तृतीय खंड — 8. क्रान्तिकारी दल का पुनर्गठन (1)

सन् 1921 में जमशेदपुर के काम को छोड़कर मैं इलाहाबाद चला गया। इसके पहले ही मेरी शादी हो चुकी थी। जिस दिन मैं बनारस से शादी के लिए रवाना हुआ था उस दिन मेरे कुछ पुराने साथी मुझे ऐसा कुछ कहने लगे थे कि मानो मैं शादी करके कर्त्तव्य से च्युत हो रहा हूँ। उनके ठेसदार शब्द उस दिन मेरे हृदय को खूब चुभे थे। जमशेदपुर से लौटकर मैंने उन दोस्तों की तलाश की। बनारस षड्यन्त्र मामले के बाद जितने व्यक्तियों ने युक्त प्रान्त में विप्लव कार्य को संभाला था उनमें से थे भी ये जिन्होंने मेरे विवाह पर आपत्ति की थी। जिस दिन इन्होंने मुझे ठेसदार शब्द कहे थे उस दिन एक तरफ तो मुझे आघात लगा था, दूसरी तरफ वैसा ही मुझे आनन्द भी प्राप्त हुआ था। कारण कि मेरे दिल में यह आशा जागृत हुई थी कि अपने काम के लिए मुझे आदमी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। जमशेदपुर से लौटने के बाद जब मैंने इन्हें अपने काम के लिए आह्वान किया तो ये मेरे साथ हो लिए। अभी तक ढाका अनुशीलन समिति का कोई प्रतिनिधि युक्त प्रान्त में नहीं आया था।

छण्डमन से लौटने के बाद एक महीने के अन्दर ही मैं गोरखपुर से बनारस आया और अपने पुराने साथियों की तलाश करने लग गया। उस समय अपने पुराने साथी श्री सुरेशचन्द्र भट्टाचार्य से मिला। अपने एक और साथी प्रियनाथ भट्टाचार्य के सामने सुरेखाबाबू के साथ संगठनकार्य के बारे में बातचीत हुई। मुझे उस समय

यह पता न था कि प्रियनाथ ने बहुत पहले ही पुलिस के पास एक लम्बा बयान दे दिया है। इस बात को मैं पहले ही बता चुका हूँ कि अण्डमान से लौटने के बाद पहले महीने के अन्दर ही सुरेशबाबू से मेरी जो बातचीत हुई थी, उसकी रिपोर्ट पुलिस के पास पहुँच गई। यू० पी० के खुफिया विभाग के जो प्रधान थे, उन्होंने मेरे भाई के पास एक डेमी ऑफिशियल चिट्ठी भेजी जिसमें लिखा था कि तुम्हारे भाई फिर संगठन करने के बारे में बातचीत चला रहे हैं। उन्हें होशियार कर दो। इनकी स्त्री और मेरे भाई इलाहाबाद में ऑक्सफोर्ड होस्टल में रहते थे। मेरे भाई एम० ए० में पढ़ते थे। थोर बिगेन साहब की स्त्री शायद बी० ए० या एम० ए० में पढ़ती थी। मुझे ठीक पता नहीं। पी० बिगेन सन् 21 और 22 में सम्भव है ए० टू० डी० आई० जी०, सी० आई० डी० ये। ए० टू० डी० आई० जी०, सी० आई० डी०, खुफिया डिपार्टमेंट में राजनीतिक विभाग मे प्रधान होते हैं। जिस दिन खुफिया विभाग के तमाम कागजात विद्रोहियों के हाथ आएँगे उस समय ही यह पता लगेगा कि युक्त प्रान्त में महायुद्ध के बाद विप्लव कार्य का पुनः सङ्गठन मैंने ही सर्वप्रथम प्रारम्भकिया पाया नहीं। जहाँ तक मुझे ज्ञात है, अण्डमान से लौटने के बाद मैंने ही सर्वप्रथम युक्त प्रान्त में विप्लव का संगठन पुनः प्रारम्भ किया था।

