तृतीय खंड — 10. श्री मोतीलालजी, जवाहरलालजी तथा श्री सी० आर० दास से भेंट

इधर बंगाल की बातें कहने को बहुत कुछ रह गई हैं। जमशेदपुर के काम को छोड़ देने के बाद और इलाहाबाद जाने के पहले एवं इलाहाबाद से भी मैं कई दफा कलकत्ता गया था। उसका विवरण देना अभी बाकी है।

पंजाब का समाचार लेकर के उस समय मैं बंगाल गया था। आज भी मुझे यह ठीक-ٹھیک स्मरण है कि मैं देशबन्धु सी० आर० दास से कई बार मिला था और पंजाब का संदेश लेकर उनसे बहुत बातचीत हुई थी। उसका सब वृत्तान्त आज प्रकाश कर देने से किसी की भी कोई हानि नहीं है ऐसा मैं समझता हूँ। इसके पहले पं० जवाहरलालजी से भी मेरी जो बातचीत हुई थी उसे भी यहाँ लिख देना अप्रासंगिक नहीं होगा। विशेष करके पं० जवाहरलालजी ने अपनी आपबीती (मेरी कहानी) में क्रान्तिकारी आन्दोलन के बारे में जगह-जगह पर अपने बहुत कुछ मन्तव्य प्रकाशित किये हैं। जमशेदपुर के काम को छोड़ देने के बाद इलाहाबाद में मैंने पं० मोतीलालजी नेहरू एवं पं० जवाहरलालजी नेहरू से मुलाकात की थी। उस समय पं० मोतीलालजी नेहरू स्वराज्य पार्टी बनाने में लगे हुए थे। अभी तक देहली में कांग्रेस का विशेष अधिवेशन नहीं हुआ था। मुझे इस समय याद नहीं है कि गया में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन हो चुका था या नहीं। मोतीलालजी से मैंने बहुत नम्रता एवं आन्तरिकता के साथ यह निवेदन किया था कि कांग्रेस कार्यक्रम का यह एक प्रधान अंग होना चाहिए कि कांग्रेस सदस्यों को लेकर जो संगठन हो उसका स्वरूप ऐसा होना आवश्यक है जैसा आयरलैंड़ का 'शिनफीना' संगठन था अथवा जैसा यूरोप के अन्य देशों में राजनीतिक

होते थे। यहां आवश्यकता पड़ने पर आदमियों की मांग की जाती है और उस समय जाने कितने प्रकार के आदमी कितनी विभिन्न भावनाओं को लेकर थोड़े दिन के लिए कांग्रेस के काम में भाग लेते है। लेकिन होना यह चाहिए कि देश-सेवा के आदर्श को लेते हुए त्यागी मनुष्यों का ऐसा दल तैयार हो जिसमें प्रत्येक व्यक्ति देश-सेवा के आदर्श को यथार्थ रूप में हृदयंगम करके भ्रातृभाव से प्रनोदित होकर बहुकाल व्यापी त्याग का जीवन व्यतीत करने के लिए तैयार हो। मेरे दिल में और भी बहुत-सी बातें थीं जिन्हें प्रकाश करने के पूर्व ही पं० मोतीलाल जी मेरे प्रस्ताव की हंसी उड़ाने लग गए। मैं पंडितजी को यह नहीं समझा पाया कि फ्रांसीसी राज्य क्रान्ति के पहले फ्रांस में और विशेषकर पेरिस में कितने राजनैतिक क्लबों की स्थापना हुई थी। पंडितजी ने मेरी बातों को पूरी तरह से सुना भी नहीं और जब कभी अपने कामों से फुरसत पाते थे और मैं पास होता था तो पंडितजी मेरी तरफ दृष्टि निक्षेप करके मुस्कराकर मुझसे पूछते थे, “कहो मिस्टर सान्याल और कुछ ब्रिलियण्ट सजेशन है?” मैं भी अपनी सज्जा और भों को छिपाने के लिए कह दिया करता था, “जहाँ तो सभी ब्रिलियण्ट है इन सब के सामने मैं क्या अपनी ब्रिलियन्सी दिखलाऊँ।” पं० मोतीलालजी से तो इससे आगे बातचीत बढ़ी नहीं। लेकिन पं० जवाहरलालजी से दो-तीन दिन तक बहुत बातचीत हुई थी। यदि पंडितजी की राय मेरी राय से मिल गई होती तो आज ये सब बातें लिखने की आवश्यकता न होती। कारण उस अवस्था में तो वे हमारे सहयोगी होते और अपने आदमियों की बात शत्रुओं के सामने प्रकाशित कर देने का अर्थ होता है देशद्रोह करना। इसके अतिरिक्त पं० जवाहरलालजी ने अपनी आत्मकहानी में क्रान्तिकारियों के प्रति अपनी राय व्यक्त करना उचित समझा है, तथा समय-समय पर भारत के राष्ट्रीय नेता की हैसियत से क्रान्तिकारियों के बारे में उन्होंने बहुत-से वक्तव्य प्रकाशित किये है। मैने भी एक क्रान्तिकारी होने के नाते पं० जवाहरलालजी से जो बातचीत की थी राष्ट्रीय आन्दोलन के इतिहास में उसका भी एक स्थान होना उचित है ऐसा मैं समझता हूँ। अण्डमन से लौटने के याद राजनीतिक बन्दियों की मुक्ति के लिए आन्दोलन में उनसे सहायता पाने की इच्छा से एक दफा मैं पं० जवाहरलालजी से मिला था। इसका उल्लेख मैने पहले ही कर दिया है। इसलिए पण्डितजी से मेरी कुछ थोड़ी बहुत पहचान हो गई थी। पं० मोतीलालजी से निराश होकर मैंने चाहा कि एक दफे पं० जवाहरलालजी से भी

अच्छी तरह से बातचीत करके क्यों न देख लूं। एक दफे मिलने की इच्छा प्रगट करने पर पं० जवाहरलालजी ने मेरे मिलने के लिए एक समय नियत कर दिया। उस नियत समय पर एक दिन प्रातःकाल मैं 'आनन्दभवन' भवन में पं० जवाहरलालजी से मिला। वह समय पंडितजी का जलपान करने का समय था। बातचीत शुरू होते ही पंडितजी के लिए कुछ फल इत्यादि आए थे। मुझसे भी उन्होंने पूछा 'कुछ खायोगे ?' मैंने नम्रता से उत्तर दिया 'नहीं, मेहरबानी है, मैं खाकर आया हूँ।' पंडितजी खाते-खाते मेरे साथ बातचीत करते रहे। कम-से-कम डेढ़ घण्टे तो अवश्य बातचीत हुई होगी। मैं पंडितजी को क्रान्तिकारी आन्दोलन की आवश्यकता और उसकी सफलता के बारे में विश्वास दिलाना चाहता था।

