तृतीय खंड — 14. गृह-त्याग
अण्डमान से लौटने के बाद मैंने विवाह कर लिया था। यथा-रीति फरार होने के पहले मेरे दो संतानें हो चुकी थीं। मेरे सामने यह विकट प्रश्न था कि मैं अपनी स्त्री और इन दो बच्चों को किसके पास छोड़कर फरार होऊँ। हम चार भाई थे और मैं ही सबसे बड़ा था। मेरे दूसरे भाई भी ब्याह कर चुके थे और गोरखपुर में सेण्टएण्ड्रयूज़ कालेज में अध्यापक का काम कर रहे थे। बनारस षड्यन्त्र केस के मामले में ये भी मेरे साथ गिरफ्तार हुए थे। न्यायालय से मुक्त होने पर भी इन्हें गोरखपुर में नजरबन्द रखा गया था। मेरे तीसरे भाई ने उस समय तक शादी नहीं की थी। वह इण्डियन प्रेस में काम कर रहे थे। मेरी माता उस समय जीवित थी। मेरी मौसी भी माताजी के पास रहती थी। मेरे सर्व कनिष्ठ भ्राता कालेज में पढ़ रहे थे। मेरे मंझले भाई जो प्रोफेसर थे मुझसे अत्यन्त असंतुष्ट थे। वे बिलकुल भी नहीं चाहते थे कि मैं राजनैतिक उलझनों में व्यर्थ के लिए फँसा रहूँ, और फिर मेरी राजनीति भी साधारण राजनीति न थी। बुद्धिमान व्यक्ति ऐसी राजनीति में फँसा नहीं करते थे। मेरे मंझले भाई श्री रवीन्द्रनाथ संत क्रोध के साथ कहा करते थे कि "तुम्हारी वजह से मेरी भी नौकरी जायगी। तुम मानते नहीं हो। क्या हम लोगों की कोई जिम्मेदारी है? आज हमारी और जितेन्द्र की नौकरी चली जाय तो कल मकान का किराया भी न दे सकेंगे। तुम तो अपनी धुन में मस्त हो। शादी कर ली, बाल बच्चे हो चुके हैं। तुम्हें तनिक भी परवाह नहीं है कि इन सबका क्या होगा। समय-समयपर माताजी भी मेरे ऊपर बहुत नाराज होती थी। माताजी का भी अधिक दोष न था, बेचारी तीस-बत्तीस वर्ष की अवश्य।
में ही विधवा होगई थी। सांसारिक सुख शान्ति उन्हें कुछ भी न मिली थी। अपनी बाईस वर्ष की अवस्था में मुझे कालेपानी जाना पड़ा था। लौट आने के बाद भी मैंने साधारण गृहस्थ जीवन व्यतीत करना नहीं चाहा। माताजी ने आशा की थी कि शादी कर लेने से मैं गृहस्थ बन जाऊँगा। माताजी की यह आशा भी पूरी नहीं हुई। आशा-भंग की पीड़ा से एवं भविष्य की आशंका से मेरी माता सदा दुःखी रहती थीं। एक दिन की बात हो, दो दिन की बात हो, तीन दिन की बात हो, तो निबाह भी लें। लेकिन बारहों माह, तीसों दिन इस पारिवारिक अशान्ति के बीच जीवन व्यतीत करना कितना दुःखदायी है भुक्तभोगी को छोड़ यह बात दूसरे नहीं समझ सकते। ऐसी परिस्थिति में यदि मैं बच्चों को अपनी माता और भाइयों के पास छोड़कर फरार हो जाता हूँ तो इन पर मैं एक भारी बोझा डाले जाता हूँ। और इस प्रकार फरार होने से यह भी बात थी कि मुझे सदा के लिए अपनी स्त्री तथा बाल बच्चों से विच्छिन्न होना पड़ता। विभिन्न देशों के क्रान्तिकारी आन्दोलन के इतिहास में यह प्रायः देखा गया है कि फरार व्यक्ति लौट-फिर कर अपने परिवार में आकर पकड़े गए हैं। जब मैंने विवाह किया था तो मैंने अपने भाइयों से यह आग्रह किया था कि मैं क्रान्तिकारी आन्दोलन में जीवन बिता दूँगा और आवश्यकता पड़ने पर मेरे परिवार का भार आप लोग ग्रहण करेंगे। उनके लिए मानो यही देश सेवा है। मैं अपने जीवन को खतरे में डालने के लिए प्रस्तुत हूँ तो क्या मेरे भाई मेरे परिवार का प्रतिपालन भी न करेंगे। मेरे तीसरे भाई श्री जितेन्द्रनाथ सहर्ष यह कर्तव्य भार ग्रहण करने के लिए प्रस्तुत हुए थे।
