई लड़ते रहे।

भारत में सन् 1857 के विद्रोह के समय इस दल ने अंग्रेजों के विरुद्ध बड़ा सक्रिय भाग लिया था। किन्तु विद्रोह असफल हो गया और इस दल के कुछ नेता अंग्रेजों के दमन से बचने के लिए मक्का चले गए। फिर भी दल का संगठन बना रहा और उन्होंने स्थान-स्थान पर छोटे-छोटे मदरसे कायम करके अपना प्रचार कार्य प्रारम्भ कर दिया। इसी प्रकार का एक मदरसा सहारनपुर जिले के देवबन्द स्थान पर कायम किया गया और उसके प्रधानाचार्य ऐसे महानुभाव बनाये गए, जो गदर में सक्रिय भाग ले चुके थे। उधर पठान इलाकों में बसे हुए इस दल के विद्रोही बार-बार अंग्रेजी सीमा पर आक्रमण करते रहे और भारत भर-से उनके लिए धन-जन की सहायता जाती रही। सन् 1860, 1862, 1865 में इस अपराध में बहुत-से मुसलमान पकड़े गए और उनको फाँसी तथा कालेपानी का दंड मिला।

इस मुस्लिम क्रान्तिकारी दल में निस्संदेह धार्मिक उन्माद था क्योंकि उसकी प्रेरणा का स्रोत मुस्लिम दर्शन और परम्पराएँ थीं। किन्तु उनमें हिन्दुओं के विरुद्ध द्वेष नहीं था। तत्कालीन राजनीति धर्म पर ही आश्रित थी। बंगाल के क्रान्तिकारी जिस प्रकार गीता से मातृभूमि के लिए बलिदान हो जाने की प्रेरणा पाते थे और महाराष्ट्र के चापेकर बन्धु गो-भक्षकों से देश को मुक्त करने का नारा लगाते थे, उसी प्रकार यह मुस्लिम क्रान्तिकारी भी 'जिहाद' के प्रचारक थे। यह लोग हिन्दुस्तान को 'दार-उल-हर्ब' मानते थे, जिसके अनुसार प्रत्येक मुसलमान का यह धार्मिक कर्तव्य हो जाता है कि या तो वह शासन के विरुद्ध विद्रोह करे या देश का परित्याग कर दे।

प्रथम विश्वयुद्ध और मुस्लिम क्रान्तिकारी

सन् 1884 में मदरसा देवबन्द के प्रधान आचार्य शेख महमूदुलहसन बनाये गए, जो 1857 के विद्रोह में भाग लेनेवाले श्री रसीद अहमद गंगोही के शिष्य थे। इस समय देवबन्द का मदरसा इस्लाम के दर्शन की शिक्षा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय

ख्याति प्राप्त कर चुका था और दूसरे मुस्लिम राष्ट्रों के बहुत-से युवक भी देवबन्द में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने लगे थे। इन विदेशों से आनेवाले विद्यार्थियों में अफ़ग़ानिस्तान के विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती थी। सरहद पार बसे हुए पठान कबीलों के भी अनेक युवक देवबन्द में शिक्षा पाते थे। इन अफ़ग़ान और पठान युवकों के द्वारा शेख महमूदउलहसन ने अपने क्रान्तिकारी दल का प्रसार काबुल और आज़ाद कबीलों में किया। सरहद का एक प्रभावशाली विद्वान् मौलवी तुरंग जई का हाजी इनका सहायक बना। एक दूसरा नव मुस्लिम उबेदुल्ला सिन्धी, जिसने इस मदरसे में ही शिक्षा पाई थी, शेख महमूदउलहसन का इस कार्य में दाहिना हाथ था। उस समय इन मुस्लिम क्रान्तिकारियों को अफ़ग़ानिस्तान और सरहद पार बसे हुए आज़ाद पठान कबीले ही ऐसी सैनिक शक्ति दिखाई देते थे जिनकी सहायता से ये अंग्रेज़ों से भारत को मुक्त कर सकते थे। मौलाना उबेदुल्ला सिन्धी ने अपनी एक पुस्तक में लिखा है कि मदरसा देवबन्द का एक गोपनीय नियम यह भी था कि वह अफ़ग़ानिस्तान की सरकार में अपना प्रभाव उत्पन्न करे। इसलिए सिन्धु नदी के उस पार से आनेवाले विद्यार्थियों को यह शिक्षा दी जाती थी कि वे अपने कबीलों में जाकर उसके संगठन और व्यवस्था में कोई हेर-फेर न करें और यदि वहाँ कोई ऐसी रूढ़ि तथा परम्परा हो, जो धर्म की दृष्टि से उचित न हो, तो उसके विरुद्ध होनेवाले आन्दोलनों में भाग न लें।

अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति

मुस्लिम क्रान्तिकारी दल की हलचलों और कार्य-नीति को समझने के लिए अफ़ग़ानिस्तान की तत्कालीन स्थिति को भी संक्षेप में समझ लेना आवश्यक है। आधुनिक अफ़ग़ानिस्तान के पिता अमीर अब्दुर्रहमान थे, जिन्होंने सबसे पहले अफ़ग़ानिस्तान में एक दृढ़ केन्द्रीय सरकार की स्थापना की। अमीर अब्दुर्रहमान सन् 1880 में अंग्रेज़ों की सहायता से काबुल की गद्दी पर बैठे थे किन्तु मन ही मन वे अंग्रेज़ों से सशंकित रहते थे। अंग्रेज़ राजदूत को काबुल में रखने से उन्होंने यह कहकर इन्कार कर दिया था कि उसकी रक्षा की जिम्मेदारी लेने में वे असमर्थ हैं। अंग्रेज़ों ने उनसे यह इकरार करा लिया था कि काबुल की वैदेशिक नीति का निर्धारण सदैव ब्रिटिश सरकार करेगी। अमीर अब्दुर्रहमान के एक सहयोगी मुस्तफा फहमी साहब थे, जो उस समय भी अब्दुर्रहमान के साथ थे।

जब ये रूस में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहे थे। अफ़ग़ानिस्तान का सम्पूर्ण राज-काज फ़हमी साहब के परामर्श से ही चलता था। अमीर अब्दुर्रहमान ने अपनी सैनिक शक्ति अत्यन्त दृढ़ कर ली थी।

'जमायते सियासिया'

सन् 1882 में मुस्तफा फ़हमी साहब ने काबुल में 'जमायते सियासिया' नामक एक संगठन बनाया और स्वयं इस संगठन के प्रधान मंत्री बने। साधारण जनता में राजनीतिक जागृति उत्पन्न करना इस संगठन का उद्देश्य था। अमीर अब्दुर्रहमान इस संगठन के सहायक और समर्थक थे और उनके सबसे बड़े पुत्र हबीबुल्ला खाँ भी, जो अपने पिता के समय से ही राज-काज में भाग लेने लगे थे, 'जमायते सियासिया' को बहुत महत्त्व देते थे। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि 'जमायते सियासिया' के अन्य कार्यकर्ता वे लोग रहे थे, जो मदरसा देवबन्द में तालीम पा चुके थे।

'जमायते सियासिया' ने सबसे पहले यह माँग रखी कि काबुल की वैदेशिक नीति से अंग्रेज़ों का नियन्त्रण उठा लिया जाय। सन् 1898 में अमीर अब्दुर्रहमान के द्वितीय पुत्र नसरुल्ला खाँ लन्दन गए और उन्होंने ब्रिटिश सरकार के सम्मुख यह माँग बड़े ज़ोरदार ढंग से पेश की। उनकी यह माँग ब्रिटिश सरकार ने अस्वीकार कर दी। इसके पश्चात् 1 अक्टूबर, 1901 को अब्दुर्रहमान का देहान्त हो गया और हबीबुल्ला खाँ अफ़ग़ानिस्तान के अमीर बने। सन् 1907 तक हबीबुल्ला खाँ बराबर जमायते सियासिया के सहायक रहे और अंग्रेज़ों से काबुल की वैदेशिक नीति पर से अपना नियन्त्रण हटा लेने की आग्रह करते रहे, जिस पर अंग्रेज़ों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

सन् 1905 में बंग-भंग आन्दोलन प्रारम्भ हुआ और इसी के आसपास पंजाब में किसानों का सरगर्म आन्दोलन फूट पड़ा, जिसने गदर पार्टी को जन्म दिया। अब अंग्रेज़ों को यह फ़िक्र हुई कि काबुल के अमीर को सन्तुष्ट किया जाय। परिणामस्वरूप अमीर हबीबुल्ला खाँ को सन् 1907 में भारत बुलाया गया। तत्कालीन लार्ड मिण्टो से अमीर की लम्बी-लम्बी मुलाक़ातें हुईं और इन मुलाक़ातों का परिणाम यह हुआ कि अफ़ग़ानिस्तान वापस पहुँचते ही अमीर ने जमायते सियासिया का विरोध करना प्रारम्भ कर दिया। इस समय तक मुस्तफा फ़हमी की

मृत्यु हो चुकी थी और उनके पुत्र अली फ़हमी जमायत के मन्त्रि-पद पर थे। अली फ़हमी और उनके दो सहायकों को अमीर ने गिरफ्तार करके निर्वासित कर दिया। बहुत दिनों तक ये लोग अन्य मुस्लिम राष्ट्रों में पड़े रहे। इसके पश्चात् अमीर के छोटे भाई और तत्कालीन प्रधानमन्त्री नसरुल्लाखां ने, जो जमायते सियासिया से हमदर्दी रखते थे, बड़ी कठिनाई से इनको काबुल आने की आज्ञा दिलवाई। वापस आते ही इन लोगों ने जमायते सियासिया का गुप्त संगठन प्रारम्भ कर दिया और इस प्रकार जमायते सियासिया एक अंग्रेज़ विरोधी गोपनीय क्रान्तिकारी संगठन के रूप में परिवर्तित हो गई।

सरहदी क़बीले

देववन्द के क्रान्तिकारी आचार्य महमूदुलहसन का इन सभी घटनाओं से बराबर सम्पर्क रहा। उनके अनेक शिष्य और सहपाठी इस संगठन के कर्ता-धर्ता थे। सरहद के आज़ाद क़बीलों में मदरसा देववन्द के क्रान्तिकारियों का वह संगठन मौजूद था, जो सन् 1825 में भारत से हिजरत कर गया था। उन विद्रोहियों की नई पीढ़ी ने भी इसी पथ को अपना लिया था। इसी समय तुरंगजई के हाजी ने धार्मिक मदरसों के रूप में पठान इलाके के अनेक स्थानों में अपने संगठन का जाल बिछाना शुरू किया। खान अब्दुलगफ्फारखां, जो बाद को कांग्रेस के बहुत बड़े नेता हुए और 'सरहदी गांधी' कहलाए, हाजी तुरंगजई के प्रधान शिष्य के रूप में इस काम में हाथ बटा रहे थे। खान अब्दुलगफ्फारखां ने एक बार मौलाना हुसैन अहमद मदनी को बताया था कि इस जमाने में, अर्थात् 1910-11 में अनेक बार मुझे गोपनीय सन्देशों को लेकर हाजी तुरंगजई देववन्द भेजते थे। आशय यह कि जिस इटली-तुर्की युद्ध में मेडिकल मिशन गया, उससे बहुत पहले ही मुस्लिम क्रान्तिकारी दल का संगठन भारत से काबुल तक फैल चुका था। यह भी उल्लेखनीय है कि जो मेडिकल मिशन तुर्की गया था, उसका नेतृत्व डा० मुख्तार अहमद अंसारी ने किया था, जो बाद में कांग्रेस के प्रमुख नेता बने। डा० अंसारी साहब भी शेख महमूद उलहसन के निकट सम्पर्क में थे। और उनको पूजनीय दृष्टि से देखते थे। सन् 1914-15 में शेख महमूदउलहसन जब मक्का गए और उनकी क्रान्तिकारी हलचलों का पता अंग्रेज़ सरकार को लगा तो डा० अंसारी साहब से तत्कालीन अंग्रेज़ अधिकारियों ने काफी पूछताछ की थी। एक बार तो डाक्टर