पं० जवाहरलालजी से जब मेरी बातचीत हो रही थी और मैं पंडितजी के चेहरे की तरफ देखता था तो मुझे ऐसा अनुभव होता था कि मानों मैं एक अर्वाचीन अल्प बुद्धि बहका हुआ सरल लेकिन नासमझ युवक हूँ और पंडितजी मानों निहायत कृपापूर्वक मेरे साथ बैठकर कुछ समय नष्ट कर रहे हैं। कुछ इस तौर पर कि बिचारा एक सरल बहका हुआ युवक आया है, कुछ कहना चाहता है, क्या करें, कुछ तो समय देना ही पड़ेगा। अच्छा कहो, सुनते हैं। नाश्ते का समय है यों ही सही। लेकिन जैसे-जैसे बातचीत होने लगी वैसे-वैसे ही क्रमशः उनका निस्पृह उदासीन भाव चला गया और अपने पक्ष को लेकर पंडितजी ने भी वैसे ही गम्भीरतापूर्वक तर्क किया जैसा मैंने अपने पक्ष को लेकर आन्तरिकता के साथ उन्हें समझाना चाहा। पंडितजी ने बहुत शान्तिपूर्वक किसी बात को न छिपाकर अपनी बात को निहायत स्पष्ट शब्दों में मेरे सामने रख दिया। पंडितजी का कहना था कि आधुनिक काल में सुप्रतिष्ठित किसी भी राष्ट्र के विरुद्ध वहाँ की प्रजा के लिए सशस्त्र क्रान्ति करना असम्भव है। मैंने रूस और जर्मनी का दृष्टान्त दिया और कहा कि आधुनिक काल में इन देशों में सशस्त्र क्रान्ति सम्भव हुई है। पंडितजी ने मुझे समझाना चाहा कि गुप्त रीति से षड्यन्त्र के मार्ग को ग्रहण करने पर हम कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकेंगे कारण एक तो हमें इस मार्ग में बहुत थोड़े आदमी मिलेंगे और दूसरे यह कि जो आदमी मिलेंगे भी उनमें से हमेशा मुखबिर पैदा होंगे। इन मुसीबतों की वजह से संगठन का कोई काम पूर्ण नहीं हो पाएगा। हम लोग गुप्तरीति से षड्यन्त्र रखेंगे। थोड़े दिनों में सब बातें खुल जाएंगी। जेलखाने तथा फांसी के तख्तों पर हम लोगों की जानें जाएंगी और इस

मार्ग से हम लोग कुछ भी नहीं कर पाएँगे। मैंने उनकी यह बात स्वीकार कर ली कि गुप्त रीति से काम करने पर मुखबिर तो अवश्य पैदा होंगे और इन मुखबिरों के मारे बार-बार हमारा संगठन टूट जायगा और बार-बार हमारे आदमी काले-पानी में तथा फाँसी के तख्तों पर जाने देंगे। तथापि बार-बार क्रान्तिकारी संगठन पुनः तैयार होगा और हर बार यह संगठन पहले की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली एवं व्यापक बनता जायगा और फाँसी के तख्तों पर तथा कालेपानी में जीवन विसर्जन करने के परिणामतः देशभर में लोगों के दिलों में त्याग की भावना फैलेगी। प्राणों का मोह कटेगा, साहस एवं दृढ़ता बढ़ेगी, एवं सर्वोपरि क्रान्ति की भावना प्रत्यक्षरूप में देशभर में प्रसार-लाभ करेगी। मैंने उनसे यह भी कहा कि पहले पहल तो बंगाल में ही एक गुप्त षड्यन्त्र रचा गया। लेकिन इस क्रान्तिकारी षड्यन्त्र के मामले के परिणाम में क्रान्ति की लहर बंगाल से लेकर पंजाब तक फैल गई। एक षड्यन्त्र के मामले के स्थान पर प्रतिवर्ष बीसियों षड्यन्त्र मामले चले एवं दिन ब दिन यह षड्यन्त्रकारी दल क्रमशः बढ़ता ही गया, घटा नहीं। जितनी फांसियाँ हुईं, जितनी काले पानी की सजाएं हुईं उतने ही प्रबल रूप में क्रान्ति की भावना देशभर में फैली। फाँसी या मुखबिरों के कारण क्रान्तिकारी आन्दोलन दबा नहीं बल्कि बढ़ता ही गया। मुखबिरों के बारे में सच बात तो यह है कि हम लोगों का काम जितना बढ़ेगा उतने ही बड़े-बड़े मुखबिर भी पैदा होंगे। तभी तो हम लोगों का काम थोड़े पैमाने में हो रहा है इसलिए अभी जो मुखबिर पैदा होंगे उनसे हमारी हानि थोड़ी ही होगी। लेकिन जैसे-जैसे हमारा काम अधिक व्यापक एवं प्रचंड होता जायगा वैसे ही बड़े-बड़े देशद्रोही निकलेंगे जिनकी स्वाभिज्ञता के कारण देश को बड़ी-बड़ी हानि पहुँचेगी। 'अमेरिकन वार ग्राफ इण्डिपेण्डेन्स' अमेरिका के स्वातन्त्र्य युद्ध के समय बड़े-बड़े जेनरन देश-द्रोहिला करके अंग्रेजों की तरफ चले गए थे। पंडितजी ने यह प्रश्न किया था कि "ब्रिटिश गवर्नमेण्ट के मुकाबले में तुम लोग कैसे अस्त्र-शास्त्र संग्रह कर सकते हो? अंग्रेजों की सुशित सेना के मुकाबले में तुम क्या कर सकते हो? तुम्हारे पास वह शिक्षा कहाँ है?" मैंने इस बात को भी स्वीकार कर लिया और कहा कि हमारे सामने यही तो काम है कि हम अपने आदमी विदेशों में भेजें जहाँपर वे सामरिक शिक्षा एवं युद्ध सामग्री बनाने के कारखानों में शिक्षा पा सकें। यह काम भी प्रकाश्य रूप में कोई नहीं सकता। इसके लिए यो तो गुप्त रीति से षड्यन्त्र करने की आवश्यकता