जब मुझे योगेशबाबू जैसे कार्यकर्त्ता मिल गए तो मैंने भी यथारीति फरार होने का संकल्प कर लिया। युक्त प्रदेश में मुझे पुलिस वाले अच्छी तरह से पहचानते थे। पंजाब की पुलिस उतना नहीं पहचानती थी। अपनी स्त्री का मुँह देखकर मेरे दिल में यह भावना उत्पन्न होती थी कि पराई लड़की को मैं कहाँ घसीट लाया। इसे छोड़कर यदि मैं सदा के लिए फरार हो जाता हूँ तो क्या इसका जीवन व्यर्थ-सा नहीं हो जायगा। अपने लड़के का मुँह देखता था तो यह सोचने लगता कि यह बेचारा भी अपने पितृस्नेह से सदा के लिए वंचित रह जायगा। मैं इस 'सदा के लिए' की भावना से नितान्त विचलित हो जाता था। माता और भाइयों के स्नेह, स्त्री और सन्तानों की प्रीति के बन्धन से सदा के लिए विच्छिन्न हो जाना मेरे लिए असहनीय था। और यह बात भी थी कि युक्त प्रदेश मयदा
गृह-त्याग
पंजाब में मेरे लिए बाल-बच्चों को साथ लेकर फरार होना संभव था न उचित। इसका एक कारण तो यह था कि इन प्रदेशों में मुझे पुलिस के काफी आदमी अच्छी तरह पहचानते थे और यदि मैं बड़े-बड़े शहरों को छोड़कर किसी छोटे नगर में जाकर बाल-बच्चों सहित रहता तो भी बंगाली होने के नाते मैं बहुत शीघ्र ही सब की दृष्टि को आकर्षित कर लेता। ऐसी दशा में मेरे लिए यह संभव न था कि मैं अपने बाल-बच्चों को साथ लेकर पंजाब अथवा युक्त प्रदेश में फरार हालत में रह सकता। मैंने यह भी निश्चय कर लिया था कि फरार हालत में मैं अपने बाल-बच्चों को साथ ही रखूँगा। इन सब कारणों से मैंने बंगाल में ही फरार होकर रहने का निश्चय कर लिया। लेकिन फरार होकर जान बचाना ही तो मेरा उद्देश्य न था और यदि फरार हालत में रहकर क्रान्ति-कारी आन्दोलन का कार्य करता तो यथोचित संगठन शक्ति की सहायता के बिना ऐसा संभव न था। यदि मैं फरार हालत में रहकर क्रान्तिकारी अथवा राजनैतिक आन्दोलनों से अलग रहता और किसी प्रकार से अपनी जीविका उपार्जन कर लेता तो विशेष चिन्ता की कोई बात न थी। लेकिन एक तरफ ब्रिटिश साम्राज्य की शक्ति के समस्त साधन मुझे खोज निकालने में लगे हों दूसरी तरफ मैं सबटपूर्ण क्रान्तिकारी कार्य में लगा रहूँ तो परिस्थिति कुछ और ही हो जाती है।
इन सब कारणों से मेरे लिए यह आवश्यक था कि बाल-बच्चों को लेकर फरार होने से पहले मैं अपने रहने का स्थान एवं आवश्यकतानुसार सहायता पाने की सब व्यवस्था कर लेता। इसके लिए मैंने बंगाल में जो सब प्रकार की विधि-व्यवस्था का आयोजन किया। मैंने सोचा कि यदि कलकत्ता के पास फ्रांसीसी राज्य के अन्तर्गत चन्द्रनगर में बस जाता हूँ तो संभव है मेरे लिए कुछ सहूलियत हो जाय। चन्द्रनगर के एक कार्यकर्ता से मैंने बातचीत कर ली ये सज्जन अनुशीलन