अंसारी साहब की गिरफ्तारी की सम्भावना भी उत्पन्न हो गई थी। इस प्रकार वास्तविकता यह प्रतीत होती है कि यह मेडिकल मिशन देवबन्द के क्रान्तिकारी दल ने ही तुर्की की सरकार से सम्बन्ध स्थापित करने के लिए भेजा था। इस मिशन में सरहद के कुछ शिक्षित पठान युवक भी थे, जिनमें से कुछ भारत वापस नहीं लौटे और आजीवन विदेशों में भारतीय स्वाधीनता के लिए कार्य करते रहे। इन युवकों में अब्दुल रहमान ये का नाम उल्लेखनीय है, जिनके सम्बन्ध में यह समझा जाता है कि अंग्रेजों के इशारे पर उनकी हत्या कर दी गई। उनके एक भाई बहुत दिनों तक खान अब्दुल गफ्फार खां के प्राइवेट सेक्रेटरी रहे और अब भारत के वैदेशिक विभाग में किसी सम्माननीय पद पर हैं।

मौलाना उबेदुल्ला सिंधी

शचीन्द्र बाबू जब दिल्ली में क्रान्तिकारी कार्यों में संलग्न थे, उन दिनों ही दिल्ली में यह मुस्लिम क्रान्तिकारी दल भी अत्यन्त सक्रिय था। दिल्ली का महत्त्व समझते हुए सन् 1913 में ही मौलाना महमूदुलहसन ने एक मदरसा दिल्ली में भी कायम कर दिया था, जिसका नाम बाजारुल मआरिफ़ था। मौलाना उबेदुल्ला सिंधी उसके प्रधान आचार्य थे। डा० अंसारी और हकीम अजमलखां इसके सहायकों में थे। इससे पहले मौलाना सिंधी ने देवबन्द में 'जमीयत-उल-अन्सार' नामक संस्था बनाई थी, जिसका उद्देश्य क्रान्तिकारी संगठन के प्रचार के हेतु एक प्रकट संगठन बनाना था, किन्तु यह संस्था पारस्परिक मतभेदों के कारण शीघ्र ही भंग कर दी गई। इसी बीच अलीगढ़ की मुस्लिम यूनिवर्सिटी से विद्यार्थियों का एक दल देवबन्द में तालीम पाने के लिए भेजा गया। इस दल में अनीस अहमद नामक विद्यार्थी अंग्रेजों का जासूस था। मौलाना महमूदुलहसन और उबेदुल्ला सिंधी बड़ी सतर्कता से अपना कार्य कर रहे थे, अतः अंग्रेजों को केवल देवबन्द आने-जानेवाले व्यक्तियों का पता ही अनीस अहमद द्वारा लगता रहा। बाद में अनीस अहमद सी० आई० डी० विभाग में बहुत ऊंचे पद पर पहुँचा और विदेशी सरकार की सहायता का उसे पर्याप्त पुरस्कार मिला। कहा जाता है कि अनीस अहमद द्वारा सरकार को भेजी गई रिपोर्टें सिडीसन कमेटी के सम्मुख भी प्रस्तुत की गई थी और सिडीसन कमेटी की रिपोर्ट का 'सिल्क लैटर कान्सप्रेसी' (रेशमी पत्रों का षड्यन्त्र) शीर्षक परिच्छेद में इन रिपोर्टों

से बहुत सहायता ली गई है।

काबुल में आज़ाद हिन्द सरकार

प्रथम विश्वयुद्ध की घोषणा होने के पश्चात् गदर पार्टी और बंगाल के क्रान्तिकारी दलों की ही भाँति मुस्लिम क्रान्तिकारी दल ने स्वतंत्रता संग्राम की एक योजना बनाई। इस योजना के अनुसार मौलाना उबेदुल्ला सिन्धी को काबुल भेजा गया। उबेदुल्ला साहब ने लिखा है कि एक दिन उस्ताद (मौलाना महमूद-उलहसन) अकस्मात् बोले, 'उबेदुल्ला! काबुल जाओ।' मैंने पूछा, 'क्यों?' इस पर उस्ताद कुछ रंजीदा से होकर चुप हो गए। दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ। उस्ताद ने कहा, 'उबेदुल्ला! काबुल जाओ।' उन्होंने पूछा, क्यों? और उस्ताद फिर चुप। तीसरे दिन उस्ताद ने जब फिर काबुल जाने की बात कही, तो उबेदुल्ला साहब ने उत्तर दिया, 'बहुत अच्छा,' और काबुल जाने की तैयारी शुरू कर दी। उबेदुल्ला साहब के पास कुछ रुपया-पैसा था नहीं अतः अपने एक शिष्य, शेख अब्दुर्रहीम ने जो आचार्य कृपलानी के सगे बड़े भाई थे और मुसलमान होकर इस क्रान्तिकारी कार्य में उबेदुल्ला के प्रमुख सहायक बन गए थे, अपनी लड़की और बीवी का ज़ेवर बेचकर रुपया जुटाया। 15 अक्टूबर, 1915 को उबेदुल्ला काबुल पहुँचे, तो उनके पास केवल एक पौंड था। भारत से काबुल वे सिन्ध के रास्ते से गए थे और इस यात्रा में लगभग दो मास उनको लगे थे। उबेदुल्ला साहब के दो भतीजे भी उनके साथ थे। मौलाना महमूद उलहसन इतने अच्छे संगठनकर्ता थे कि उबेदुल्ला के लेखानुसार काबुल के अनेक प्रतिष्ठित राज्याधिकारियों को यह मालूम था कि ये किस काम के लिए भारत से भेजे गए हैं। 'जमायते सियासिया', का संगठन जिसकी चर्चा हम ऊपर कर आए हैं, उनकी मदद के लिए तैयार था। इस योजना में धोखा केवल यह हुआ कि अफ़ग़ानिस्तान के अमीर हबीबुल्लाखां अन्दर ही अन्दर अंग्रेज़ों से मिल चुके थे। उबेदुल्ला साहब तो इस आशा से भेजे गए थे कि अमीर उनकी पूरी तरह सहायता करेंगे। इसी आशा से एक 'ऐंग्लो-जर्मन-टर्किश' मिशन भी इन दिनों ही काबुल पहुँचा। इस मिशन में राजा महेन्द्रप्रताप, मौलवी बरकतुल्ला आदि कुछ भारतीय, कुछ जर्मन और कुछ तुर्की के लोग थे। यह बात याद रखनी चाहिए कि मौलवी बरकतुल्ला गदर पार्टी के सदस्य थे और इस मिशन को टर्की तथा जर्मन सरकार की ओर से

कावुल के साथ मिलकर भारत पर आक्रमण करने की योजना बनाने का अधिकार दिया गया था। मौलाना उबेदुल्ला और उनके साथी या तो पूर्व योजना के अनुसार या वहाँ की स्थिति के अनुसार इस मिशन के साथ मिलकर कार्य करने लगे। कहा जाता है कि जर्मन और टर्की सरकार से अमीर हबीबुल्लाखाँ को इस अवसर पर सहयोग देने के लिए पर्याप्त धन भी दिया गया। परिणामस्वरूप काबुल में अस्थायी आजाद हिन्द सरकार बनी, जिसके अध्यक्ष राजा महेन्द्रप्रताप, प्रधान मंत्री मौलवी बरकतउल्ला और उबेदुल्ला सिन्धी होम मिनिस्टर बनाये गये। इसी समय लाहौर के कुछ मुसलमान विद्यार्थी इसी उद्देश्य से काबुल जा पहुँचे। इन विद्यार्थियों को अस्थायी आजाद हिन्द सरकार में विभिन्न पद दिये गये। इन विद्यार्थियों में से ही एक सज्जन जफरुलहसन उस समय (सन् 1919 में) जनरल नादिर खाँ के प्राइवेट सेक्रेटरी थे, जब उन्होंने अफगानिस्तान सरकार की ओर से भारत पर आक्रमण किया था और जिसके फलस्वरूप होने वाली सन्धि में काबुल की वैदेशिक नीति पर से अंग्रेजों का नियंत्रण समाप्त हो गया था।

अमीर हबीबुल्लाखाँ का विश्वासघात

अमीर हबीबुल्लाखाँ ने वायदा किया था कि अस्थायी आजाद हिन्द सरकार द्वारा भारत पर आक्रमण करने के साथ ही वे भी भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर देंगे। किन्तु यह सब उनका छल था। उबेदुल्ला साहब के कथनानुसार भारतीय क्रान्तिकारियों के साथ मिलकर वे जितनी योजनाएँ बनाते थे, उन सबकी सूचनाएँ अंग्रेज सरकार को भेजते रहते थे। अमीर के छोटे भाई नसुरल्लाखाँ और उनके लड़के अमानुल्लाखाँ तथा जमायते सियासिया के नेता अवश्य हृदय से इनके साथ थे। काबुल के कमाण्डर इनचीफ जनरल नादिर खाँ की सहानुभूति भी इनके साथ थी। इसी का यह नतीजा था कि अमीर हबीबुल्ला इनको गिरफ्तार करने या इनका खुला विरोध करने का साहस नहीं कर सकते थे।

टर्की सरकार से सम्पर्क

उबेदुल्ला काबुल में जब अस्थायी आजाद हिन्द सरकार का काम चला रहे थे उस समय मौलाना महमूद उलहसन मक्का पहुँचकर टर्की सरकार से साठगांठ कर रहे थे। इसमें उनको बहुत कुछ सफलता भी मिली थी। उनको हेजाज के

तत्कालीन गवर्नर गालिबपाशा से एक पत्र प्राप्त हो गया, जिसका उल्लेख सिडीसन कमेटी की रिपोर्ट में 'गालिबनामा' के नाम से किया गया है। गालिबपाशा का यह पत्र संसार-भर के मुसलमानों के नाम था जिसमें उनको अंग्रेजों के विरुद्ध हथियार उठाने के लिए उभारा गया था और मौलाना महमूदउलहसन को अपना विश्वासपात्र बताते हुए उनके कार्य में धन-जन से सहायता करने की अपील की गई थी। इस खत को मौलाना के एक साथी मुहम्मद मियाँ मन्सूर अंसारी मक्का से हिन्दुस्तान लाए और उसकी नकलें हिन्दुस्तान व सरहदी कबीलों में बाँटते हुए काबुल जाकर उबेदुल्ला से जा मिले। इसी बीच मौलाना महमूद उलहसन को रुपए की आवश्यकता हुई, तो हिन्दुस्तान से मौलाना मसूद नामक सज्जन कुछ रुपया लेकर मक्का पहुँचे। मौलाना महमूद उलहसन उस समय मदीना चले गए थे, अतः रुपया ले जानेवाले महाशय निराश वापस लौट आए। सरकार भी इन लोगों पर कड़ी नजर रख रही थी और उसको कुछ सूचनाएँ मिल रही थीं, अतः मौलाना मसूद बम्बई में गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने उनको इतना सताया कि वे बहुत-सी बातें उगल गए। उधर मक्का का हाकिम शरीफ हुसैन तुर्की सरकार से विद्रोह करके अंग्रेजों से मिल गया। अंग्रेजों ने तुरन्त उसके द्वारा मौलाना महमूद उलहसन और उनके साथियों को गिरफ्तार करवा लिया। युद्ध की समाप्ति तक यह सभी लोग माल्टा में नजरबन्द रखे गए। इसके पश्चात् मौलाना महमूद उलहसन ने अनुभव किया कि गोपनीय कार्यों द्वारा राज्य क्रान्ति असम्भव है, अतः ये कांग्रेस में सम्मिलित हो गए। इसी के अनुसार खान अब्दुलगफ्फारखाँ भी कांग्रेस में आ गए। मुस्लिम विद्वानों की प्रमुख धार्मिक संस्था जमय्यत उल उलेमा जो सदैव मुस्लिम लीग का विरोध करती रही और कांग्रेस के साथ रही, मौलाना महमूद उल हसन के अनुयायियों द्वारा स्थापित हुई। प्रसिद्ध राष्ट्रीय मुस्लिम शिक्षण संस्था जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव भी मौलाना महमूदउलहसन ने ही रखी थी। मौलाना महमूदउलहसन का देहावसान 30 नवम्बर, 1920 को डा० अंसारी की कोठी पर दिल्ली में हुआ।

आजाद हिन्द सरकार के मिशन

काबुल की अस्थायी आजाद हिन्द सरकार उधर अपने काम में लगी रही। उसकी ओर से रूस सरकार के पास एक मिशन भेजा गया, जिसने उसका सहयोग

कुछ पूरक तथ्य

आजाद हिन्द सरकार को मिल सके। रूस के जार के नाम जो पत्र भेजा गया था, वह एक सोने की प्लेट पर था, जिसे गदर पार्टी के एक सदस्य डा० मथुरासिंह और गुशीमुहम्मद लेकर गए थे। इस समय रूस के जार की सरकार अंग्रेजों की सहयोगी थी, अतः उसने मिशन को गिरफ्तार कर लिया, किन्तु ताशकन्द के गवर्नर के हस्तक्षेप करने पर इन दोनों सदस्यों को वापस काबुल भेज दिया गया।