हैं…… अस्त्र-शस्त्र संग्रह करने के बारे में मैंने उनसे जो कुछ कहा था उसे आज भी प्रकाशित करना उचित नहीं समझता हूँ। लेकिन पंडितजी को यह विश्वास नहीं हुआ कि हम अंग्रेजों के मुकाबिले में सामरिक तैयारी या अस्त्र-शस्त्र ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि "मान लो तुम लोगों ने फौजी अफसरों की शिक्षा भी पा ली लेकिन फिर भी अंग्रेज सरकार की फौज के मुकाबिले में अपनी फौज कैसे तैयार करोगे। अगर यह बात भी मान ली जाय कि राइफल और गोली भी बाहर से मंगा सकोगे तो फिर मशीनगन आर्मर्डकार टैंक, तोपखाना, हवाई जहाज इत्यादि के मुकाबिले में तुम क्या कर सकते हो।" मैंने हँसकर इसका जवाब दिया था कि आखिर जर्मन राष्ट्र के मुकाबिले में आधुनिक संसार में कोई राष्ट्र तो था नहीं। जर्मन जेनरलों के समान कार्यक्षम होना आसान बात नहीं है। फिर भी जर्मनी की रियाया ने कैसे सफलतापूर्वक जर्मन राज्य को तोड़कर वहाँ प्रजातन्त्र कायम किया ? वहाँ भी तो तोपखाने मशीनगन और हवाई जहाज थे। लेकिन प्रजा के विद्रोह के सामने 'कैंसर' को हॉलैण्ड भाग जाना पड़ा और "हिण्डेनवर्ग" को भी तो झुकना पड़ा। जिस पलटन ने फ्रांस, इगोलैण्ड, इटली और अमेरिका की सम्मिलित शक्ति का मुकाबला किया था, जब उसी पलटन ने प्रजा के विद्रोह का साथ दिया तो वही मशीनगन वही तोपखाने वही हवाई जहाज कैसर के काम में न आकर विद्रोहियों के काम में आये। उसी प्रकार से अंग्रेजों की शक्ति चाहे जितनी बड़ी क्यों न हो लेकिन भीतरी विप्लव के कारण जो भावना उत्पन्न होगी उसका मुकाबला करना उनके लिए बहुत कठिन बात है। यदि अपनी तैयारी के साथ देशी पलटन हमारा साथ दे तो अंग्रेजों की तमाम शक्ति और उनके मशीनगन इत्यादि कोई काम नहीं दे सकती। लेकिन मेरी कोई युक्ति काम नहीं आई। पंडितजी को यह विश्वास नहीं हुआ कि भारतवर्ष में सशस्त्र क्रान्ति सम्भव है। अन्त में पंडितजी ने अहिंसा की नीति पर बहुत जोर दिया और कहा कि ये तो अहिंसा नीति पर विश्वास रखते हैं और यही मानवता है कि महात्माजी के दर्शाये हुए मार्ग से ही भारतवर्ष का कल्याण हो सकेगा। इस प्रकार से बातचीत समाप्त होते समय सम्भव है मुझमें कुछ असहिष्णुता कुछ उष्णता आ गई हो। क्योंकि आखिर में अहिंसा नीति के बारे में पं० जवाहरलालजी से मैंने कुछ ऐसे व्यक्तिगत प्रश्न किये थे जिसका सम्बन्ध विप्लववाद की युक्ति धारा के साथ कुछ भी न था। लेकिन पंडितजी ने मेरे सब प्रश्नों का उत्तर बड़ी शान्ति

से दिया और मुझसे जरा भी असन्तुष्ट नहीं हुए। कारण कि मेरे प्रश्न असंलग्न न थे और मानसिक विश्लेषण की दृष्टि से व्यक्तिगत विकास को जानने के लिए वे यथेष्ट संगत थे। पंडितजी के साथ बातचीत के सिलसिले में प्रसंग-क्रम से यह भी बात छिड़ गई थी कि हमारे गुप्त आन्दोलन से प्रकाश्रय आन्दोलन का क्या सम्बन्ध रहेगा। पंडितजी कहते थे कि प्रकाश्रय रूप में व्यापक जन-आन्दोलन की सृष्टि किए बिना जन-साधारण में जागृति नहीं हो सकती है और जाग्रत जनता को छोड़कर भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन सफल नहीं हो सकता है। गुप्त षड्यन्त्र से जनता में कोई जागृति नहीं उत्पन्न हो सकती है। मैंने भी बहुत अंशों में पंडितजी की यह बात मान ली थी लेकिन मैंने यह कहा था कि प्रकाश्रय जन-आन्दोलन एवं गुप्त रूप में विप्लव के लिए षड्यन्त्र का काम भी साथ-साथ चलना चाहिए। एक को छोड़कर दूसरा काम अपरिपूर्ण रह जाएगा। पिछले दिनों के बंगाल के राष्ट्रीय आन्दोलन का उल्लेख करते हुए मैंने पंडितजी से कहा था कि बंगाल में मॉडरेट नेतागण भी बहुत दबी हुई जबान से विप्लव आन्दोलन की निन्दा तो करते थे लेकिन उनके कहने का सदा यह तात्पर्य रहता था कि प्रकाश्रय आन्दोलन विफल होने पर भारत में भीषण रूप में ऐसा खूनी विप्लव आन्दोलन प्रारम्भ हो जाएगा जिसकी तुलना में आयरलैण्ड की अवस्था भी तुच्छ मालूम पड़ेगी अर्थात् बंगाल के मॉडरेट नेता-गण अपना आन्दोलन इस प्रकार से चलाते थे जिससे बंगाल के विप्लव आन्दोलन का प्रभाव ब्रिटिश सरकार के ऊपर जरा भी कम न पड़े। जन-आन्दोलन की आवश्यकता तो अत्यन्त है इसमें कोई सन्देह नहीं। बंगाल में भी जन-आन्दोलन यथेष्ट उग्र एवं प्रचण्ड हो चुका था इसीलिए उस प्रान्त में क्रान्तिकारी आन्दोलन ने भी खूब जोर पकड़ा। मुक्तप्रान्त, बिहार और मद्रास में यथेष्ट रूप में प्रकाश्रय आन्दोलन नहीं हुआ इसीलिए उन प्रान्तों में क्रान्तिकारी आन्दोलन भी प्रचण्ड नहीं हुआ। इसलिए उनसे मेरा नम्र निवेदन यह था कि भविष्य में जन-आन्दोलन का नियन्त्रण इस प्रकार से करें जिससे विप्लव आन्दोलन को कुछ भी आघात न पहुँचे। ये दोनों आन्दोलन एक-दूसरे के परिपूरक हों। ऐसा होना हम लोग उचित समझते हैं। लेकिन मुझे अत्यन्त दुःख हुआ जब पंडितजी ने कहा कि ऐसा होना भी सम्भव नहीं है। कारण महात्मा गांधी के नेतृत्व में जो जन-आन्दोलन हो रहा है, और होगा वह एकदम अहिंसा नीति पर चलेगा और इसके साथ विप्लव