समिति के नहीं थे। आप बंगाल के एक साप्ताहिक पत्र 'धर्मशक्ति' के दफ्तर में काम करते थे। क्रान्तिकारी आन्दोलन के साथ भी इनका सम्पर्क था। यह तो सभी को मालूम है कि बंगाल में विभिन्न दल क्रान्तिकारी आन्दोलन में काम करते थे। इन सब विभिन्न दलों को एकत्रित करने के लिए मैंने बहुत प्रयत्न किए थे। इसी सिलसिले में इन सज्जन से मेरा परिचय हुआ था। इनका नाम था श्री नरेन्द्रनाथ बनर्जी। इन्होंने बड़े उत्साह के साथ मेरे चन्द्रनगर में रहने के प्रस्ताव का समर्थन किया और अपने मकान में रहने के लिए मुझसे विशेष आग्रह किया था। इधर
माताजी से मैंने कहा कि पिताजी के छोड़े हुए धन से मुझे एक या दो हजार रुपया दे दें ताकि कुछ दिनों के लिए मैं निश्चिन्त हो जाऊँ। माताजी ने कहा कि यह रुपये लेकर तुम बरबाद कर दोगे मैं तुम्हें माहवार कुछ देती रहूँगी। मैंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और कहा कि उन्हें मुझको कम से कम पच्चीस रुपया प्रति मास भेजना पड़ेगा। माताजी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। लेकिन केवल पच्चीस रुपये में बाल-बच्चों को साथ लेकर फरार हालत में रहना बहुत कठिन बात थी। और क्रान्तिकारी दल की आर्थिक सहायता पर पूर्ण रूप से निर्भर करना भी बहुत कठिन बात थी। ऐसी अनिश्चयात्मक स्थिति में मैं अपने परिवार को लेकर अथाह समुद्र में कूद पड़ा।
मैं अच्छी तरह जानता था कि आज हो, या कल हो मुझे घरबार छोड़ना ही पड़ेगा। फरार होने का अर्थ होता है आत्मीयजनों से एक अनिर्दिष्ट समय के लिए विच्छिन्न हो जाना एवं अन्ततः पुलिस के पंजे में पड़कर न जाने किस अनजान पातालपुरी में जाकर खो जाना। इस आसन्न विच्छेद की भावना से मैं दिन प्रति-दिन अधिक से अधिक विचलित होता गया। हम सब भाइयों में अत्यन्त प्रीति का सम्बन्ध था। मुझे स्मरण है जब मैं लगभग चार या पाँच वर्ष का था तो मेरे मंझले भाई के गाल में एक फोड़ा हुआ था जिसके चीरे जाने की बात सुनकर मैं एकदम चंचल हो उठा था और अपने माता-पिता से मैंने कहा था कि मैं इसे कभी नहीं चीरने दूँगा। मुझे यह भी स्मरण है कि मेरी माता ने मुझे यह कहकर बहुत समझाया कि तुम्हारे एक और भाई कलकत्ता में पढ़ते हैं जिन्हें चीर-फाड़ का काम करना पड़ता है यह तो एक साधारण बात है इसके लिए तुम्हें इतना व्याकुल होने की आवश्यकता नहीं। एक दिन की बात है कि मेरे पिता के एक मित्र ने मेरे कनिष्ठ भ्राता को गोद में उठा लिया था। इनसे हम लोग परिचित न थे इसलिए मेरे मंझले भ्राता ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने नन्हे-नन्हे हाथ फैलाकर अपने कनिष्ठ भ्राता को उनकी गोद से उतारने की व्यर्थ चेष्टा करने लगे। बाल्यावस्था की यह प्रीति आज चालीस वर्ष के बाद भी वैसी ही बनी है। घोर दिनों के समय जब मैं असहाय दशा में ब्रिटिश सरकार के कारागार में निर्जन कोठरी में अनिर्दिष्ट काल के लिए बन्द पड़ा रहा तब मेरे इन परम स्नेहास्पदोंने ही मेरे बाल बच्चों का विषाद-युक्त हर्ष के साथ लालन-पालन किया था। एक-दो दिन के लिए तो सभी दुःख झेल सकते हैं लेकिन लगातार बारह-तेरह वर्ष तक घरने