कुछ दिन पश्चात् आजाद हिन्द सरकार की ओर से फिर एक मिशन जापान को और दूसरी टर्की भेजा गया। जापान जानेवाले मिशन में शेर अब्दुलकादिर और डा० मथुरासिंह थे। और टर्की जानेवाले मिशन में अब्दुलबारी तथा डा० शुजाउल्ला थे। ये दोनों ही मिशन गिरफ्तार करके अंग्रेजों के सुपुर्द कर दिये गए। अंग्रेज इन चारों क्रान्तिकारियों को भारत ले आए। इन क्रान्तिकारियों में एक अब्दुलबारी सरमुहम्मद शफी के रिश्तेदार थे। सरकार ने सर मुहम्मद शफी के द्वारा इन लोगों पर यह जोर डलवाया कि अगर वे तमाम रहस्य लिखित रूप में सरकार को प्रकट कर दें, तो उनको क्षमा प्रदान की जा सकती है। डा० मथुरासिंह ने इसे अस्वीकार कर दिया तो वे 27 मार्च, 1917 को लाहौर जेल में फाँसी पर चढ़ा दिये गए। शेष व्यक्तियों ने सरकार की शर्तें स्वीकार कर ली और सभी विवरण अंग्रेज अधिकारियों को लिख कर दे दिया। सरकार ने इनको न केवल क्षमा प्रदान की बल्कि इस देश द्रोह के पुरस्कार में उनको उच्च पद पर नौकरियां भी दे दीं।

रेशमी पत्र

मुस्लिम क्रान्तिकारी दल के सम्बन्ध में अब केवल उन 'रेशमी पत्रों' की बात कहनी शेष रह जाती है, जिनके नाम से सिडीसन कमेटी ने इस संगठन की अपनी रिपोर्ट में चर्चा की है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि अगस्त सन् 1916 में यह षड्यन्त्र उद्घाटित हुआ, जो सरकारी कागजात में 'सिल्क लेटर्स केस' कहा गया है। यह पत्र पीले रेशमी कपड़ों पर बहुत साफ और सुन्दर अक्षरों में लिखे गए थे। इनके साथ मौलाना महमूदुलहसन के नाम मुहम्मद मियाँ अंसारी का भी एक पत्र था, जिसमें उन्होंने अपनी कारगुजारियों का पूरा विवरण दिया था। आजाद हिन्द सरकार के खतों में, सरकार के संगठन की संपूर्ण स्थिति और उसके पदाधिकारियों के नाम थे। इसके अतिरिक्त एक 'ईश्वरीय सेना' बनाने की योजना थी, जिसमें भारतीय मुस्लिम नौजवान भरती किये जाते थे। मौलाना महमूदुलहसन इसके

प्रधान सेनापति नियुक्त किये गये थे।

मौलवी उबेदुल्ला साहब ने यह 'रेशमी पत्र' अब्दुलहक नामक व्यक्ति को दिये थे कि वह इनको शेख अब्दुर्रहीम (आचार्य कृपलानी के बड़े भाई) तक पहुँचा दे। यह अब्दुलहक साहब एक नव मुस्लिम थे और 'जिहाद के जोश में लाहौर से भागकर काबुल पहुँचे थे। उन्होंने भारत आकर यह पत्र अपने एक मित्र हकनवाज़ खाँ को दे दिए और हकनवाज़ खाँ ने इन पत्रों को अपने पिता खानबहादुर अल्लाहवाज़ खाँ के सुपुर्द कर दिया। राजभक्ति के जोश में अल्लाहवाज़ खाँ इन खतों को पंजाब के गवर्नर सरमाइकल ओडायर के पास ले गए और इस प्रकार सरकार को यह सम्पूर्ण योजना ज्ञात हो गई। इसके पश्चात् शेख अब्दुर्रहीम भागकर टर्की पहुँच गए और बहुत दिनों तक भारतीय स्वाधीनता के लिए कार्य करते हुए वहीं उनका देहान्त हो गया।

आज़ाद हिन्द सरकार द्वारा भारत पर आक्रमण

काबुल की आज़ाद हिन्द सरकार ने इसके बाद भारत पर आक्रमण करने की योजना बनाई और सरहद के आज़ाद कबीलों में से इसके लिए लगभग छः हज़ार सैनिक एकत्रित किए। जर्मनी और टर्की की सरकार को भी इस आक्रमण-योजना की सूचना दी गई और बताया तो यह जाता है कि जर्मन सैनिकों की एक टुकड़ी भी इनकी सहायता को काबुल भेजी गई। किन्तु जब आज़ाद हिन्द सरकार के छः हज़ार सैनिक सरहद पर अंग्रेज़ सरकार से मोर्चा जमाये हुए थे, तभी फ्रांस के रणक्षेत्र में जर्मनी का पतन हो गया और उसे सन्धि के लिए विवश होना पड़ा। अंग्रेज़ों के हाथ इससे बहुत मज़बूत हो गए और आज़ाद हिन्द सरकार के सैनिकों की स्थिति बहुत कमज़ोर हो गई। इन सैनिकों में से बहुत-से व्यक्ति गोलियों से मारे गए। कुछ पकड़कर फाँसी पर चढ़ा दिये गए और कुछ विदेशों में ही भटक-भटककर मर गए। इसके बाद आज़ाद हिन्द सरकार और फौज तोड़ दी गई और यह विराट् प्रयास सहस्रों देश भक्तों की आहुतियों की कहानी मात्र बनकर समाप्त हो गया।

हबीबुल्लाखाँ की हत्या

काबुल में भारतीय क्रान्तिकारियों की इस असफलता का मुख्य कारण मौलाना

हो सरहद पर बसे हुए आजाद कबीलों और तुरंगजई के हाजी साहब को इस युद्ध में अफगानिस्तान की मदद करते हुए पाते हैं, तो हम समझ सकते है कि काबुल-स्थित भारत के क्रान्तिकारी अभी तक अपने कार्य में लगे हुए थे और इस आक्रमण की योजना में उनका महत्वपूर्ण हाथ था।

सन्धि

इस अवसर पर अंग्रेजों ने भारी कूटनीतिज्ञता दिखाई और अफगानिस्तान सरकार की महत्वपूर्ण शर्तें स्वीकार करके समझौता कर लिया। इस आक्रमण के समय अफगान फौजों की कमान स्वयं जनरल नादिरखां कर रहे थे। यह आक्रमण 29 मई सन् 1919 को हुआ और 8 अगस्त, 1919 को अंग्रेजों की अफगानिस्तान से सन्धि हो गई। इस सन्धि के सम्बन्ध में ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ आर्नल्ड टायनबी ने कहा था, "अमीर ने अपनी पराजय के पुरस्कार में, जो कुछ वह चाहता था, पा लिया और भारत सरकार को अफगानिस्तान की परराष्ट्र नीति पर से, जिस पर उसका चालीस वर्ष से अधिकार था, अपना हाथ हटाना पड़ा।" अंग्रेजों ने अपनी ओर से इस सन्धि के समय एक यह शर्त भी अफगानिस्तान से स्वीकार करा ली थी कि मौलवी उबेदुल्ला आदि को काबुल में राजनीतिक कार्य नहीं करने दिया जायगा। इस प्रतिबन्ध से विवश मौलवी उबेदुल्ला काबुल में सभी प्रकार की सुविधाएँ होते हुए भी 22 अक्तूबर, 1922 को रूस चले गए। इस आक्रमण और सन्धि ने उनके सम्मुख यह तथ्य प्रकट कर दिया था कि अफगानिस्तान जैसा छोटा देश अंग्रेज सरकार के सम्मुख अधिक दिनों तक नहीं ठहर सकता।

बलूच और क्रान्तिकारी

श्री शचीन्द्र ने अपनी पुस्तक के द्वितीय भाग में 'धर्मा की कहानी' शीर्षक अध्याय के अन्तर्गत बलूच सेना के विद्रोह की झांकी दी है, जिसमें सैकड़ों बलूच सैनिकों और उनके अफसरों को भारी दण्ड सहना पड़ा। इस संदर्भ में कई बातें ध्यान में रखने योग्य हैं। प्रथम तो यह कि बलूचिस्तान की सीमाएँ सरहदी पठानों के प्रदेश की सीमाओं से लगी हुई हैं, जिनकी अंग्रेज विरोधी परम्पराओं और भावनाओं पर हम ऊपर प्रकाश डाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त मदरसा देवबन्द के क्रान्तिकारियों का संगठन सिन्ध में भी था और यहाँ अनेक छोटे-छोटे मदरसे

इन लोगों ने स्थापित कर रखे थे, जिनके द्वारा निरन्तर अंग्रेज विरोधी प्रचार होता रहता था। यह भी अब प्रकट हो गया है कि वर्मा में बलूच सेना ने जिस गदर पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन पर विद्रोह किया था, उसी गदर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता ईरान के रास्ते बलूच प्रदेश की सीमा पर जा पहुँचे थे और उन्होंने एक बड़े बलूच सरदार जिहानखां को अपनी ओर मिला लिया था। इन लोगों ने इस बलूच प्रदेश में आजाद हिन्द सरकार बनाई थी और बलूचियों की एक सेना भी संगठित कर ली थी, जिससे अंग्रेजों की सेनाओं की अनेक झड़पें हुई थीं। इसके बाद अंग्रेजों ने बिलोचों के अमीर को अपनी ओर मिला लिया और फिर उसी ने क्रान्तिकारी बलूच सेना पर आक्रमण किया। परिणामस्वरूप बलूच सेना भंग हो गई और क्रान्तिकारियों को यहां से बड़ी कठिन स्थिति में भागना पड़ा। कुछ क्रान्तिकारी अंग्रेजों के हाथों में भी पड़ गए, जो वहीं गोलियों से उड़ा दिये गए। इतिहासकारों के लिए यह अन्वेषण का विषय है कि ईरान-बलूचिस्तान की सीमा पर होनेवाली इन हलचलों का वर्मा के बलूच-विद्रोह से कुछ सम्बन्ध था या नहीं।

अली अहमद सिद्दीकी

'वर्मा की कहानी' शीर्षक अध्याय में ही श्री शचीन्द्र ने अली अहमद सिद्दीकी के सम्बन्ध में भी कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं। इन श्री अली अहमद सिद्दीकी से सन् 1930-31 में इन पंक्तियों का लेखक भी मिला था। श्री सिद्दीकी उस समय इलाहाबाद म्यूनिसिपैलिटी के वाटरवर्क्स विभाग में थे। उनसे बात करने पर मालूम हुआ कि वे मेडिकल मिशन के साथ टर्की पहुँचते ही क्रान्तिकारी दल में दीक्षित हो गए थे। श्री शुएल कुरेशी जो भोपाल के और बाद में बड़े प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मुस्लिम नेता बने, उसके सहयोगी थे। एक मजेदार बात उन्होंने यह बताई कि जब वे कुछ जरूरी और गोपनीय कागजात लेकर मिस्र से भारत को चले, तो जर्मन सरकार के एक गुप्तचर ने उनको चेतावनी दी कि भारत पहुँचते ही आप गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। श्री सिद्दीकी इससे बड़े परेशान हुए, क्योंकि जो कागजात उनको भारत पहुँचाने थे, उनको वे किसी भी प्रकार नष्ट नहीं करना चाहते थे और न अंग्रेजों के हाथों में पड़ने देना चाहते थे। तभी जहाज में उनको एक मुस्लिम फकीर मिला, जो प्रतिवर्ष भीख मांगने के लिए मसाया आदि देशों में घूमा करता था। श्री सिद्दीकी ने उस फकीर को समझाया कि यदि वह भारत में घूमे तो उसे अधिक