आन्दोलन की कोई सहयोगिता नहीं हो सकती है। बल्कि विप्लव आन्दोलन के कारण अहिंसात्मक आन्दोलन को यथेष्ट धक्का पहुँचेगा। यहाँ तक कि यदि विप्लव आन्दोलन चलता रहे तो अहिंसात्मक सत्याग्रह आन्दोलन के लिए वातावरण एकदम बिगड़ जाएगा। इसलिए हम लोग कभी भी नहीं चाहेंगे कि विप्लव आन्दोलन का काम जनता के सामने आए। मैंने अवश्य ही पंडितजी को यह यतना दिया था कि ऐसी आशा करके आप नितान्त दुराशा कर रहे हैं। क्योंकि विप्लवीगण अब जो ठीक समझेंगे वही करेंगे। कारण, सिद्धान्तों का जब भेद है तो कर्म-प्रणाली में भी भेद अवश्य होता है इसे कौन रोक सकता है। पण्डितजी ने इस पर केवल यही कहा था कि ऐसा होना नहीं चाहिए।

सब बातें समाप्त होने पर हम एक-दूसरे के प्रति यथेष्ट प्रीति की भावना लेकर एक-दूसरे से विदा हुए। इस घटना के बाद भी पण्डितजी से बीच-बीच में मैं मिलता रहा। 'बन्दी जीवन' प्रथम भाग छपने पर मैंने एक प्रति पण्डितजी को उपहार दी थी। पण्डितजी ने स्वयं भी इस किताब को पढ़ा था एवं दूसरों को इसे पढ़ने को कहा था। मुझसे पण्डितजी ने कहा था कि दूसरे भाग की भाषा शुद्ध और सरल होनी चाहिए। नैनी जेल में भी पण्डितजी से बहुत बातचीत हुई थी। जिसका वर्णन जेल-जीवन के संदर्भ में ही करने की इच्छा है।

इलाहाबाद में जो दूसरे कांग्रेस के नेता थे उन सबमे भी मैं अच्छी तरह मिलता था। उनमें से एक-दो सज्जन विप्लव आन्दोलन के प्रति यथेष्ट सहानुभूति रखते थे। लेकिन व्यावहारिक रूप में इनमें से किसीने भी हमें कुछ भी सहायता नहीं दी।

विप्लव आन्दोलन के सम्पर्क के प्रकाश्य नेताओं में से पंडित जवाहरलालजी को छोड़कर देशबन्धु सी० आर० दासजी से सबसे अधिक एवं गम्भीर रूप में बातचीत हुई थी। पंजाब से लौटने के बाद किस समय मैं कलकत्ता गया था एवं सबसे पहले मैं कब देशबन्धु सी० आर० दासजी से मिला था यह मुझे इस समय ठीक-ठीक याद नहीं है। मैंने अपनी नीति यह बना ली थी कि हम प्रकाश्य आन्दोलन के नेताओं से अपना ऐसा सम्बन्ध स्थापित करें जिससे देश के गण्यमान्य व्यक्ति विप्लव आन्दोलन के प्रति यथेष्ट रूप में सहानुभूतिपूर्ण हो जाएं और यदि सम्भव हो सके तो उनसे अपने आयोजन के अनुसार सहायता लेने की भी चेष्टा करें। इस नीति के कारण एवं पंजाब के गुरुद्वारा आन्दोलन के नेता से बातचीत हो जाने के कारण देशबन्धु सी० आर० दासजी से मिलना मेरे लिए नितान्त

प्रायश्यक हो गया था।

बड़े लाट साहब के ऊपर आक्रमण करने से प्रकाश्य राष्ट्रीय आन्दोलन को किसी प्रकार से आघात पहुँचेगा या नहीं यह समझ लेना मेरे लिए उचित था। और मैं यह भी नहीं चाहता था कि प्रकाश्य आन्दोलन के नेतागण हमारे ऊपर यह लांछन लगाएं कि हमारे ही काम के कारण प्रकाश्य आन्दोलन में विघ्न पहुँचा। मैं यह भी चाहता था कि देशबन्धु से विप्लव आन्दोलन के लिए कुछ आर्थिक सहायता लूँ। इन सब कारणों से देशबन्धु सी० आर० दासजी से मैं मिला, एकदम एकान्त में बातचीत हुई।

देशबन्धु सी० आर० दास के साथ बंगाल के कुछ क्रान्तिकारियों का सम्बन्ध था। लेकिन मेरे साथ उनका कोई सम्बन्ध नहीं था। श्री सुभाषचन्द्र बोस की एक किताब से यह पता चला है कि देशबन्धु के उद्योग से सितम्बर सन् 1921 में महात्माजी से बंगाल के कुछ क्रान्तिकारियों की बातचीत हुई थी। इस बातचीत में देशबन्धु दास भी उपस्थित थे। महात्माजी से बातचीत होने के बाद इन क्रान्तिकारियों ने महात्माजी को यह वचन दिया था कि महात्माजी के कार्यक्रम में वे लोग बाधा तो देंगे ही नहीं बल्कि कांग्रेस आन्दोलन में योगदान देकर उनके कार्यक्रम को सफल बनाने की वे भरसक कोशिश करेंगे। जहाँ तक मुझे मालूम है इन क्रान्तिकारियों में ढाका अनुशीलन समिति के कोई व्यक्ति नहीं थे और सम्भव है कलकत्ता के दूसरे दलों के व्यक्तियों ने मुझे भी ढाका समिति का आदमी समझकर मेरे साथ कोई सलाह नहीं की थी। मैं इस समय जमशेदपुर के मज़दूर आन्दोलन में काम कर रहा था। ढाका अनुशीलन समिति कांग्रेस आन्दोलन के विरुद्ध थी सी० आर० दास के विरोधी दल के प्रमुख आदमियों की सहायता लेकर सत्याग्रह आन्दोलन का विरोध करती थी। बंगाल के दूसरे दलों के व्यक्तियों से मुझे यह संवाद मिला था। यह बात मैं पहले ही बता चुका हूँ।