असहाय भ्राता के दुःख दैन्य अपने कंधे पर उठाने के दृष्टान्त आजकल संसार में विरले ही है। ऐसे भाइयों से सदा के लिए बिछड़ने की दुश्चिन्ता से मैं विचलित क्यों न होता। और अपनी स्नेह-मयी जननी की बात का क्या कहना। किसकी जननी स्नेहमयी नहीं होती? और किस संतान को अपनी जननी से प्रेम नहीं होता? सदा के लिए ऐसी माँ और भाइयों से अलग होने की संभावना से मैं सदा दुखी रहता था। अंत में घर से अलग होना ही पड़ेगा यह मैं जानता था तथापि स्नेह-बन्धन के कारण मैं उस अलग होने के दिन को सदा टालता रहता था। मैं नित्य यह सोचता था कि अब अलग होना पड़ेगा और फिर अलग होने के दिन को मैं टाल देता था। अपने बाल-बच्चों को तो मैंने साथ लेने का संकल्प कर ही लिया था लेकिन अपनी दुखिनी विधवा जननी को मैं किस प्रकार छोड़ जाता। यदि मैं इन स्नेह बन्धनों को नहीं तोड़ सकता हूँ तो मुझे राजनीति से अलग होना पड़ता है।
माताजी के चार पुत्र थे। उनमें से एक चला जायगा। तीन तो माताजी के पास रह जाएँगे। मुझे इतना ही संतोष रह गया था। एक दिन की बात है माताजी प्रयाग में अर्धकुंभी के अवसर पर कल्पवास कर रही थी। गंगा के तट पर साधु-सन्तों का जमघट था। नग्न, अर्धनग्न, चन्दन सुशोभित तरह-तरह के वस्त्र पहने, गौर, श्याम आदि सभी वर्ण के, उच्च कोटि, मध्य कोटि, अथवा निम्नस्तर के नाना प्रकार के सहस्रों साधुओं के दर्शन के लिए जिज्ञासु अथवा कौतूहली सैकड़ों व्यक्ति प्रातःकाल से संध्या तक वहाँ घूमा करते थे। मैं भी इन भटकते हुए व्यक्तियों में से एक था। मेरी माताजी भी स्वतंत्र रूप से अपनी टोली के साथ साधु-सन्तों का दर्शन करती थीं। एक गौरवर्ण सौम्य मूर्ति संन्यासी के पास मैं प्रायः जाया करता था। कुछ न कहने पर भी मेरे मन के प्रश्न को योंही समझकर इन महात्माजी ने मुझे बहुत-सी बातें बताईं। उनका उल्लेख करने की यहाँ आवश्यकता नहीं है। योग की शक्ति पर जिनका विश्वास नहीं है इन संन्यासीजी के पास जाने से उनके संदेह का भंजन हो सकता है। क्योंकि यह साधु अभी भी जीवित हैं। इनका नाम है परमहंस श्रीमनस्वामी जयेन्द्रपुरीजी। आजकल आप बनारस के पास शिवपुर में अपने आश्रम में रहते हैं। मेरी माताजी भी मेरे पहले ही इन महात्माजी के पास पहुँची थीं और उनसे उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाया था कि मेरा लड़का निषिद्ध मार्ग पर चलकर देश सेवा करना चाहता है, हजार कहती