धन मिल सकता है। श्री सिद्दीकी ने उस फकीर को यह भी बताया कि ये एक जरूरी काम से तुरन्त मलाया पहुँचना चाहते हैं, अतः फकीर यदि उनसे टिकट परिवर्तन कर ले और उनका सामान भारत में उनके घर पहुँचा देने का वायदा करे, तो वह उसके टिकट से मलाया चले जाएँ और फकीर हिन्दुस्तान चला जाय। उन दिनों पासपोर्ट इत्यादि की कठिनाई थी नहीं, अतः फकीर शायद सामान की लालच से तैयार हो गया और उसने टिकट बदल लिया। सिद्दीकी साहब ने कागजात तो अपने पास रख लिए और अपना तमाम सामान फकीर के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वह मलाया जा पहुँचे। फकीर बम्बई पहुँचते ही गिरफ्तार हो गया और वर्षों पश्चात् जब सिद्दीकी साहब भारत के किसी जेल में थे, वह फकीर एक राजनीतिक कैदी के रूप में ही सिद्दीकी साहब से मिला। क्रान्तिकारी आन्दोलन के इतिहास में ऐसी मनोरंजक घटनाएँ भी अनेकों हुई है।

श्री सिद्दीकी साहब ने बताया कि उनके दल में हिन्दू-मुस्लिम प्रश्न को कोई स्थान नहीं था। सभी देश की स्वाधीनता के दीवाने थे और टर्की सरकार की राज्य शक्ति का सहारा पाकर भारतीय फौजों के विद्रोह द्वारा अंग्रेजों से मुक्ति का स्वप्न देखते थे। मलाया और वर्मा में उनके संगठन का पर्याप्त विस्तार हो गया था किंतु कुछ भारतीयों ने गद्दारी करके सम्पूर्ण भेद अंग्रेजों को बता दिया और भारतीय क्रान्तिकारी समय से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिये गए। सेनाओं पर भी भारी दमन किया गया, जो सर्वथा गोपनीय रखा गया। सैकड़ों सिपाही और अफसर चुपचाप मौत के घाट उतार दिये गए, जिससे उनकी छूत दूसरी फौजों को भी न लग जाय।

मुखबिर कुमुदनाथ मुखर्जी

श्री शचीन्द्र ने इन गद्दारों में बैंकॉक के एक बंगाली वकील साहब का उल्लेख किया है किन्तु उनका नाम नहीं दिया है। पता लगता है कि इन बंगाली वकील साहब का नाम कुमुदनाथ मुखर्जी था। यह वकील साहब जो किसी समय गदर पार्टी के कार्यकर्ताओं से बड़ी देशभक्ति की डींगें हाँकते थे, उस रुपये को हजम कर जाने की खातिर जो बैंकॉक के जर्मन कौंसिल ने इनके द्वारा बंगाल के क्रान्तिकारियों को भेजा था, अंग्रेजों से जा मिले। उनके द्वारा शंघाई, श्याम और वर्मा में होने वाली क्रान्तिकारी योजनाओं का आभास भारत सरकार को मिल गया और इसी-

लिए वह सबकुछ नहीं हो सका, जिसे श्री सिद्दीकी इत्यादि करना चाहते थे। पंजाब के कृपालसिंह की भांति इन मुखर्जी ने सब गुड़गोवर कर दिया।

बंगाल में विद्रोह की तैयारी

रहस्योद्घाटन के भय से श्री शचीन्द्र यह बात भी बचा गए हैं कि जब उत्तर भारत में श्री रासबिहारी और गदर पार्टी के सदस्य इतने विराट विद्रोह की तैयारी में जुटे हुए थे, तब बंगाल के क्रान्तिकारी क्या कर रहे थे? श्री मन्मथनाथ गुप्त ने अपनी पुस्तक 'भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन का इतिहास' में एक अन्य क्रान्तिकारी श्री पाकड़ासी की एक पुस्तक का निम्न उद्धरण दिया है, जो इस सम्बन्ध में पर्याप्त प्रकाश डालता है और यह प्रकट करता है कि बंगाल में उन दिनों किस प्रकार की तैयारी चल रही थी। श्री पाकड़ासी लिखते हैं, "नेतागण ढाका से लेकर लाहौर तक विद्रोह की तैयारी में लगे हुए थे। ढाका में उन दिनों सिख सेना थी। लाहौर के षड्यन्त्रकारी सिख सैनिकों ने ढाका के सिखों के साथ सम्पर्क स्थापित करने के लिए परिचय पत्र भेज दिए। ढाका के क्रान्तिकारी नेता अनुकूल चक्रवर्ती उन पत्रों को लेकर ढाका के सिख सैनिको से मिले। सिख सैनिक विद्रोह की बात सुनकर शिरकत करने के लिए उत्सुक हो गए।"

"मैमनसिंह और राजशाही के सुरूल नामक जंगल में क्रान्तिकारी संध्या के बाद कवायद करते थे। आक्रमण और रणकौशल सीखने के लिए सब लोग प्रयास करने लगे। जिलों में बन्दूकें चुराने की होड़ मच गई। चारों तरफ अफवाह फैला दी गई कि अबकी बार मैट्रिक्यूलेशन और विश्वविद्यालय की दूसरी परीक्षाएं नहीं होंगी।"

श्री गुप्त ने अपने ग्रन्थ में एक अन्य स्थान पर लिखा है, 'बंगाल के क्रान्तिकारी समझते थे कि संख्या की दृष्टि से उनके साथ इतने काफी आदमी हैं, जो बंगाल की फौजों को समझ ले सकते हैं, किंतु वे बाहर से आनेवाली फौजों से डरते थे। इसी उद्देश्य को दृष्टि में रखकर क्रान्तिकारियों ने यह निश्चय किया कि बंगाल में आनेवाली तीन मुख्य रेलों को, उनके पुलों को उड़ाकर बेकार कर दिया जाय। यतीन्द्रनाथ के ऊपर मद्रास से आनेवाली रेल का भार दिया गया, वे बालासोर से इस काम को अंजाम देने वाले थे। भोलानाथ चटर्जी बी० एन० आर० का भार लेकर चक्रधरपुर चले गए। सतीश चक्रवर्ती ई० आई० आर० का पुल उड़ाने के

लिए गए। नरेन चौधरी और फणीन्द्र चक्रवर्ती को यह काम सौंपा गया कि वे हटिया जाएं। वहां एक जत्था इकट्ठा होनेवाला था। हटिया से वे इस जत्थे की सहायता से पूर्व बंगाल के जिलों पर कब्जा करनेवाले थे, और वहां से वे कलकत्ता पर चढ़ आनेवाले थे। नरेन भट्टाचार्य और विपिन गांगुली के नेतृत्व में कलकत्ता दल पहले तो कलकत्ता के आस-पास अस्त्र-शस्त्र तथा अस्त्रागारों पर कब्जा करनेवाला था, फिर फोर्ट विलियम पर धावा बोलनेवाला था तथा कलकत्ता पर अधिकार जमानेवाला था। 'मावेरिक' जहाज पर आनेवाले जर्मन अफ़सरों पर यह भार था कि वे पूर्व बंगाल में रहें, वहां फौजें इकट्ठी करें, फिर बाकायदा उन्हें सैनिक शिक्षा दें।"

रासबिहारी का भारत-त्याग

देश-विदेशों में होने वाली यह विराट तैयारियां असफल हो गईं और श्री रासबिहारी बोस को भारत छोड़कर बाहर जाना पड़ा। श्री शचीन्द्र ने लिखा है कि अप्रैल, 1915 में श्री रासबिहारी ने भारत से प्रस्थान किया। यहां कुछ स्मृतिभ्रम मालूम होता है क्योंकि श्री रासबिहारी ने अपने एक लेख में भारत छोड़ने की तिथि 12 मई, 1915 बताई है। श्री रासबिहारी ने एक जापानी जहाज पर पी० एन० टैगोर के नाम से यह यात्रा की। उन दिनों श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर के जापान जाने की सूचनाएं अखबार में निकली थीं, अतः श्री रासबिहारी ने कुछ ऐसा प्रदर्शित किया कि वे श्री रवीन्द्रनाथ के ही परिवार के हैं और उनकी यात्रा का प्रबन्ध करने के लिए जापान जा रहे हैं। उस समय श्री रासबिहारी के सिर पर एक लाख का इनाम था। ये पकड़े जाते तो अवश्य ही अंग्रेज उनको फांसी पर चढ़ा देते। पर वे सकुशल जापान जा पहुंचे। उनके जापान पहुंच जाने पर अंग्रेजों को जब यह सब ज्ञात हुआ तो उसने जापान सरकार पर यह दबाव डाला कि वह आ रासबिहारी को गिरफ्तार करके अंग्रेजों के हवाले कर दे। जापान सरकार इसके लिए तैयार भी हो गई किन्तु रासबिहारी के जापानी मित्रों ने ऐसा नहीं होने दिया। अनेक दिनों तक जापान में भी रासबिहारी को भारत से भी अधिक छिपकर रहना पड़ा। कुछ दिनों पश्चात् यह बाधाएं दूर हो गईं और श्री रासबिहारी जापान के नागरिक बन गए।

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय श्री रासबिहारी पुनः कार्यक्षेत्र में उतरे। जैसे ही

कुछ पूरक तथ्य

जापान ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध घोषणा की, श्री रासबिहारी ने जापान स्थित भारतीयों का एक संगठन बनाकर भारत की स्वाधीनता के लिए संग्राम प्रारम्भ किया। गदर पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और बंगाल क्रान्तिकारी दल के कुछ सदस्यों ने इस कार्य में श्री रासबिहारी की सहायता की। आजाद हिन्द फौज के प्रारम्भिक संगठन में उन्होंने महत्वपूर्ण भाग लिया था। इसके पश्चात् जब श्री सुभाष बोस जापान जा पहुँचे, तो रासबिहारी ने नेतृत्व उनके हाथों में सौंप दिया। जनवरी सन् 1945 में श्री रासबिहारी का टोकियो में देहान्त हो गया।

विदेशों में भारतीय विप्लववादी

श्री शचीन्द्र ने विदेशों में भारतीय विप्लववादियों के कार्यों का वर्णन भी अपनी पुस्तक के द्वितीय भाग के अन्तर्गत किया है। इस अध्याय में उनके कार्य की एक अति संक्षिप्त झांकी ही आ सकती थी और फिर ऐसी बातें न लिखने की विवशता भी थी जो उस समय तक प्रकट नहीं हुई थीं और जिनकी सूचना से अंग्रेज शासकों को लाभ पहुँच सकता था। वास्तव में, जो भारतीय देशभक्त विदेशों में कार्य करते रहे, उनका लेखा-जोखा तैयार करना अतिदुस्तर कार्य है। उनका सम्पूर्ण कार्य अत्यन्त गोपनीय होता था। किसी भी सरकार की प्रामाणिकता उनके पास थी नहीं। अपने परिवार और साथियों से दूर रहकर नितान्त अभाव-ग्रस्त अवस्था में इनको कार्य करना पड़ता था। अनेक भारतीय और विदेशी गुप्तचर इनको घेरे रहते थे और सबसे बड़ी कठिनाई यह थी कि एक दिन जिस राष्ट्र को यह अंग्रेजों का शत्रु समझकर वहां आश्रय ग्रहण करते थे तथा अपना केन्द्र बनाते थे, वही किसी दिन भी आन्तरिक अथवा विदेशी राजनैतिक उलट-फेर से विवश होकर अंग्रेजों का मित्र और इनका शत्रु बन जाता था। ये लोग हजारों की संख्या में थे, जिनमें से अधिकतर यहीं, अपनी मातृभूमि से दूर, काल कवलित हो गए। अनेकों को विदेशों के कारावास में भी भयानक यंत्रणाएं सहन करनी पड़ीं। फिर भी इनमें से अधिकांश ब्रिटिश सरकार द्वारा उत्पन्न की गई बाधाओं और उसके द्वारा दिये गए प्रलोभनों को जीतकर अपने मार्ग पर आरूढ़ रहे। न जाने कब यह समय आएगा, जब इन लोगों के कार्यों का ब्यौरा उनके सम्मुख आ सकेगा, जिनकी स्वतन्त्रता के लिए उन्होंने ऐसे कष्ट सहन किए थे। अभी कुछ दिन पहले हमारी सरकार इस कार्य में प्रवृत्त होती दिखाई दी थी। केन्द्र और

राज्यों में इसके लिए कमेटियाँ भी बनीं। बजट भी मंजूर हुए। कुछ कार्य आगे बढ़ा भी किन्तु फिर पता ही नहीं लगा कि क्या हुआ? इलाहाबाद की हिन्दुस्तानी कल्चर सोसाइटी ने भी एक बार इस काम को हाथ में लिया था, जिसका एक कार्यकर्ता इन पंक्तियों का लेखक भी था। यह तो काम में हाथ डालने के बाद मालूम हुआ कि सरकार के अतिरिक्त, करोड़ों रुपया व्यय किए बिना कोई दूसरा संगठन यह कार्य प्रामाणिक रूप से नहीं कर सकता।