पंजाब से लौटकर मैंने भी देशबन्धु दास के साथ सम्बन्ध स्थापित करने का निश्चय कर लिया। देशबन्धु दास से मेरा परिचय पहले ही हो चुका था। मण्डमन में रहते ही मैं अपने भाइयों के पास जो चिट्ठी भेजा करता था उसके अनुसार मेरे भाई देश के सर्वमान्य नेताओं के पास राजनीतिक कैदियों को छुड़ाने के लिए आवेदन-निवेदन पत्रादि भेजा करते थे। उस समय के राजनीतिक नेताओं में से केवल सी० आर० दास एवं अखिलचन्द्र नियोगी ने उन आवेदन-निवेदनों के उत्तर दिए थे। इस बात से

भी देशबन्धु का महत्त्व व्यक्त होता है। इसके बाद नागपुर कांग्रेस में सी० आर० दास जी के साथ मेरा साक्षात परिचय हुआ। कुछ थोड़े आदमियों ने नागपुर में देशबन्धु को यह आश्वासन दिलाया था कि यदि आप वकालत छोड़कर राजनैतिक क्षेत्र में अवतीर्ण हों तो हवा ऐसी पलटेगी जिसकी तुलना मिलनी मुश्किल है। इन थोड़े आदमियों में मैं भी एक था। श्री सी० आर० दास को यह भरोसा नहीं था कि उनके राष्ट्रीय क्षेत्र में पूर्णरूप से अवतीर्ण होने पर भी बंगाली जनता ठीक प्रकार से उनके आह्वान का प्रत्युत्तर दे सकेगी। स्कूल, कालेज के लड़के भी सत्याग्रह आन्दोलन में यथार्थ रूप में भाग लेंगे या नहीं, स्कूल-कालेज छोड़ेंगे या नहीं इसमें सी० आर० दास जी को काफी संदेह था। जिन व्यक्तियों ने सी० आर० दासजी से यह कहा था कि आपने वकालत छोड़ने पर बंगाल के छात्रवृन्द अवश्य ही स्कूल-कालेज छोड़ देंगे उनमे बंगाल के एक वकील थी गिरजाप्रसन्न साम््याल और मैं थे। नागपुर कांग्रेस के अधिवेशन के समय विषय समिति की बैठक में भी मैंने सी० आर० दास के पक्ष में दो-चार बातें कही थीं। उस समय दासजी के साथ महारमाजी की तनातनी चल रही थी। इसलिए जो व्यक्ति दास के पक्ष में कुछ कहता या उसके प्रति उनकी दृष्टि आकृष्ट होती थी। फिर खुले अधिवेशन में राजनैतिक बन्दियों के सिलसिले में मैं ही एक बंगाली था जो सर्वप्रथम हिन्दी में सफलतापूर्वक बोला था। बाद को मैंने सुना कि बंगाल कांग्रेस के लेयर-विभाग में मुझे लेने के लिए सी० आर० दासजी ने इच्छा प्रकट की थी। इन सब बातों के अतिरिक्त और भी एक बड़ी बात यह थी कि सी० आर० दास के सम्पादन में 'नारायण' नाम से जो मासिक पत्र निकलता था उसमें 'बन्दी जीवन' नाम का मेरा लेख प्रकाशित होता था। इस लेख के प्रति भी सी० आर० दासजी की दृष्टि प्रबल रूप में आकृष्ट हुई थी ऐसा मैंने सुना है। श्री हेमन्तकुमार सरकार उस समय देशबंधु के अन्तरंग कार्यकर्त्ताओं में से थे। इन्हीं की जुबानी मैंने ये सब बातें सुनी थीं। नागपुर कांग्रेस के बाद देशबंधु दास ने कुछ कार्यकर्ताओं को अपने यहाँ दावत दी थी। उस दावत में मैं भी निमन्त्रित था। मुझे नितांत दुःख है कि उस समय वर्दवान जिले के कालना नामक स्थान में मैं ईंट के कारोबार में बुरी तरह फँस गया था। इसलिए ऐसे सुनहले अवसर पर मैं देशवन्धु के साथ मिलकर काम करके अपने कर्मजीवन को सार्थक नही कर पाया। इन सब कारणों से देशबन्धु दास से मेरा घयेष्ट परिचय हो चुका था। इसलिए जब मैंने देशबन्धु से एकान्त

में बातचीत करने के लिए कुछ समय चाहा तो दासजी ने सहर्ष मुझे इसके लिए समय दिया।

मेरे साथ देशबन्धु सी० आर० दास जी की बातचीत दो-तीन बार हुई थी। जहाँ तक मुझे स्मरण है मैंने उनसे जो पहली बार बातचीत की थी वह सबसे महत्वपूर्ण थी और उसी बातचीत में मैंने पंजाब के बारे में भी बातचीत की थी। जब निर्दिष्ट समय पर दासजी के मकान पर आया तो वे विशेष स्नेह के साथ मुझे एक निर्जन कमरे में ले गए। सबसे पहले मैंने उन्हें बताया कि उनके साथ जिनका मतभेद भी है उन्हें भी वे उदारता के साथ सहायता देते हैं यह बात सर्व-विदित है। अतः मैं भी आपके पास कुछ सहायता पाने की इच्छा से आया हूँ। संभव है वे मेरे आदर्श से सहमत न हों तथापि मैंने यह हिम्मत की कि उनसे सहायता की प्रार्थना करूँ। फिर मैंने दासजी को अपना गुप्त कार्यक्रम बताया। फिर पंजाब के अकाली नेताओं के बारे में बातचीत की और कहा कि यदि वे समझें कि बड़े लाट साहब के ऊपर आक्रमण करने पर प्रकाश्य आन्दोलन को धक्का नहीं पहुँचेगा और यदि इस बात पर उनको कोई आपत्ति न हो तो हम लोग वाइसराय पर आक्रमण करना चाहते हैं। और यदि वे समझें कि ऐसा करने से उनके आन्दोलन में विघ्न पैदा होगा तो हम लोग ऐसा काम नहीं करेंगे। यदि हम लोग यह काम करते हैं और यदि हमारा आदमी पंजाबियों और विशेष करके सिक्खों के साथ सहानुभूति प्रकट करने के लिए पंजाब में जाकर आत्मबलिदान करता है तो इस प्रकार से हम सिक्खों के हृदय पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। वाइसराय पर आक्रमण करने के परिणामतः जब हमारा आदमी अदालत के सामने कटघरे के अन्दर खड़े होकर वीरत्व व्यंजक शब्दों में पंजाबियों के प्रति सहानुभूति दिखलाते हुए यह कहेगा कि राष्ट्र की समस्त शक्ति से तुम वाइसराय हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन को बलपूर्वक कुचलना चाहते हो तो हमारा भी कर्तव्य हो जाता है कि हम भी दिखला दें कि बलपूर्वक किसी राष्ट्रीय आन्दोलन को कुचला नहीं जा सकता। अंग्रेज़ ! तुम यदि समझते हो कि अकालियों के पीछे दूसरे भारतवासी नहीं हैं तो तुम अत्यन्त भ्रम में हो। इस भ्रम को दूर करने के लिए ही मैंने अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर यह प्रमाणित करना चाहा कि भारतवर्ष में अकाली अकेले नहीं हैं। श्री सी० आर० दास जी सब बातें सुनकर गम्भीर हो गए और बाद में कहा 'आज का दिन और रात मुझे समय दो। कल फिर मेरे साथ मिलो। सब बातें समझ-बूझकर कल मैं