मुझसे यह कहने लगे कि "देखो बेटा ! हिन्दू शास्त्र के अनुसार तुम्हारा यह परम कर्तव्य है कि जब तुमने विवाह कर लिया है तो अपनी पत्नी की अनुमति की उपेक्षा करके तुम कोई धर्म कार्य नहीं कर सकते ।" यह बात मैं पहले ही से जानता था । मैं यह जानता था कि आर्य धर्म के अनुसार यदि कोई संन्यासी भी होना चाहता है तो उसे न केवल अपने माता-पिता की वरन् अपनी सहधर्मिणी और दूसरे आत्मीय जनों तथा प्रतिवेशियों से भी अनुमति लेने की आवश्यकता है । इस पर मैंने महाराजजी से कहा कि "जिस दिन सर्वप्रथम मुझे अपनी पत्नी से बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ था, मैंने उसी दिन अपनी सहधर्मिणी से अपना अभीष्ट कार्य करने की अनुमति ले ली थी । मैं आज भी इस बात के लिए प्रस्तुत हूँ कि यदि मेरी पत्नी मेरे अभीष्ट कार्य के लिए मुझे अनुमति नहीं देती है तो मैं उस काम को नहीं करूँगा । आप भी पूछ सकते हैं ।" स्वामीजी ने मेरी पत्नी से पूछा "क्यों बेटी, तुम अपने पति को इस काम के लिए अनुमति देती हो !" उस बेचारी तरुणी ने कम्पायमान देहावयव के इंगित से विकसित कुसुम की नाईं हँसते हुए मुख को हिलाकर अपनी अनुमति प्रकट की लेकिन नयन पल्लवों के द्रुत संचालन के साथ आँखों से दो-चार आँसुओं की बूंदें टपक ही पड़ीं । बाल-ब्रह्मचारी परमहंस परिव्राजक संन्यासी भी एक बार विचलित हो गए और बार-बार सिर हिलाकर हँसते हुए मुझसे कहने लगे "नहीं बेटा ! यह लड़की अभी बहुत छोटी है । रोते हुए जो अनुमति इसने दी है यह स्वीकार्य नहीं है ।" मैंने कहा कि मैं फिर पूछ लूँगा और यह वचन देता हूँ कि यदि इसने यथार्थ में अनुमति नहीं दी तो मैं इस काम को नहीं करूँगा ।"
अतीत काल की ये सब बातें लिखते हुए आज भी मेरा हृदय हर्ष, अभिमान और गुमान से भर आता है । आज भी हमारे देश में ऐसे साधु-सन्त हैं जिन्हें मेरे ऐसे विद्रोही के अभिनव कर्म-पथ से आन्तरिक प्रीति है । और हम अपनी सामाजिक व्यवस्था की निगूढ़ बातों के प्रति ध्यान देने से आज भी चूक नहीं समाते । कर्तव्य कर्म चाहे कितना ही संकटपूर्ण और अग्निगर्भ क्यों न हो हमारे समाज के शीर्षस्थानीय संन्यासी आज भी उससे विचलित नहीं होते और मेरे ऐसे विद्रोहियों के कठोर कार्यों का वे हृदय से समर्थन करते थे । फिर पत्नी का स्थान हमारे समाज में कितना ऊँचा है । पत्नी हमारे भोग की सामग्री नहीं है सहधर्मिणी है, सहधर्मिणी को छोड़कर
हिन्दू समाज में, आर्य संस्कृति में, मनुष्य अपूर्ण रह जाता है। पत्नी को पाकर ही समाज में मनुष्य स्वधर्मानुष्ठान के अधिकार को प्राप्त करता है अन्यथा नही। हिन्दू समाज में पत्नी को छोड़कर कोई शुभ कार्य सम्पन्न नहीं हो सकता। जिस समाज में बिना पत्नी की अनुमति पति को संन्यास लेने का भी अधिकार नहीं उस समाज में स्त्री का स्थान कितना ऊँचा होना आवश्यक है इसे आज हम भूल रहे हैं। आज पाश्चात्य समाज में स्त्री-अधिकार के प्रश्न पर कितना शोरगुल मचा हुआ है मानो स्त्री के अधिकार पुरुष से एवं पुरुष के अधिकार स्त्री से स्वतन्त्र हैं। हमारे सामाजिक आदर्श में पुरुष और स्त्री के मिलने से ही पति-पत्नी के रूप में एक परिवार के रूप में एक परिपूर्ण स्वतन्त्र अस्तित्व बनता है। इसीलिए हमारे समाज में पुरुष और स्त्री के अधिकार अलग-अलग नहीं होते। कामरेड शब्द से भी सहधर्मिणी शब्द अधिक व्यापक एवं अर्थगर्भित है। सहधर्मिणी शब्द