यह बात ध्यान में रखने की है कि विदेशों में कार्य करनेवाले भारतीय विप्लववादियों में अनेक असाधारण बौद्धिक क्षमता के व्यक्ति थे। इनमें से कुछ तो अन्य राष्ट्रों में उच्च सरकारी पदों तक पर पहुँच गए। ये लोग यदि चाहते और इस क्रान्ति मार्ग पर आरूढ़ न होते तो अपने देश में भी पर्याप्त यश, मान और धन अर्जित कर सकते थे। फिर भी मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए उन्होंने कष्टों और यातनाओं से भरे हुए मार्ग को ही चुना और अपने लक्ष्य के लिए शहीद हो गए। हमारे देश के लिए यह कितनी वेदनात्मक स्थिति है कि आज उनमें से अधिकांश का नाम भी हम नहीं जानते। यही नहीं, बल्कि जिन लोगों ने विदेशों में रहते समय साहित्य रचना की, उनका प्रकाशित साहित्य भी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। अब पता लगा है कि श्री रासबिहारी बोस ने जापानी भाषा में सात ग्रन्थ लिखे हैं। मौलवी बरकतउल्ला, श्री वीरेन्द्र चट्टोपाध्याय, मैडम कामा, श्यामजी कृष्ण वर्मा, ला० हरदयाल इत्यादि अनेकों ने भी समय-समय पर ग्रन्थ, पुस्तिकाएँ, लेख इत्यादि लिखे, इन लोगों ने अनेक पत्र भी निकाले, पर आज भारतीयों के लिए उसमें से एक भी तो उपलब्ध नहीं है। भारत सरकार चाहे तो अपने दूतावासों के द्वारा यह कार्य करा सकती है। अनेक विदेशी राजनीतिक महानुभावों ने अपनी पुस्तकों में इन भारतीय क्रान्तिकारियों का प्रसंगवश जो विवरण दिया है, हमारे दूतावास उनका संग्रह भी कर सकते हैं, पर यह सब नहीं हो रहा और न इसकी माँग ही की जा रही है। शायद किसी देश के लिए अपने देशभक्तों के प्रति कृतघ्नता की यह चरम सीमा है। इतिहास की क्षति तो है ही।

विदेशों में भारतीय जासूस

अंग्रेज सरकार इन लोगों पर कितनी कड़ी नज़र रखती थी, इसका एक उदाहरण उर्दू के प्रसिद्ध लेखक काजी अब्दुल गफ्फारखाँ ने मुझे सुनाया था। उन्होंने

बताया कि एक बार वे डा० अंसारी और हकीम अजमलखां के साथ पेरिस में थे। वहाँ किसी के द्वारा इन लोगों को सन्देश मिला कि श्री एम. एन. राय की पत्नी ऐलेनराय उनसे भेंट करना चाहती है। भेंट सर्वथा गुप्त होनी थी, अतः पेरिस के एक भारतीय मुस्लिम व्यापारी का घर इसके लिए निश्चित किया गया। उस व्यापारी की क्रॉकरी की एक बड़ी दुकान थी। भारत की स्वाधीनता और राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रति उसकी निष्ठा देखकर ही उसका स्थान विश्रामपात्र समझा गया। फिर भी सावधानी के लिए न तो उसे ऐलेनराय का नाम बताया गया और न उसे वार्ता में सम्मिलित ही किया गया। इतना ही नहीं, बल्कि वार्ता के समय उसके परिवार का कोई भी व्यक्ति मकान में नहीं था। निश्चित समय पर ऐलेनराय आईं और वार्ता करके चली गईं। इसके पश्चात् ये लोग, (डा० अंसारी, हकीम अजमलखां, काजी अब्दुलगफ्फार) टर्की गए। टर्की देखने की इच्छा जताकर वह मुस्लिम व्यापारी भी इनके साथ हो गया। वहाँ ये लोग राजकीय अतिथि माने गए। टर्की सरकार का एक बड़ा अधिकारी इनकी सेवा में नियुक्त हुआ। उस अधिकारी ने एक दिन काजी अब्दुलगफ्फार को बताया कि उनके साथ आया हुआ पेरिस का भारतीय व्यापारी अंग्रेजों का जासूस है और इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तफा कमालपाशा से उनकी भेंट नहीं कराई गई। इतना ही नहीं, बल्कि जब काजीसाहब भारत लौटे तो भारत सरकार के एक उच्च गुप्तचर अधिकारी, शायद खानबहादुर असररहमान ने उस वार्ता को अक्षरशः सुना दिया जो ऐलेनराय और इन लोगों के बीच हुई थी। इस घटना से कई बातें सामने आती हैं। एक तो यह कि ब्रिटिश सरकार ने अपने जासूसों को विदेशों में भारतीय व्यापारियों के रूप में भी बसा रखा था और उन पर अनगिनत रुपया खर्च करती थी। फिर दूसरे देशों की सरकारें भी अपने जासूसों द्वारा इन भारतीय जासूसों की गतिविधियों पर नजर रखती थीं। तीसरी बात यह कि जो वार्ता इतनी सावधानी और गोपनीयता के साथ हुई, वह भी या तो कमरे में छिपे किसी यंत्र के द्वारा अथवा अन्य किसी प्रकार सरकार को ज्यों-की-त्यों ज्ञात हो गई। इससे हम विदेश-स्थित भारतीय क्रान्तिकारियों की कठिनाइयों का किंचित अनुमान लगा सकते हैं।

श्री जवाहरलाल नेहरू ने विदेशी सरकारों के जासूसों के सम्बन्ध में एक दिलचस्प घटना का अपनी आत्मकथा में उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे

एक अमेरिकन दोस्त उन दिनों पेरिस में रहते थे। उनसे एक दिन फ्रांस की खुफिया पुलिस के एक अधिकारी मिलने आए। वह महज दोस्ताना तरीके पर कुछ मामलो की बाबत पूछने आए थे। जब वह साहब अपनी बातें पूछ चुके तो उन अमेरिकन से बोले, 'आपने मुझे पहचाना या नहीं, मैं तो आपसे पहले भी मिल चुका हूँ।' अमेरिकन ने उन्हें बड़े गौर से देखा, लेकिन उन्हें मंजूर करना पड़ा कि मुझे याद नहीं आता कि मैंने आपको कब और कहां देखा है। तब खुफिया पुलिस के साहब ने बताया कि मैं आपसे ब्रुसेल्स कान्फ्रेंस में नीग्रो प्रतिनिधि की हैसियत से मिला था। उस समय अपने हाथ-मुंह वगैरह मैंने बिल्कुल काले रंग लिए थे।'

इसी ब्रुसेल्स कान्फ्रेंस में मौलाना बरकतुल्ला आदि भारतीय क्रान्तिकारी भी सम्मिलित थे। इस तरह भारतीय देशभक्तों को प्रत्येक कदम पर धोखे और छल से सावधान रहना पड़ता था। बहुत बार तो अपने नजदीकी साथी भी धोखा दे जाते थे।

भारतीय क्रान्तिकारियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संकट

विदेशों में स्थित भारतीय क्रान्तिकारी सर्वथा असफल ही नहीं हुए, उन्होंने अनेक बार ब्रिटिश सरकार को भारी संकट में डाल दिया था। प्रथम विश्वयुद्ध के समय काबुल की आजाद हिन्द सरकार ने जो मिशन रूस भेजा था, जिसे ताशकन्द के गवर्नर ने गिरफ्तार करके वापस अफगानिस्तान पहुंचा दिया, उस मिशन के सम्बन्ध में मौलाना उबेदुल्ला ने अपनी पुस्तक में लिखा है, "यह मिशन बेकार साबित नहीं हुआ, इससे रूस और अंग्रेज सरकार की एकता में किसी सीमा तक कठिनाई उत्पन्न हो गई, जिसे हल करने के लिए लार्ड किचनर को यात्रा करनी पड़ी।"

अफगानिस्तान में भारतीय क्रान्तिकारियों के कारण राजनीतिक उलट-फेर और भारत पर अफगान आक्रमण की चर्चा हम ऊपर कर आए हैं। यहां पर इस सम्बन्ध में इतना उल्लेख कर देना आवश्यक है कि सन् 1919 की पराजय के प्रतिशोधस्वरूप जब 1929 में अंग्रेजों ने अमानुल्ला के खिलाफ बगावत करा दी और अपने एक गोइन्दे बच्चा सक्का को गद्दी पर बैठा दिया, तो जनरल नादिरखां को बच्चा सक्का के विरुद्ध भारतीय क्रान्तिकारियों से बड़ी भारी मदद मिली थी। इन क्रान्तिकारियों का ही यह प्रभाव था कि जब बच्चा सक्का का एजेन्ट अमाउद्दीन

कुछ पूरक तथ्य

चाराधारी पेशावर पहुँचा, तो उसके विरुद्ध उतने जुलूस और सभाएं तथा अन्य प्रदर्शन पेशावर के पठानों ने किए कि अमानुल्लाखां की सरकार के ट्रेड एजेन्ट सरदार अब्दुल हकीमखां ने, उन प्रदर्शनों से साहस पाकर, बच्चा सक्का सरकार के एजेन्ट को चार्ज देने से इन्कार कर दिया और अंग्रेज सरकार उन पर दबाव डालने का साहस नहीं कर सकी। इसके बाद पेशावर के पठानों ने ब्रिगेडियर जान मुहम्मद के घर पर हमला कर दिया, जहाँ बच्चा सक्का सरकार का एजेन्ट ठहरा हुआ था। बड़ी कठिनाई से वहां उस एजेन्ट की जान बच सकी। अपने विरुद्ध ऐसा प्रबल लोकमत देखकर बच्चा सक्का का यह एजेन्ट वापस लौट गया और जब नया एजेन्ट आया, तो उस पर भी भीड़ ने हमला किया और जिस मकान में वह था, उसको पर्याप्त हानि पहुँचाई।

आजाद पठान कबीलों की शक्ति को नादिरखां की सहायता के लिए एकत्रित कर देना भी भारतीय क्रान्तिकारियों का ही कार्य था, जिसके बिना नादिरखां की विजय असम्भव थी। उस समय तक नादिरखां भी यही प्रकट कर रहे थे कि वह अमानुल्लाखां को गद्दी वापस दिलाने के लिए बच्चा-सक्का के विरुद्ध युद्ध में उतरे हैं। भारतीय क्रान्तिकारियों का यह भी अनुभव था कि नादिरखां अंग्रेज विरोधी है। यह क्रान्तिकारी अंग्रेजों द्वारा अमानुल्लाखां के विरुद्ध रचे गए षड्यंत्र से पूरी तरह परिचित थे और उन्होंने अफगानिस्तान में विद्रोह होने से बहुत पहले ही इसकी सूचना गांधीजी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को दे दी थी। इसका प्रमाण यह है कि सन् 1928 में कलकत्ता कांग्रेस का अधिवेशन समाप्त करके जब गांधीजी तथा महादेव देसाई लौट रहे थे, तो उन्होंने सीमाप्रांत के राष्ट्रीय मुस्लिम नेता आगा लाला बादशाह, अलीगुल खान और अब्दुल करीम भी उसी गाड़ी से सफर कर रहे थे। इस अवसर पर गांधीजी ने इन नेताओं से कहा था "अफगानिस्तान में शीघ्र ही अंग्रेज अमानुल्लाखां के शासन के विरुद्ध विद्रोह आरम्भ कराने वाले हैं। अंग्रेजों का षड्यंत्र यह है कि अमानुल्ला को हटाकर अपने किसी पिट्ठू को गद्दी पर बैठा दिया जाए। आप लोगों को इस पर दृष्टि रखनी चाहिए और अमानुल्ला की सहायता करनी चाहिए। भारत का हित भी इसी बात में है।" भारतीय क्रान्तिकारियों ने इस प्रकार अमानुल्ला खां के पक्ष में लोकमत तैयार किया और यद्यपि ये अमानुल्ला खां को नहीं बचा सके, किन्तु बच्चा सक्का भी काबुल की गद्दी पर नहीं रह सका और इस प्रकार अंग्रेज अपने