अपनी राय दूंगा।'

वायसराय के प्रश्न को छोड़कर सिख नेताओ ने एक और बात मुझे बताई थी। इसे भी मैंने श्री सी० आर० दासजी के सामने रख दिया था। सिखों ने मुझ से कहा था कि अंग्रेज की नीति यह हो रही है कि काश्मीर को किसी-न-किसी बहाने से ब्रिटिश इण्डिया के अन्तर्मुक्त कर लिया जाय और काश्मीर को अंग्रेजों की एक कालोनी के रूप में परिणत कर दिया जाय। अंग्रेज चाहते थे कि काश्मीर में अधिक-से-अधिक संख्या में अंग्रेजी पल्टन रखी जाय। इसके विरुद्ध किस प्रकार से आन्दोलन लड़ा किया जाय यह भी सिख नेता गण जानना चाहते थे। मैंने सिख नेताओं से कह दिया था कि देशबन्धु सी० आर० दासजी से परामर्श किये बिना मैं कोई काम नहीं करूंगा। वे भी यह चाहते थे कि काश्मीर का प्रश्न सी० आर० दास के कानों तक पहुँच जाय।

सी० आर० दासजी ने काश्मीर के प्रश्न को विशेष महत्त्व नहीं दिया और इसके बारे में मुझसे कुछ कहा था या नहीं मुझे आज याद नहीं है। दूसरे दिन नियत समय पर मैं सी० आर० दासजी के मकान पर बहुत उत्सुकता के साथ पहुँचा। सी० आर० दासजी ने कहा 'तमाम रात मुझे नींद नहीं आई, तुम्हारे प्रश्न को लेकर बहुत गम्भीरता के साथ मैंने दिन और रात सोचा। लेकिन अन्त में मैं इसी परिणाम पर पहुँचा हूँ कि अभी वायसराय के ऊपर कोई आक्रमण होना उचित नहीं है। तथापि यदि मैं गिरफ्तार हो गया तो मेरी गिरफ्तारी के बाद तुम लोग इस काम को कर सकते हो।' मैं सब बातें समझ गया। और क्या कहता ? लेकिन फिर भी राजनीतिक क्षेत्र में यदि काम करना है तो हरएक प्रकार के व्यक्ति से जितना लाभ हो सके उठाना चाहिए। फिर एक तो मैं सी० आर० दासजी से सहायता पाने की आशा कर रहा था और दूसरी बात यह थी कि अभी हमारा संगठन थोड़े दिन का था इसलिए मैं नहीं चाहता था कि अभी हम लोग ऐसा कोई काम करें जिससे सरकार की तमाम शक्ति हमें मिटाने में लग जाय। इन सब कारणों से मैंने पंजाब के नेताओं को अपनी परिस्थिति समझा दी। परिस्थिति के सामने उन्हें भी झुकना पड़ा।

एक बात मुझे ठीक से याद नहीं है कि देशबन्धुदासजी से मैंने सहायता के लिए जो प्रार्थना की थी वह पंजाब की बातों की आलोचना करते समय की थी अथवा उसके बाद, मैं ठीक से नहीं कह सकता। जहाँ तक मुझे याद है मैं समझता हूँ अनु-

झोलन समिति के साथ मेरा कोई समझौता होने के पहले ही मैंने सी० आर० दास जी से ये सब बातें की थीं। सहायता देने के बारे में दासजी ने मुझसे कहा था कि ऐसा कोई सिलसिला निकालो जिसके जरिए मैं तुम्हें सहायता दे सकूँ। फिर थोड़ा सोचकर उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार की तरफ यदि तुम्हारा कोई प्रभाव-शाली आदमी हो तो उसे मैं मासिक वेतन के रूप में कुछ दिया करूँगा। वह व्यक्ति प्रान्त्य कांग्रेस कमेटी की तरफ से बड़ा बाजार में कांग्रेस का कार्य करेगा। बड़ा बाजार में तुम्हारा कोई आदमी है। दासजी जानते थे कि मेरा कार्य-क्षेत्र मुक्त प्राप्त है। सम्भव है इसीलिए वे चाहते थे कि मेरा कोई परिचित व्यक्ति बड़ा बाजार में कांग्रेस का काम करे। बड़ा बाजार में जो लोग कांग्रेस का कार्य कर रहे थे उनमें से अधिकांश व्यक्ति महारमाजी के कट्टर अनुयायी थे। इसलिए संभव है दासजी यह चाहते थे कि मेरी सहायता से उन्हें बड़ा बाजार में कोई आदमी मिल जाय। दासजी बड़ा बाजार में एक प्रभावशाली व्यक्ति चाहते थे। मैंने ऐसे व्यक्ति का परिचय दिया। सी० आर० दासजी ने इस प्रकार से मुझे तीन सौ रुपया मासिक देने का वचन दिया था। लेकिन दुर्भाग्य से गया कांग्रेस के बाद मैंने एक परचे में सी० आर० दासजी का कुछ विरोध किया था। गया कांग्रेस के सभापति के पद से देशबन्धु दासजी ने विप्लव आन्दोलन की चर्चा करते हुए विप्लव नीति के विपक्ष में कुछ कहा था। उसी सिलसिले में दासजी ने यह भी कहा था 'विप्लव आन्दोलन कभी भी सफल नहीं हो सकता। यदि मुझे विश्वास होता कि विप्लव आन्दोलन सफल होगा तो मैं भी सशस्त्र क्रान्तिकारी आन्दोलन में अवश्य भाग लेता। मुझे बिलकुल विश्वास नहीं है कि विप्लव आन्दोलन सफल हो सकता है। इसलिए मैं विप्लव आन्दोलन में योगदान नहीं करता।' मैंने अपने पर्चे में यह लिखा था कि जिस दिन लोग यह समझने लगेंगे कि विप्लव आन्दोलन सफल होने जा रहा है उस दिन हमे यह परवाह नहीं रहेगी कि सी० आर० दास जी हमारे साथ आते हैं या नहीं। राजनीतिक होने का धर्म तो यह है कि सफलता की आशा दिखाई देने के पहले ही वह जान जाय कि यह आन्दोलन आगे चलकर सफल होगा या नहीं। यह लिखते समय मैंने इस बात पर ध्यान रखा था कि जहाँ तक सिद्धान्त का सम्बन्ध है वहाँ कोई भी किसी से भी समझौता नहीं कर सकता। अपने सिद्धान्तों को स्पष्ट करने के लिए एवं उसके प्रचार के लिए बड़े-बड़े नेताओं का भी विरोध करना हमारा परम कर्तव्य है। लेकिन कार्य-क्षेत्र में हम सब के साथ