के अनुसार बुरे कार्य में स्त्री पति की साबिन नहीं हो सकती, कामरेड शब्द के अनुसार हो सकती है। हिन्दू समाज में माता-पुत्र के सम्बन्ध पाश्चात्य समाज से अधिक घनिष्ठ है। पाश्चात्य समाज में विवाह के बाद लड़का अलग रहने लगता है। हिन्दू समाज में पिता, माता, भाई, भगिनी, पत्नी और सन्तान एक साथ ही मिलकर रहते है और इस प्रकार से जो परिवार बनता है हिन्दू समाज में यही इकाई का स्थान ग्रहण करता है। हिन्दू समाज में पुरुष और स्त्री के लिए अलग-अलग रूप से उनके स्वतन्त्र अस्तित्व को स्वीकार नही किया गया है। इस स्थान पर समाज विज्ञान की चर्चा करने की न तो इच्छा ही है, और न स्थान ही। अतीत काल की एक मधुमय स्मृति का उल्लेख करते समय जो बातें अनिवार्य रूप से उमड़ पड़ीं उन्हें व्यक्त किए बिना मैं रह नही सका। इस बात के लिए पाठकगण मुझे क्षमा करेंगे।
सन् 1924 के फरवरी माह में प्रयाग में कुम्भ का मेला हुआ था। मैं जून महीने में इलाहाबाद से फरार हुआ था। इस समय मेरे मकान में मेरे सब निकट आत्मीय उपस्थित थे। मेरे मामा थे, मेरी मौसी, मौसी को एक पालित कन्या, मेरे तीनो भाई, मेरे मंझले भाई की पत्नी तथा मेरी पत्नी। कालेज में छुट्टी रहने के कारण मेरे मंझले भाई श्री रवीन्द्रनाथ सपरिवार इलाहाबाद आये हुए थे। जब हम सब भाई एकत्र होते थे तो पहला सप्ताह घोर वाद-विवाद में व्यतीत होता था। भोजन के लिए माताजी चिल्लाया करती थीं और हम वाद-विवाद में मस्त रहते थे। सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं की मीमांसा किए बिना राने
कौन जाय। मेरे मंझले भाई रवीन्द्रनाथ सामाजिक विषयों में घोर परिवर्तन के पक्षपाती थे और मैं प्राचीन प्रथाओं का समर्थक था। रवीन्द्रनाथ चाहते थे कि पुरुष और स्त्रियों के अबाध मिलन में कोई बाधा न रहे। मैं ऐसे अबाध मिलन का घोर विरोधी था और अब भी हूँ। रवीन्द्रनाथ पुरुष-स्त्री के एक साथ शिक्षा पाने के पक्ष में थे और मैं इसे कभी भी पसन्द नहीं करता। परन्तु मजे की बात यह थी कि राजनीतिक क्षेत्र में मैं घोर विप्लव का पक्षपाती था और रवीन्द्रनाथ सुधार के। ऐसी दशा में आपस में घोर द्वन्द्व क्यों न हो? एक सप्ताह के घोर द्वन्द्व के बाद हम एक-दूसरे की उपेक्षा करने लगते, समझ लेते थे कि इसके आगे बढ़ने से वाद-विवाद आरम्भ हो जाएगा। लेकिन दूसरे वर्ष जब हम लोग फिर मिलते तो वाद-विवाद पुनः आरम्भ हो जाता और एक सप्ताह के पूर्व शान्ति स्थापित नहीं होती थी। वाद-विवाद के समय पड़ोस के आदमी समझते थे कि हम आपस में लड़ रहे हैं।