एक अमेरिकन दोस्त उन दिनों पेरिस में रहते थे। उनसे एक दिन फ्रांस की खुफिया पुलिस के एक अधिकारी मिलने आए। वह महज दोस्ताना तरीके पर कुछ मामलों की बाबत पूछने आए थे। जब वह साहब अपनी बातें पूछ चुके तो उन अमेरिकन से बोले, 'आपने मुझे पहचाना या नहीं, मैं तो आपसे पहले भी मिल चुका हूँ।' अमेरिकन ने उन्हें बड़े गौर से देखा, लेकिन उन्हें मंजूर करना पड़ा कि मुझे याद नहीं आता कि मैंने आपको कब और कहाँ देखा है। तब खुफिया पुलिस के साहब ने बताया कि मैं आपसे ब्रूसेल्स कान्फ्रेंस में भी प्रतिनिधि की हैसियत से मिला था। उस समय अपने हाथ-मुँह वगैरह मैंने बिल्कुल काले रंग लिए थे।"

इसी ब्रूसेल्स कान्फ्रेंस में मौलाना बरकतुल्ला आदि भारतीय क्रान्तिकारी भी सम्मिलित थे। इस तरह भारतीय देशभक्तों को प्रत्येक कदम पर धोखे और छल से सावधान रहना पड़ता था। बहुत बार वो अपने नजदीकी साथी भी धोखा दे जाते थे।

भारतीय क्रान्तिकारियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संकट

विदेशों में स्थित भारतीय क्रान्तिकारी सर्वथा असफल ही नहीं हुए, उन्होंने अनेक बार ब्रिटिश सरकार को भारी संकट में डाल दिया था। प्रथम विश्वयुद्ध के समय काबुल की आजाद हिन्द सरकार ने जो मिशन रूस भेजा था, जिसे ताशकन्द के गवर्नर ने गिरफ्तार करके वापस अफगानिस्तान पहुँचा दिया, उस मिशन के सम्बन्ध में मौलाना उबेदुल्ला ने अपनी पुस्तक में लिखा है, "यह मिशन बेकार साबित नहीं हुआ, इससे रूस और अंग्रेज सरकार की एकता में किसी सीमा तक कठिनाई उत्पन्न हो गई, जिसे हल करने के लिए लार्ड किचनर को यात्रा करनी पड़ी।"

अफगानिस्तान में भारतीय क्रान्तिकारियों के कारण राजनीतिक उलट-फेर और भारत पर अफगान आक्रमण की चर्चा हम ऊपर कर आए हैं। यहाँ पर इस सम्बन्ध में इतना उल्लेख कर देना आवश्यक है कि सन् 1919 की पराजय के प्रतिशोधस्वरूप जब 1929 में अंग्रेजों ने अमानुल्ला के खिलाफ बगावत करा दी और अपने एक गोइन्दे बच्चा सक्का को गद्दी पर बैठा दिया, तो जनरल नादिरखां को बच्चा सक्का के विरुद्ध भारतीय क्रान्तिकारियों से बड़ी भारी मदद मिली थी। इन क्रान्तिकारियों का ही यह प्रभाव था कि जब बच्चा सक्का का एजेन्ट इमामदीन

कुछ पूरक तथ्य

धारापारी पेशावर पहुँचा, तो उसके विरुद्ध इतने जुलूस और सभाएं तथा अन्य प्रदर्शन पेशावर के पठानों ने किए कि अमानुल्लाखां की सरकार के ट्रेड एजेंट सरदार अब्दुल हकीमखां ने, इन प्रदर्शनों से साहस पाकर, बच्चा सक्का सरकार के एजेंट को चार्ज देने से इन्कार कर दिया और अंग्रेज सरकार उन पर दबाव डालने का साहस नहीं कर सकी। इसके बाद पेशावर के पठानों ने ब्रिगेडियर जान मुहम्मद के घर पर हमला कर दिया, जहाँ बच्चा सक्का सरकार का एजेंट ठहरा हुआ था। बड़ी कठिनाई से वहाँ उस एजेंट की जान बच सकी। अपने विरुद्ध ऐसा प्रबल लोकमत देखकर बच्चा सक्का का यह एजेंट वापस लौट गया और जब नया एजेंट आया, तो उस पर भी भीड़ ने हमला किया और जिस मकान में वह था, उसको पर्याप्त हानि पहुँचाई।

आजाद पठान कबीलों की शक्ति को नादिरखां की सहायता के लिए एकत्रित कर देना भी भारतीय क्रान्तिकारियों का ही कार्य था, जिसके बिना नादिरखां की विजय असम्भव थी। उस समय तक नादिरखां भी यही प्रकट कर रहे थे कि यह अमानुल्लाखां को गद्दी वापस दिलाने के लिए बच्चा-सक्का के विरुद्ध युद्ध में उतरे हैं। भारतीय क्रान्तिकारियों का यह भी अनुभव था कि नादिरखां अंग्रेज विरोधी हैं। यह क्रान्तिकारी अंग्रेजों द्वारा अमानुल्लाखां के विरुद्ध रचे गए षड्यंत्र से पूरी तरह परिचित थे और उन्होंने अफगानिस्तान में विद्रोह होने से बहुत पहले ही इसकी सूचना गांधीजी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को दे दी थी। इसका प्रमाण यह है कि सन् 1928 में कलकत्ता कांग्रेस का अधिवेशन समाप्त करके जब गांधीजी तथा महादेव देसाई लौट रहे थे, तो उन्होंने सीमाप्रांत के राष्ट्रीय मुस्लिम नेता प्रागा लाला बादशाह, अलीगुल खान और अब्दुल करीम भी उसी गाड़ी से सफर कर रहे थे। इस अवसर पर गांधीजी ने इन नेताओं से कहा था "अफगानिस्तान में शीघ्र ही अंग्रेज अमानुल्लाखां के शासन के विरुद्ध विद्रोह आरम्भ कराने वाले हैं। अंग्रेजों का षड्यंत्र यह है कि अमानुल्ला को हटाकर अपने किसी पिट्ठू को गद्दी पर बैठा दिया जाए। आप लोगों को इस पर दृष्टि रखनी चाहिए और अमानुल्ला की सहायता करनी चाहिए। भारत का हित भी इसी बात में है।" भारतीय क्रान्तिकारियों ने इस प्रकार अमानुल्ला खां के पक्ष में लोकमत तैयार किया और यद्यपि वे अमानुल्ला खां को नहीं बचा सके, किन्तु बच्चा सक्का भी काबुल की गद्दी पर नहीं रह सका और इस प्रकार अंग्रेज अपने

षड्यंत्र में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। इससे ईरान आदि देशों के स्वतन्त्रता आन्दोलनों को जो लाभ पहुँचा, वह भी सर्व-विदित है। भारत को तो लाभ हुआ ही।

भारत छोड़ने से पूर्व श्री सुभाष की सेनाओं से सम्पर्क

द्वितीय विश्वयुद्ध में विदेश प्रवासी भारतीय क्रान्तिकारियों ने जो कार्य किया, उससे भारत को स्वाधीनता प्राप्त करने में बहुत महत्वपूर्ण सहयोग मिला। आजाद हिन्द सरकार और आजाद हिन्द फौज के निर्माण में सर्व प्रथम प्रयास रामबिहारी बोस, स्वामी सत्यानन्दपुरी (जो बंगाली क्रान्तिकारी दल के पुराने सदस्य थे) और प्रीतमसिंह (गदर पार्टी के पुराने कार्यकर्त्ता) ने किया था। प्रायः ऐसा समझा जाता है कि श्री सुभाष बोस ब्रिटिश सरकार के दमन पाश से बचने के लिए भारत से चले गए और फिर विदेशों में जाकर उन्हें यह सूझा कि भारतीय फौजों के बन्दी सिपाहियों का संगठन करके अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ा जाय। किन्तु यह धारणा सही नहीं है। श्री सुभाष जब कांग्रेस से पृथक् हुए थे और फारवर्ड ब्लाक स्थापित करके देशभर में दौरा करके प्रचार कार्य कर रहे थे, उस समय भी उनके मस्तिष्क में यही योजना थी। इस दौरे में उनके साथ श्री त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती भी किसी दूसरे नाम से थे, जो बंगाल के क्रान्तिकारी दल के प्रभावशाली नेता थे और जिनका उल्लेख श्री शचीन्द्र ने भी प्रशंसात्मक शब्दों में एक-दो स्थान पर अपनी इस पुस्तक में किया है। श्री चक्रवर्ती ने लिखा है कि सन् 1940 में जब श्री सुभाष बोस के सभापतित्व में दिल्ली में छात्र सम्मेलन हुआ था तभी लाला शंकरलाल के घर पर फारवर्ड ब्लाक की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई थी। इस बैठक में मैं भी सम्मिलित हुआ था। उक्त बैठक में जो नेता सम्मिलित हुए थे, उनमें सीमाप्रान्त के नेता अकबर शाह भी थे। उपस्थित नेताओं में जिन लोगों को सुभाष बाबू विप्लव मनोवृत्ति का समझते थे, उनसे घनिष्ठता से मिलाने और विचार विमर्श करने के उद्देश्य से मेरा परिचय करा देते थे। अकबरशाह के बारे में सुभाष बाबू की ऊँची धारणा थी। वे सुभाष बाबू के विशेष भक्त और सरल, सीधे, स्वदेश प्रेमी और निर्भीक थे। उन्हें विशेष रूप से विप्लव के मार्ग पर लाने को सुभाष बाबू ने मुझसे कहा। मैं भी खूब घनिष्ठता से उनसे मिला और भावी विप्लव के बारे में उनसे चर्चा की। मेरे साथ चर्चा करने के बाद उनकी हिचकिचाहट

दूर हो गई और वे सशस्त्र क्रान्ति के पथ के पूर्ण विश्वासी बन गए । “...सेना वाहिनियों में प्रभाव फैलाने के बारे में मैंने अकबरशाह से बात की । उन्होंने पठान सेना-वाहिनियों की मुख्य छावनियों की जानकारी पाने की सलाह दी और कहा—‘मैं उन लोगों में प्रभाव डालने का प्रयत्न करूँगा । पठान सैनिक भारत की स्वतंत्रता के संग्राम का विरोध नहीं करेंगे ।’ अफ़ग़ानिस्तान की राह से विदेश जाने के लिए भारत का सीमान्त पार करवा देने का कोई प्रबन्ध करने की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि दुभाषिये के सहारे से प्रबन्ध करना सम्भव होगा । उन्होंने यह भी कहा कि पैदल जाने में बहुत समय लगेगा और कष्ट भी बहुत होगा । घोड़े पर जाना आसान होगा, लेकिन खर्च बहुत पड़ेगा ।”

उपरोक्त उद्धरण से नेताजी सुभाष के भारत से बाहर जाने की योजना पर एक नया प्रकाश पड़ता है । श्री चक्रवर्ती ने यह भी लिखा है कि दिल्ली के लाला शंकरलाल को सुभाष बाबू ने जापान इसीलिए भेजा था कि वे ब्रिटिश शत्रु देशों से इस सम्बन्ध में बात कर आएं । इधर सेनाओं में भी विद्रोह का प्रचार हो रहा था । ‘कलकत्ते में सिक्ख नेता सरदार निरंजनसिंह ‘तालिव’ की मार्फत एक सिक्ख वाहिनी हमारे सम्पर्क में आ गई थी । उनके कई प्रतिनिधि सुभाष बाबू से मिले थे । सुभाष बाबू ने कर्मपद्धति के बारे में उनसे बातें करके उनको निकट भविष्य में तैयार रहने को कहा था ।’ इस प्रकार विदेशों में स्थित भारतीय क्रान्तिकारी सभी द्वितीय महायुद्ध आरम्भ होते ही सक्रिय हो गए थे । यह श्री सुभाष की अन्तिम गिरफ्तारी से पहले की बात है । इस गिरफ्तारी से पूर्व ही श्री सुभाष ने सीमाप्रान्त के रास्ते भारत से बाहर जाने की योजना बना ली और भारत तथा विदेशों में स्थित भारतीय सिपाहियों से सम्पर्क स्थापित करना प्रारम्भ कर दिया था । वे विदेशों से आनेवाले किसी सन्देश की प्रतीक्षा में थे, अन्यथा इसी समय बाहर चले गए होते । सरकार ने इसी बीच उनको गिरफ्तार कर लिया किन्तु अनशन करके श्री सुभाष ने अपने को मुक्त करा लिया और फिर विदेश से सूचना मिलते ही भारत से बाहर चले गए । निसन्देह यह सब इसीलिए सम्भव हो सका कि विदेशों में भारतीय क्रान्तिकारी बड़ी सावधानी से इसकी पृष्ठभूमि बना चुके थे ।