मिलकर काम कर सकते हैं। केवल सिद्धान्त के बारे में हम किसी से भी कोई समझौता नहीं करेंगे, यह हमारा प्रण था। इसलिए देशबन्धु सी० आर० दासजी ने कांग्रेस के सभापति के आसन से विप्लव आन्दोलन पर जब कटाक्ष किया तब हमारा भी कर्तव्य हो गया कि हम उसका उत्तर दें। लेकिन इस उत्तर से दास जी मेरे ऊपर अत्यन्त असन्तुष्ट हो गए थे। यहाँ तक कि जब मैंने फिर उससे मिलना चाहा तो उन्होंने मेरे साथ मिलने से भी इन्कार कर दिया।

मुझे ऐसा जान पड़ता है कि देशबन्धुजी के साथ मेरा यह बिगाड़ उस समय की घटना है कि जब मैं युक्तप्रान्त को छोड़कर फरार हालत में कलकत्ता में आकर रहने लग गया था। बड़े लाट साहब के ऊपर, आक्रमण करने की बात पर देशबन्धुदासजी से परामर्श किया या उस समय मैं कलकत्ता फरार हालत में नहीं आया था। परिपक्व बुद्धि न रहने के कारण एवं दुनियादारी की बातों से एकदम अपरिचित रहने के कारण मैंने देशबन्धुदास को अपना विरोधी बना लिया था। मेरी गिरफ्तारी के बाद बंगाल प्रान्तरीय राजनीतिक काफ्रेंस के अवसर पर विचारालय से दण्ड प्राप्त न होने पर भी जो सैकड़ों युवकों को जेलों में बन्द कर दिया गया था उस सम्बन्ध मे जो आलोचना हुई थी उस समय देशबन्धु दासजी ने खुले जलसे में यह कहा था कि नजरबन्द राजबन्दियों में सभी व्यक्ति निर्दोष नहीं हैं इसलिए सब नजरबन्दों की मुक्ति के लिए प्रयत्न करना युक्ति-संगत एवं न्याय-संगत नहीं होगा। प्रान्तरीय काफ्रेंस में देशबन्धु दासजी की इन बातों का प्रचंड विरोध हुआ था। विरोध होने पर भी देशबन्धु दासजी ने स्पष्ट शब्दों में काफ्रेंस के सामने यह प्रश्न रखा था कि क्या आप लोग कहना चाहते हैं कि शचीन्द्रनाथ सान्याल निर्दोष व्यक्ति है। इस बात पर काफ्रेंस में घोर वाद-विवाद हुआ था एवं देशबन्धुदासजी से यह कहा गया था कि यदि श्री सान्याल निर्दोष व्यक्ति नहीं हैं तो खुले इजलास में उनका विचार क्यों नहीं होता। सम्भव है कि सरकार के खुफिया विभाग से आपको कुछ खबर मिली हो। लेकिन काफ्रेंस के सामने ऐसी कोई बात नही है जिससे हम शचीन्द्रबाबू के विरुद्ध खुले सम्मेलन में आपकी तरह कुछ कहें। खुले सम्मेलन में सभी पार्टियों के व्यक्तियों ने मेरे पक्ष में सी० आर० दास जी के विरुद्ध आवाजें उठाई थीं। हमारे देश के गण्यमान्य नेताओं की मनो-वृत्ति का परिचय इन सब बातों से खूब मिल सकता है। क्रान्तिकारी आन्दोलन प्रधान रूप में गुप्त रीति से ही चल रहा था। इस आन्दोलन के विरुद्ध प्रकाश्य

रूप में कटूक्ति करना बहुत आसान बात थी। कारण कि इन कटूक्तियों का उत्तर देना सब समय क्रान्तिकारीयों के लिए आसान नहीं होता था क्योंकि उन्हें तो गुप्त रीति से ही काम करना पड़ता था। हमारे देश के प्रायः सभी गण्यमान्य नेताओं ने इस आन्दोलन के प्रति अनेकों बार अनेकों प्रकार से कटूक्ति की है। यदि किसी ने इन सब कटूक्तियों के विरुद्ध कुछ कहने का साहस किया तो हमारे देश के गण्य-मान्य लब्ध-प्रतिष्ठित नेता गणों ने उसकी खबर लेने की खूब चेष्टा की है। लेकिन इसमें एक विशेष अपवाद अवश्य है वह है महात्मा गांधी। महात्मा गांधी ने भी वेलगांव कांग्रेस में क्रान्तिकारियों के प्रति भीषण कटूक्ति की थी। लेकिन जब मैंने उन कटूक्तियों का प्रत्युत्तर महात्माजी के पास भेजा तो महात्माजी ने विदोय उदा-रता एवं न्याय निष्ठा के साथ मेरे प्रत्युत्तर को ज्यों-का-त्यों 12 फरवरी सन् 1925 को 'यंग इंडिया' में छाप दिया था और बाद को उन्होंने अपने मन्तव्य को भी उसी प्रत्युत्तर के अन्त में छाप दिया था। इसके लिए आज भी मेरा हृदय महात्माजी के श्री चरणों का स्पर्श करता है।