रवीन्द्रनाथ जानते थे कि मैं निषिद्ध मार्ग पर, संकटपूर्ण रास्ते से, राजनीतिक क्षेत्र में अग्रसर हो रहा था। एक दिन रवीन्द्रनाथ से फिर वही पुरानी बहस शुरू हो गई। एक बड़े कमरे में हम पाँच व्यक्ति उपस्थित थे। रवीन्द्रनाथ को छोड़कर मेरे मामा और मेरी माताजी भी बहस में भाग ले रही थीं। मेरी पत्नी कुछ दूरी पर बैठी हुई हम लोगों की बातें बड़े ध्यान से सुन रही थी। जैसा हुआ करता है बातचीत यों ही शुरू हुई और धीरे-धीरे उसने गम्भीर रूप धारण कर लिया। मेरी माताजी एक पढ़ी-लिखी और समझदार स्त्री थीं। राजनीतिक और सामाजिक बातों में भी उनके विचार बहुत स्वच्छ एवं निर्भीक थे। माताजी से स्नेहावरण के कारण सत्यता नहीं छिपती थी। रवीन्द्रनाथ ने यद्यपि इतिहास में एम० ए० पास किया था तथापि राजनीतिक मामलों में उनके विचार माताजी की नाई स्वच्छ एवं निष्पक्ष नहीं थे। रवीन्द्रनाथ स्नेहावेश में आकर सत्य की मर्यादा का उल्लंघन करते थे। मेरे मामाजी भी परम स्नेहवश रवीन्द्रनाथ के ही पक्ष का समर्थन कर रहे थे। मेरी माताजी मामाजी एवं रवीन्द्रनाथ मुझे विद्रोही के कठोर अग्निमय विनाशकारी मार्ग में जाने से रोकते थे। लेकिन विचार की क्षुरधार के सामने रवीन्द्रनाथ आदि नहीं टिक पाते थे। तथापि विचार-बुद्धि ही तो मनुष्य का सब-कुछ नहीं है। संसार में विचारपूर्वक ही सब काम नहीं होते। मनुष्यों की भावना, उनके पूर्व संस्कार उनकी शिक्षा-दीक्षा उनके परिवेष्टन इत्यादि इन सबके मिलने
से मनुष्यों की कर्म प्रेरणा बनती है। मैंने जो विद्रोही का मार्ग ग्रहण किया था वह भी तो केवल विचार बुद्धि ही की प्रेरणा से नहीं किया था। अपनी प्रवृत्ति के अनुसार अभिरुचि या अभिलाषा बनती है और तब विचार बुद्धि की सहायता से उस अभिरुचि, उस अभिलाषा का हम समर्थन करते है। विचार बुद्धि हमारा यन्त्र-मात्र है। यह यन्त्र किस काम में लाया जाएगा इसका निर्णय युक्ति मार्ग से नहीं हो सकता। अपनी-अपनी प्रवृत्ति के अनुसार हम अपने कर्तव्य का निश्चय करते हैं। यह प्रवृत्ति कहाँ से आती है और क्योंकर आती है इसका निश्चयात्मक निर्णय आज तक नहीं हो पाया है। यदि वातावरण के ही कारण प्रवृत्ति की उत्पत्ति होती है तो वातावरण की सृष्टि और उसमें परिवर्तन कैसे और क्यों होता है इसका निर्णय कौन करेगा? वातावरण के विरुद्ध आकर भी तो शक्तिशाली व्यक्तियों ने परिस्थितियों को बदल दिया है। टॉलस्टाय के दृष्टान्त का अनुसरण करके महात्माजी ने भारत के राजनीतिक वातावरण को बहुत कुछ बदल दिया है। महात्माजी ने रूस के निहिलिस्ट अनार्किस्ट अथवा बोलशेविकों के दृष्टान्तों का अनुसरण न करके टॉलस्टाय के ही दृष्टान्त का अनुसरण क्यों किया? भारत के तथा संसार के क्रान्तिकारियों के दृष्टान्त रहते हुए भी पं० जवाहरलालजी ने उनका अनुसरण न करके महात्माजी का ही अनुसरण क्यों किया? इसका उत्तर कौन देगा? क्या इसके मूल में व्यक्तिगत रुचि-अभिरुचि, राग-द्वेष, परिणाम की भावना और दुर्भावना इत्यादि के संस्कार प्रबल रूप में सक्रिय नहीं हैं? एक ही वातावरण में रहते हुए भारत के कम्युनिस्ट, सोशलिस्ट, गांधीवादीगण, मुस्लिम-लीगी, हिन्दू महासभा वाले और क्रान्तिकारी कांग्रेसी तथा अन्य भारतवासी इतने विभिन्न मार्गों पर क्यों चलना चाहते हैं। इन सब गूढ़ ऐतिहासिक प्रश्नों की मीमांसा सहज नहीं है।