जो भारतीय विप्लववादी विदेशों में थे, उनमें अनेक अन्य देशों के क्रान्तिकारियों से बड़े अच्छे सम्बन्ध बनाये हुए थे । काबुल के क्रान्तिकारी संगठन

'जमायते सियासिया' पर भारतीय क्रान्तिकारियों के प्रभाव पर हम पर्याप्त प्रकाश डाल चुके हैं। एशिया के अन्य ऐसे देशों में, जो अंग्रेजों के दास या अर्धदास थे, भारतीय क्रान्तिकारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया। उदाहरण के लिए ईरान में श्री अम्बाप्रसाद सूफी आदि ने स्वयं अंग्रेजों के विरुद्ध हो रहे युद्ध में सक्रिय भाग लिया। श्री डा० खानखोजे भी लगभग तीन वर्ष तक ईरानी सेना में सम्मिलित होकर अंग्रेजों से लड़े। श्री प्रमथनाथ दत्त भी ईरान की क्रान्तिकारी सेना में सम्मिलित होकर अंग्रेजों से लड़ते रहे और ईरानी सेना के हार जाने पर लगभग तीन वर्ष तक एक ईरानी कबीले में छिपे रहे। रूस की सोवियत सरकार की सहायता से उस समय बड़ी कठिनाई से उनका उद्धार हो सका। श्री एम० एन० राय तो चीन में साम्यवादी क्रान्ति का संचालन करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय साम्यवादी संगठन की ओर से भेजे गए थे। वर्मा के क्रान्तिकारियों में से जनरल आंगसान आदि श्री रासबिहारी आदि के सम्पर्क में थे। गदर पार्टी के कुछ नेताओं का सम्पर्क नये चीन के पिता डा० सनयातसेन से था। लेनिन और ट्राटस्की, स्टालिन के सम्पर्क में तो अनेकों भारतीय क्रान्तिकारी रहे। मुस्तफा कमालपाशा का भी अनेक भारतीय क्रान्तिकारियों से सम्पर्क रहा। इस प्रकार भारतीय क्रान्तिकारियों ने महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध स्थापित कर रखे थे। यह दूसरी बात है कि भारत को स्वाधीनता कुछ इस प्रकार और ऐसे रूप में मिली, जिसके कारण इन सम्बन्धों से विशेष लाभ नहीं उठाया जा सका।

भारत के राष्ट्रीय नेता और क्रान्तिकारी

भारतीय क्रान्तिकारियों की अपने देश के राष्ट्रीय आन्दोलन में क्या स्थिति रही और राष्ट्रीय नेताओं से उनके सम्बन्धों पर भी श्री सचिन्द्र ने यहां-वहां थोड़ी-सी चर्चा अपनी इस पुस्तक में की है। अन्य क्रान्तिकारियों ने भी अपनी पुस्तकों और संस्मरणों में इस प्रश्न पर विचार किया है। इसमें सन्देह नहीं कि मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व त्याग का जैसा आदर्श विप्लवियों ने जनता के सम्मुख रखा, वैसा आदर्श कांग्रेस आन्दोलन के कार्यकर्ता नहीं रख सके। किन्तु ऐसा होना स्वाभाविक था। विप्लवी आन्दोलन में जो व्यक्ति सम्मिलित होते थे, वे समाज के सबसे अधिक साहसी और निर्भय युवक थे, जो पहले से ही फाँसी, कालापानी की सम्भावनाओं को हृदयंगम करके इस रास्ते पर पैर बढ़ाते थे। इनमें

से जिनका मनोबल टूट जाता था, वे एप्रूवर (इकबाली गवाह) इत्यादि बन जाते थे। कांग्रेस आन्दोलन में फाँसी, कालापानी की सम्भावनाएं नहीं थीं। शायद इसी लिए कांग्रेस का आन्दोलन जन-आन्दोलन भी बन सका। फिर भी कांग्रेस आन्दोलन से सहानुभूति रखने वाली जनता और साधारण कार्यकर्ता विप्लवियों के प्रति अधिक श्रद्धावान थे, इसमें सन्देह नहीं है। आज भी अनेक भूतपूर्व विप्लवी अपने क्रान्तिकारी जीवन की याद दिलाकर चुनाव जीतते देखे जाते हैं, जो प्रमाणित करता है कि जनता उनके कष्ट-सहन के प्रति आज भी श्रद्धावान है। स्वयं डाक्टर पट्टाभि ने अपने ग्रन्थ 'कांग्रेस का इतिहास' में स्वीकार किया है कि एक समय सरदार भगतसिंह भारतीय जनता में महात्मा गांधी की ही भाँति लोकप्रिय थे। श्री चन्द्रशेखर आजाद के इलाहाबाद में पुलिस की गोलियों से मारे जाने के बाद जनता ने जिस प्रकार उस वृक्ष की पूजा की, जिसके नीचे श्री आजाद शहीद हुए थे तथा इससे बहुत पहले कन्हाईलाल दत्त के जुलूस में विशाल जन समूह का सम्मिलित होना इस बात का प्रतीक है कि विप्लवियों के प्रति राष्ट्रीय विचारों की जनता में सदैव प्रबल आकर्षण रहा और वह इनको भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम का सच्चा 'वीर' समझती रही।

जहाँ तक कांग्रेस के नेताओं का सम्बन्ध है, अधिकांश से विप्लवी नेताओं की कभी अच्छी तरह पट नहीं सकी। वास्तव में कांग्रेस के अधिकांश नेता विप्लवियों के आतंकवादी मार्ग को राष्ट्रीय आन्दोलन की बाधा समझते थे। वे इस बारे में बहुत सचेत रहते थे कि कहीं सरकार उनका सम्बन्ध आतंकवादी आन्दोलन से सिद्ध न कर दे। कांग्रेस जो बड़ी कठिनाई से आवेदन-पत्रों और प्रार्थना-प्रस्तावों की परिधि से निकलकर सविनय अवज्ञा के मार्ग पर आई थी, सरकार को भीषण दमन का कोई भी अवसर नहीं देना चाहती थी। फिर भी शनैः-शनैः कांग्रेस के कुछ नेताओं के मत में हम परिवर्तन होता हुआ देखते हैं। श्री शचीन्द्र को शिकायत है कि वे जब कालापानी से लौटे तो मोतीलालजी, देशबन्धु दास, मालवीयजी, जवाहरलाल नेहरू ने उनकी बातों पर, यहां तक कि राजनैतिक बन्दियों की रिहाई के लिए आन्दोलन करने की प्रार्थना पर भी उचित ध्यान नहीं दिया। इनमें से श्री मोतीलालजी के सम्बन्ध में हम एक अन्य क्रान्तिकारी मनमोहन गुप्त के संस्मरणों में पढ़ते हैं कि वे एक हस्तलिखित क्रान्तिकारी बुलेटिन के मूल्य-स्वरूप मोतीलालजी से पाँच सौ रुपये लाए थे और वे प्रायः उनको कुछ न कुछ देते रहते।

थे। श्री चन्द्रशेखर आजाद, यशपाल आदि को भारत से बाहर जाने के लिए जयहरलालजी द्वारा धन प्राप्त हुआ था, यह स्वयं यशपालजी ने अपनी पुस्तक में लिखा है। देशबन्धु चित्तरंजनदास के सम्बन्ध में श्री त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती ने लिखा है कि जब वे क्रान्तिकारी कार्यों के अपराध में जेल की सजा काट रहे थे, उन दिनों ही देशबन्धु भी असहयोग आन्दोलन में जेल आए। इस जेल प्रवास के समय एक कांग्रेसी ने देशबन्धु से यह शिकायत की कि विप्लवी बन्दी असहयोगियों वन्दियों को कांग्रेस के विरुद्ध भड़काते हैं, तो देशबन्धु ने उत्तर दिया था, "इनकी बातें अब मुझे याद आती हैं, तो मेरा सारा घमंड चूर हो जाता है।" इससे प्रकट होता है कि दास बाबू भी इनको पर्याप्त आदर की दृष्टि से देखते थे।

विप्लवी आन्दोलन ने कांग्रेस आन्दोलन के मार्ग में बाधा खड़ी नहीं की, शक्ति ही दी, ऐसा प्रायः सभी राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं का अनुभव है। 'जब यह लोग फांसी पर चढ़ सकते हैं, कालापानी जा सकते हैं, तो क्या हम वर्ष छह महीने की सजा भी नहीं काट सकते,' यह भावना बहुत-से युवकों को कांग्रेस आन्दोलन में खींच लाई, इसमें सन्देह नहीं है। भारत की अंग्रेज सरकार ने विप्लवियों पर जो अत्याचार किए, उसके कारण भी जनमत अंग्रेज सरकार का विरोधी बनता गया, इसमें भी सन्देह नहीं है। कभी-कभी किसी विशेष जोशीले सरकार-भक्त अधिकारी ने जब कांग्रेसी आन्दोलनकारियों पर भीषण अत्याचार करके कांग्रेस वालों को बहुत आतंकित कर दिया, तब किसी क्रान्तिकारी की एक धमकी-भरी चिट्ठी से ही उक्त अधिकारी सही रास्ते पर आ गया, इसके उदाहरण भी मौजूद हैं।

अन्त में सन् 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन का अहिंसा की परिधि से निकलकर हिंसात्मक रूप ग्रहण कर लेना यह सिद्ध करता है कि विप्लवियों का न तो 'आतंक-वाद' व्यर्थ हुआ और न हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन ने 'हिंसा-अहिंसा' के तत्त्व-चिन्तन की ही चिन्ता की। अंग्रेजों को भारत से हटाने का मुख्य ध्येय यदि आजाद हिन्द फौज के संगठन को नहीं, तो आजाद हिन्द फौज के वन्दियों की रिहाई के आन्दोलन को तो है ही, जिसने फौजों को भी ब्रिटिश विरोधी बना दिया था। गांधीजी की अहिंसात्मक राजनीति के कारण भारत का ब्रिटिश विरोधी जन-आन्दोलन प्रत्यक्ष और संगठित रूप से चलता रहा और उसके बल पर आजाद हिन्द फौज की रिहाई का आन्दोलन इस रूप में किया जा सका, यह तथ्य भी हमारी आँखों से ओझल नहीं होना चाहिए। भारत की स्वाधीनता का ध्येय इन

दोनों ही प्रकार के आन्दोलनों को है; किन्तु त्याग, कष्ट-सहन का पलड़ा विप्लवियों का ही भारी है, यह निर्विवाद सत्य है ।

श्री शचीन्द्र की शेष कहानी

श्री शचीन्द्र ने 'बन्दी जीवन' की कहानी सन् 1920 में कालेपानी से मुक्ति के बाद घर आने, विवाह करके क्रान्तिकारी कार्यों के लिए पत्नी-पुत्री सहित घटगाँव जाने और फिर लौटकर उत्तर प्रदेश में आ जाने की चर्चा के साथ ही समाप्त कर दी है । इसी बीच उन्होंने शेष क्रान्तिकारी राजबन्दियों की रिहाई के लिए जो उद्योग किया, उसकी चर्चा तो पूर्ण रूप से की है किन्तु क्रान्तिकारी दल को पुनर्गठित करने के लिए क्या कुछ किया, इसका केवल आभास मात्र ही दिया है । 'बन्दी जीवन' के तृतीय भाग में यह सब ब्यौरा है, जो श्री शचीन्द्र ने सन् 1937-38 में कांग्रेस मन्त्रिमण्डलों द्वारा रिहा किए जाने के पश्चात् कानपुर के 'प्रताप' पत्र में धारावाहिक रूप से लिखा था । उस समय भी देश में अंग्रेज सरकार थी, इसलिए श्री शचीन्द्र यथातथ्य विवरण दे भी नहीं सकते थे । इसीलिए उन्होंने 'काकोरी षड्यन्त्र' का विवरण भी नहीं दिया, जिसमें उनके चार साथियों को फाँसी हुई और श्री शचीन्द्र को आजीवन कालेपानी का दंड मिला था ।