एक दफे की बात है, किसी काम से मैं कलकत्ता आया था। श्री सी० आर० दासजी से मेरी खूब बहस हुई थी। दास और मुझे छोड़कर उस कमरे में एक व्यक्ति और थे। ये सज्जन बंगाल के प्रसिद्ध नेता श्री अश्विनीकुमार दत्त के भाई अथवा भतीजे थे। सब बातें आज याद नहीं हैं लेकिन इनना याद है कि देशबन्धु अत्यन्त उत्तेजित होकर तीव्र स्वर से भत्सर्ना व्यंजक शब्दों में मेरे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उत्तेजित होने से युक्ति स्थिर नहीं रहती है। अन्त में उस तीसरे सज्जन से रहा नहीं गया। मेरे पक्ष को लेकर उन्होने भी श्री सी० आर० दासजी से बहस की। मुझे इस समय अपना एक प्रत्युत्तर याद है। दासजी अहिंसा नीति के पक्ष में तीवरूप से वाद-विवाद कर रहे थे और उन्होने अन्त में यह कहा था कि पाशविक बल से आत्मिक बल कहीं अधिक प्रवल है। तुम लोग शारीरिक बल पर अत्यधिक ध्यान दे रहे हो आत्मिक बल पर नहीं। इस पर मैंने यह उत्तर दिया था कि 'आप हम लोगों को गलत समझ रहे हैं। आप समझते हैं कि पिस्तौल या बन्दूक का चलाना एक पाशविक बलमात्र है। आप भूल जाते हैं कि ट्रिगर (Triger) का खींचना पाशविक बल से नहीं होता है। ट्रिगर को खींचने के पीछे कुछ कम आत्मिक बल की आवश्यकता नहीं होती। एक पहलवान भी तो ट्रिगर खींच सकता है लेकिन पहलवान होने से ही वह क्रान्तिकारी आन्दोलन में भाग लेगा

ऐसी बात नही है। आत्मक बल रहे विना क्या कोई व्यक्ति क्रान्तिकारी आन्दोलन में सम्मिलित हो सकता है। एक तरुण वयस्क युवक पहलवान की अपेक्षा कहीं कम शारीरिक बल रखता है लेकिन विप्लवकार्य में यह तरुण युवक सहज ही में ट्रीगर खींच सकेगा लेकिन पहलवान वह ट्रीगर नहीं खींच सकता। ट्रीगर खींचने को आप पाशाविक बल क्यों समझ रहे है।"

इसी प्रकार से एक और बात मुझे अव भी खूब याद है। यह बात सहायता पाने के सिलसिले में ही हुई थी। किस नीति के धनुसार क्रान्तिकारी आन्दोलन सफल होगा उसके वारे में बातचीत हो रही थी। जब सब प्रद्वनों का उत्तर मैंने सफलतापूर्वंक दे दिया तो अन्त में दासजी ने यह प्रद्वन किया कि "अच्छा मान लो और सब बात ठीक है, लेकिन आम जनता को किस प्रकार से तुम लोग अपने साथ लोगे ? तुम जोगों के कार्यक्रम में जनता को साथ लेने का कोई विधान नही है। जनता को साथ लिये विना कोई भी क्रान्तिकारी आन्दोलन सफल नही हो सकता।" मैंने इसके उत्तर में कहा था, "आम जनता को साथ लेना हम लोग अधिक कठिन बात नहीं समझते है। इस बात को ले लीजिए कलकत्ता के आसपास दस-पंद्रह मील के अन्दर जितने कारखाने हैं उनमें कम-से-कम दस, ग्यारह लाख मजदूर काम करते होगे। तीन-चार महीने के परिश्रम से इन कारखानों में हड़ताल करा देना विशेष कठिन बात नहीं है। इतनी बड़ी हड़ताल के अवसर पर मिलिटरी, पुलिस और पलटन कारखानों की रक्षा के लिए अवश्य आ जाएगी। ऐसे मौकों पर मजदूरों को भड़का देना कोई कठिन बात नहीं है। ऐसी परिस्थिति में यदि हमारे पास फौजी शिक्षा प्राप्त किये हुए उपयुक्त व्यक्ति आवश्यक संख्या में हों और अपने प्रयोजन के अनुसार उपयुक्त संख्या में अस्त्र-शस्त्र भी हो तो क्या, क्रान्ति का प्रारम्भ करना कुछ कठिन बात है। ऐसी अवस्था में क्या जनता हमारा साथ नही देगी ?" मुझे याद है दासजी इसका कोई उत्तर नहीं दे पाए थे।

इस प्रसंग में एक बात और बता देना अप्रसंगिक न होगा। मेरे साथ बातचीत करने के परिणामतः देशवन्धुदास इतने प्रवल रूप से प्रभावित हुए कि उन्हीं दिनों में एक प्रकाश्य सभा में उन्होंने अंग्रेज सरकार को चेतावनी देकर कहा था कि यदि सरकार समझती है कि क्रान्तिकारी आन्दोलन दब गया है तो वह भारी भूल मे पड़ी हुई है, यह आन्दोलन इतना व्यापक एवं गंभीर रूप धारण किये हुए है कि यदि सरकार जनमत की अवहेलना करेगी तो उसे बुरी तरह पछताना

पड़ेगा।

इस वक्तृता के बाद बंगाल सरकार की तरफ से खुफिया विभाग के एक पुलिस सुपरिटेंडेंट श्री भूपेन्द्र चटर्जी को श्री देशबन्धु के पास भेजा गया था। सरकार जानना चाहती थी कि दासजी के उस वक्तव्य का आधार क्या है। भूपेन्द्र चटर्जी बहुत देर तक सी० आर० दास० जी को प्रश्न पूछ-पूछकर परेशान करते रहे। सरकार जानना चाहती थी कि क्या वर्तमान परिस्थिति वैसी नाजुक है जैसी कि सन् 1915-16 में हुई थी।

भूपेन्द्र चटर्जी के मिलने के बाद मैं फिर सी० आर० दासजी से मिला था और उन्हीं की जबानी ये सब बातें सुनी थीं। कलकत्ता शहर-भर में यह बात फैल गई थी कि बंगाल सरकार सी० आर० दास की बातों से विचलित हो गई थी।

जिस समय दासजी ने ऐसी वक्तृता दी थी उस समय ढाका समिति के साथ मेरा समझौता हो चुका था। मैं सी० आर० दासजी के साथ जो सम्बन्ध स्थापित करना चाहता था ढाका अनुशीलन समिति के नेतागण उसे पसन्द नहीं करते थे। उनका कहना था कि दासजी के वक्तव्य से सरकार और चौकन्नी हो जाएगी। इससे हमारे कार्य में बहुत बाधा पहुँचेगी और लाभ कुछ न होगा। मैं इनकी बातों से सहमत न था। मैं कहता था कि इससे क्रान्तिकारी आन्दोलन भी प्रबल होता जा रहा है और इससे हमारे आन्दोलन को लाभ होगा। इस प्रकार से राष्ट्रीय आन्दोलन के ऊपर क्रान्तिकारी आन्दोलन की एक गहरी छाप पड़ रही है। लेकिन ढाका समिति के नेताओं ने मेरे दृष्टिकोण को स्वीकार नहीं किया।