क्या मेरे भाई रवीन्द्रनाथ नहीं जानते थे कि मैंने युग-युगान्तर से आचरित सर्वमान्य विद्रोहियों के ऐतिहासिक मार्ग को ग्रहण किया था? लेकिन जिस आत्यन्तिक आग्रह के साथ रवीन्द्रनाथ मेरे साथ तर्क-वितर्क कर रहे थे उससे यह संदेह होता था कि सचमुच रवीन्द्रनाथ जी मेरे रास्ते को ठीक नहीं समझ रहे थे। इस वाद-विवाद में ऐसा भी समय आया जब प्रश्न खड़ा हो गया कि मैं जो करने जा रहा हूँ वह उचित है या अनुचित। रवीन्द्रनाथ के बताने पर कि मैं अनुचित मार्ग पर जा रहा हूँ मैंने माताजी से पूछा, "क्यों माताजी क्या तुम भी ऐसा ही समझती
हो।" माताजी ने मृदु-मृदु हँसते हुए यह कहा कि "नही मैं ऐसा नहीं समझती हूँ। मैं यह नहीं कह सकती कि तुम ग़लत रास्ते पर जा रहे हो। मैं केवल इतना ही कहना जानती हूँ कि अब मुझसे सहा नहीं जाता। आज भी मेरे सामने वह दृश्य भयानक आतंक की सृष्टि करता है जो कि मजदूरिन ने आकर तुम्हारी पहली गिरफ्तारी के दिन कहा था। कपड़े का खूँट तुम्हारे गले में लिपटा है, हथकड़ी से दोनों हाथ बँधे हुए है, एक वस्त्र लेकर थाने की हवालात को तुम जा रहे हो।" यह सन् 1915 की बात थी। राजनैतिक षड्यन्त्र के मामले में यह मेरी पहली गिरफ्तारी थी। उस दृश्य का वर्णन करते-करते माताजी का सुन्दर मुखावयव ऐसा गम्भीर और कोमल हो गया जैसे वर्षोन्मुख घन-विन्यस्त बादल होते हैं। अभी तक हमारी बातचीत में कुछ ऊष्मा थी, कुछ हास-उपहास, कुछ व्यंग्य, कुछ छेड़-छाड़ थी। अब सबके चेहरों पर कुछ गम्भीरता आ गई। माताजी ने मेरा नाम लेकर फिर पूछा, "क्या तुम्हें डर नहीं मालूम होता? क्या ये कालेपानी के दृश्य तुम्हें याद नहीं आते?" मैंने सरलतापूर्वक कहा, "माताजी! मुझे आज भी वे दृश्य स्पष्ट और मर्मान्तिक रूप में याद हैं, उनसे मैं विचलित भी हो जाता हूँ; डर भी मालूम होता है। जेल का भोजन, जेल अधिकारियों के तिक्त और निष्ठुर व्यवहार ये सब बातें स्मरण आते ही रोम खड़े हो जाते हैं। और जिस मार्ग पर मैं चल रहा हूँ उसका अन्तिम परिणाम मेरे लिए कुछ अच्छा नहीं है यह भी सत्य है। परन्तु यह सब जानते हुए भी मैं कर्तव्य-पथ से कैसे हट जाऊँ? यदि भारत को स्वाधीन होना है तो मेरे ऐसे शत-सहस्र युवकों को ऐसे निर्मम निर्यातन सहने ही पड़ेंगे। जिस रास्ते पर मैं जा रहा हूँ केवल इसी रास्ते से ही भारत स्वाधीन हो सकता है और दूसरा रास्ता नहीं है।"
मेरी इस बात ने और माताजी के हार्दिक व्यथापूर्ण मौन समर्थन ने विवाद का अन्त कर दिया। माताजी की बात ने मानों हम सब भाइयों के मन को झकझोर डाला। वृष्टि से जो पहले ही मलिभान्ति आर्द्र हो चुका हो ऐसे वृक्ष को झकझोरने से जैसे उसके पत्तों से एकदम बूँदों की बौछार होने लगती है वैसे ही हम चारों के नयनों से नीर की बौछार होने लगी। रोते-रोते धपूर्ण उच्चारण में मैंने कह दिया कि मेरे निकल जाने की सब तैयारी हो चुकी है। मैं अब वृथा काल-क्षेप न करके निकल पडूँगा। उस समय यह नहीं मालूम पड़ता था कि कौन किसे सान्त्वना दे। घंटेभर की ऊष्मता वाष्पाकार में परिणत हो गई। अव्यक्त एवं