श्री शचीन्द्र ने सन् 1920 में कालेपानी से लौटकर जिस दिन भारत भूमि पर पैर रखा, ठीक उसी दिन से वे क्रान्तिकारी दल के पुनर्गठन में प्रवृत्त हो गए थे । इस समय तक उत्तर प्रदेश का क्रान्तिकारी संगठन विभिन्न हो चुका था । बंगाल का प्रमुख क्रान्तिकारी दल 'ढाका अनुशीलन समिति' उसके बहुत से सदस्यों के जेल जाने से निर्बल था । श्री बारीन्द्र का 'युगान्तर दल', जो प्रथम महायुद्ध के पूर्व ही 'चन्दनगर दल' के रूप में परिवर्तित हो गया था, और जिसके एक नेता रासबिहारी बोस थे, लगभग किंकर्तव्यविमूढ़ था । पंजाब में 'गदर पार्टी' के नेता या तो जेल में थे और या विदेश में खिसक गए थे । कांग्रेस गांधीजी के प्रभाव में आ चुकी थी और जलियांवाला बाग हत्याकांड से उत्पन्न रोष का गांधीजी असहयोग आन्दोलन में उपयोग करने की तैयारी कर चुके थे । मुस्लिम क्रान्तिकारी दल गोपनीय आतंकवाद की व्यर्थता अनुभव करके प्रकट जन-आन्दोलन के मार्ग पर चल चुका था और 'खिलाफत' की रक्षा के नाम पर देश की मुस्लिम जनता का अंग्रेजों से संघर्ष कराने की भूमिका तैयार कर रहा था । भारत की जनता को

नया राजनीतिक दर्शन, नये नेता और नई रणनीति प्राप्त हो रही थी।

बंगाल के क्रान्तिकारी असहयोग आन्दोलन का विरोध कर रहे थे किन्तु श्री शचीन्द्र ने इसमें योग नहीं दिया। गांधीजी के इस आन्दोलन से उनको स्वतन्त्रता प्राप्ति की आशा तो नहीं थी किन्तु इस आन्दोलन के माध्यम से जन-जागरण के महत्त्व को वे हृदयंगम कर सके थे। सम्भवतः वे समझ गए थे कि आन्दोलन असफल होगा। इसीलिए असहयोग आन्दोलन से वे तटस्थ रहे। 'न निन्दा, न प्रशंसा' की नीति ग्रहण कर वे यहां-वहां घूमकर क्रान्तिकारी दल का संगठन करने लगे। बंगाल के सभी क्रान्तिकारी दलों का पारस्परिक सहयोग हो या एक संगठन बन जाय, इसके लिए उन्होंने विशेष उद्योग किया। क्रान्तिकारी संगठन के प्रति देश के युवकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ही उन्होंने इस समय बंगाली भाषा की एक पत्रिका में लेखमाला प्रारम्भ की, जिसमें सन् 1914-15 के कार्यों का विवरण था। यही लेखमाला बाद में 'बन्दी जीवन' के प्रथम-द्वितीय भाग के रूप में पुस्तकाकार प्रकाशित हुई और क्रान्तिकारी संगठन के नये रंगरूटों की पाठ्य-पुस्तक बन गई। न जाने कितने युवक अकेली इस पुस्तक के पारायण से ही अनुप्राणित होकर क्रान्तिकारी दल में प्रविष्ट हुए। इस प्रकार श्री शचीन्द्र असहयोग काल में अपने शरीर और बुद्धि का सम्पूर्ण उपयोग क्रान्तिकारी संगठन के लिए करते रहे।

कुछ दिनों बाद असहयोग आन्दोलन असफल होकर समाप्त हो गया। इसकी प्रतिक्रियास्वरूप देश में साम्प्रदायिक विद्वेष और बलवों की हवा बह चली। बड़े-बड़े तथाकथित राष्ट्रीय नेता इस हवा में बहकर हिन्दू-मुस्लिम द्वेष के प्रचारक बन गए। स्वदेश की स्वाधीनता की बात पीछे पड़ गई। कुछ लोग चरखा और सूत में उलझ गए, कुछ को धारासभाओं की कुर्सियां पुकारने लगीं। राष्ट्रीय आन्दोलन के लिए यह बड़े संकट का समय था।

श्री शचीन्द्र इस समय पंजाब से बंगाल तक राष्ट्रीय विचारों के युवकों को खोज-खोजकर उनको एक संगठन में पिरोने लगे। इसी समय क्रान्तिकारी दल का ध्यान मजदूर संगठन की ओर गया। जमशेदपुर में मजदूर यूनियन बनी और उसके सभापति बनाये गए श्री देशबन्धुदास की पत्नी के भाई और कलकत्ता के प्रसिद्ध बैरिस्टर श्री एस० एन० हलदार। श्री शचीन्द्र भी वहां जाकर काम करने लगे। किन्तु कुछ ही दिन बाद श्री शचीन्द्र ने जमशेदपुर का कार्य छोड़ दिया और

फिर सन् 1924 में कलकत्ते में, प्रतुलचन्द्र गांगुली और शैलेंद्रनाथ चक्रवर्ती के साथ मिलकर 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन पार्टी' की स्थापना की। इस संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह था कि उत्तर भारत में केवल एक क्रान्तिकारी संगठन कार्य करे, जिसके नेता श्री शचीन्द्र बनाये गये। इससे पहले ढाका अनुशीलन समिति के श्री योगेश चटर्जी भी उत्तर भारत में संगठन कार्य कर रहे थे और उन्होंने श्री रामप्रसाद बिस्मिल आदि को पुनः क्रान्तिकारी कार्यों में प्रवृत्त कर दिया था। श्री राजेन्द्र लाहिड़ी, जिनको काकोरी केस में फांसी हुई, श्री शचीन्द्र के सहयोगी थे। इन दिनों ही 'रिवोल्यूशनरी' नामक एक पर्चा रंगून से पेशावर तक बांटा गया, जिसमें भारतीय जनता के सम्मुख सशस्त्र क्रान्ति की आवश्यकता और उपयोगिता प्रकट की गई थी। एक ही दिन सम्पूर्ण देश में पर्चा वितरित करके क्रान्तिकारी देशवासियों को यह विश्वास दिलाना चाहते थे कि उनका एक वृहत् संगठन स्थापित हो चुका है। भारत सरकार भी पर्चे बांटने की इस संगठन-व्यवस्था से बहुत आतंकित हुई थी और इस पर्चे की सबसे बड़ी उपयोगिता यह थी कि सम्प्रदायिकता के उठते हुए तूफान में इस प्रकार के कार्य जन-साधारण को राष्ट्रीयता की ओर उन्मुख करते थे। काकोरी षड्यंत्र के मुकदमे में सरकारी वकील ने श्री शचीन्द्र को ही 'रिवोल्यूशनरी' पर्चे का लेखक बताया था। बाद में इस पर्चे को डाक द्वारा भेजने के अपराध में फरवरी, 1925 में शचीन्द्र पकड़े गए और दो वर्ष की कैद का दंड मिला। बंगाल ऐसेंबली में क्रान्तिकारी आन्दोलन का दमन करने के लिए सरकार ने इन दिनों ही एक 'आर्डिनेंस एक्ट' प्रस्तुत किया। बंगाल के तत्कालीन गृह सदस्य श्री स्टीफेन्सन ने इस एक्ट की आवश्यकता बताते हुए, अपने भाषण में श्री शचीन्द्र और 'रिवोल्यूशनरी' पर्चे की विशेष रूप से चर्चा की थी।

श्री शचीन्द्र जेल जाने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश में एक दृढ़ क्रान्तिकारी दल का संगठन कर चुके थे। श्री भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद आदि इसी समय क्रान्तिकारी दल में प्रविष्ट हुए। इन दिनों दल की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दुर्बल थी। काकोरी काण्ड के शहीद श्री रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने फांसी की कोठरी में जो अपनी आत्मकथा लिखी है, उसमें दिये गए विवरण के अनुसार "इस समय समिति के सदस्यों की बड़ी दुर्दशा थी। चने मिलना भी कठिन था। सब पर कुछ न कुछ कर्ज हो गया। किसी के पास साबुन कपड़े तक न थे। कुछ विद्यार्थी बनकर घरों क्षेत्रों तक में भोजन कर आते थे।" ऐसी स्थिति से विवश होकर दल ने डकैती

डालने का निश्चय किया। इन दिनों ही विदेशों से अस्त्र-शस्त्र प्राप्त करने का भी कोई अच्छा सूत्र प्राप्त हो गया था। उसके लिए भी धन की आवश्यकता थी। इन सब कारणों से लखनऊ के पास काकोरी स्टेशन पर रेल का खजाना लूटा गया। कुछ लोग डकैती डालना गर्हित कार्य समझ सकते हैं। क्रान्तिकारी भी इसे अच्छा नहीं समझते थे, लेकिन देश के कार्य के लिए भी धन की आवश्यकता तो होती ही है। इससे पूर्व दान, चन्दा आदि से धन संग्रह करने का प्रयोग किया जा चुका था, जो सर्वथा असफल रहा था। धन-समस्या सुलझाने के लिए सन् 1924 में ही, अर्थात् श्री शचीन्द्र की गिरफ्तारी से कुछ पहले ही जाली नोट बनाने का भी प्रयास क्रान्तिकारी कर चुके थे। श्री शचीन्द्र ने 'बन्दी जीवन' के तृतीय भाग में एक स्थान पर जाली नोट बनाने के सम्बन्ध में थोड़ा आभास दिया है किन्तु यह नोट कहाँ, कौन बनाता था, यह विवरण रहस्योद्घाटन के भय से नहीं दिया। जाली नोट बनाने का काम ढाका अनुशीलन समिति की ओर से पहले ढाका और मैमनसिंह शहर में प्रारम्भ किया गया। दस रुपये और सौ रुपये के नोट के ब्लाक किसी प्रकार क्रान्तिकारियों ने बनवा लिए थे। श्री दिनेशचन्द्र लाहिड़ी, त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती आदि यह कार्य करते थे। इसके बाद बंगाल के सोनारंग गाँव में प्रबोधदास गुप्त और शचीन्द्र चक्रवर्ती यह कार्य करते रहे। इन दोनों को इस अपराध में पाँच-पाँच वर्ष का कारावास दंड भी मिला। यह जाली नोट इतने त्रुटिपूर्ण बनते थे कि तुरन्त पकड़ाई में आ जाते थे। इसीलिए अन्ततः डकैती द्वारा धन संचित करने के लिए विवश होना पड़ा। काकोरी में ट्रेन लूटने से धन तो मिला, किन्तु सरकार तुरन्त समझ गई कि यह डकैती राजनैतिक उद्देश्य से डाली गई है। पहले दो-एक सन्देहास्पद व्यक्ति गिरफ्तार किये गये। वे दुर्भाग्य से इतने कमजोर निकले कि जो कुछ मालूम था, सब पुलिस के सामने उगल दिया। फिर तो देशभर में गिरफ्तारियाँ हुईं। श्री शचीन्द्र जो पर्चा बाँटने के जुर्म में सजा भुगत रहे थे, वह भी इस केस में घसीट लिये गये। सरकार ने लगभग दस लाख रुपया व्यय करके इस मुकदमे को सावित कर दिया। श्री शचीन्द्र फिर एक बार काला-पानी जा पहुँचे।

सन् 1937-38 में शचीन्द्रबाबू काकोरी के अन्य राजबन्दियों के साथ कांग्रेस मंत्रिमंडल द्वारा रिहा किये गये। उन्होंने फिर पूर्वानुसार इलाहाबाद के एक पत्र में अपने क्रान्तिकारी कार्यों का विवरण लिखना प्रारम्भ किया। इसके अतिरिक्त

भी कुछ लेखादि लिखे जो पुस्तकाकार प्रकाशित हुए। इसके पश्चात् द्वितीय महायुद्ध प्रारम्भ हो गया, तो सरकार ने उनको नजरबन्द कर दिया। इन दिनों उनका स्वास्थ्य बहुत जर्जर हो गया था। इसी अस्वस्थता के आधार पर नजरबन्दी से उनकी मुक्ति हुई। घर पर रहकर शचीन्द्रबाबू चिकित्सा कराने लगे। इसी समय श्री त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती उनसे बनारस जाकर मिले और श्री सुभाष बोस के नेतृत्व में विद्रोह करने की योजना बताकर श्री शचीन्द्र से उसमें भाग लेने को कहा। शचीन्द्र ने इसे स्वीकार कर लिया और परिवार की व्यवस्था करने के लिए थोड़ा समय मांगा। वे यह व्यवस्था कर ही रहे थे कि क्षय रोग का आक्रमण उन पर हो गया और सन् 1942 में भारत का यह महान् क्रान्तिकारी, अपनी आँखों में स्वदेश की स्वाधीनता के सपने बसाए सदैव के लिए निरनिद्रा में निमग्न हो गया। अब उनके शौर्य पूर्ण जीवन की केवल स्मृति-भर शेष रह गई है।