सन् 1920 में नागपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हो जाने के पश्चात् ढाका अनुशीलन समिति के प्रमुख नेता श्री अतुलचन्द्र गांगुली को साथ लेते हुए आगरा, इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ इत्यादि शहरों में घुमा था। उस समय तक भी ढाका अनुशीलन समिति के तरफ से कोई व्यक्ति यू० पी० में नहीं भेजा गया था। लेकिन उस समय मैं यू० पी० मे एक-दो करके अपने आदमियों का संग्रह कर रहा था। जैसे अतुल गांगुली अपनी बात मुझे नहीं बतलाते थे, वैसे ही मैं भी अपनी बातें उन्हें नहीं बतलाता था। इसीलिए सम्भव है उनके दिल में यह ख्याल पैदा हो गया हो कि शायद मैंने अभी अपने प्रान्त में विप्लव कार्य प्रारम्भ नहीं किया है।

जिस समय मैं जमशेदपुर में मजदूर संगठन का कार्य कर रहा था उसी समय भविष्य में विप्लव कार्य चलाने के लिए अर्थ-संग्रह का काम भी कर रहा था। ढाका अनुशीलन समिति से असन्तुष्ट होकर दो-एक व्यक्ति मेरे पास आए थे, लेकिन ये व्यक्ति अपने संकल्प में दृढ़ नहीं रहे। जिस समय मैं जमशेदपुर से इलाहा-बाद के लिए रवाना हो रहा था उस समय विप्लव कार्य करने के लिए मेरे पास कुछ धन आ गया था। मेरे लिए यह एक परम सौभाग्य की बात थी कि उत्तर

भारत में विप्लव कार्य करने के लिए धनी व्यक्ति मुझे नियमित रूप से सहायता देते रहे ।

इलाहाबाद पहुंचकर मैंने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की । कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ताओं से भी परिचय प्राप्त करने लगा । इलाहाबाद के विभिन्न होस्टलों में जाकर मैं नौजवानों से परिचित होने की चेष्टा भी करने लगा । कांग्रेस के नेताओं में से एक-आध ने मेरे साथ सहानुभूति तो अवश्य दिखलाई लेकिन कार्य-क्षेत्र में वे लोग एक कदम भी आगे नहीं बढ़े । बनारस षड्यन्त्र केस के बाद मैनपुरी में एक षड्यन्त्र केस चला था । इसके साथ हमारे पुराने दल का कोई सम्बन्ध न था । अवश्य यह बात निःसन्देह सत्य है कि बनारस केस के चलने के कारण ही यू० पी० के दूसरे नौजवानों में भी क्रान्तिकारी कार्य करने की प्रबल इच्छा पैदा हुई थी । इलाहाबाद में आकर मैंने चाहा कि मैनपुरी केस के बचे हुए व्यक्तियों से मेरा परिचय हो जाए । इस प्रकार से खोज करते-करते मैनपुरी दल के एक नेता श्री देवनारायणजी का पता चला । इलाहाबाद में ही उनसे मुलाकात हो गई । मेरे मकान में आपने एक दिन खाना भी खाया । बाद को इनसे आगरा में जाकर मिला । श्री देवनारायणजी ने मैनपुरी केस के बारे में तमाम बातें मुझे बताईं । शाहजहाँपुर निवासी श्री रामप्रसादजी 'बिस्मिल' भी मैनपुरी दल में एक प्रमुख व्यक्ति थे । श्री देवनारायणजी से पता चला कि रामप्रसादजी और देवनारायणजी में एक भीषण विरोध है । मेरे लिए अब यह एक समस्या हो गई कि इन दोनों व्यक्तियों में से किसको अपने दल में लूं । मेरे दिल में एक सन्देह पैदा हुआ कि यदि देवनारायणजी को साथ लेता हूँ तो सम्भव है कि रामप्रसादजी मेरे साथ न आएँ और यदि राम-प्रसादजी मेरे साथ आते हैं तो सम्भव है देवनारायणजी मेरा साथ न दें ।

देवनारायणजी से मैंने कहा कि आप देहात को छोड़कर आगरा में आकर डट जाएँ । देवनारायणजी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया । श्री देवनारायणजी ने मुझे आगरा में कुछ बातें बताई थीं जिनका इस स्थान पर उल्लेख कर देना नितांत प्रासंगिक होगा । एक तो देवनारायणजी ने मुझे यह अच्छी प्रकार समझा चाहा कि अब मुझे प्रकाश्य आन्दोलन में कदम रखना चाहिए । दूसरे, उन्होंने रामप्रसादजी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई जिसे इस स्थान पर वर्णन करने में मन संकुचित हो जाता है । देवनारायणजी की बात पर यकीन कर लेने पर राम-प्रसादजी को दल में ले लेना निहायत अनुचित जान पड़ता था । लेकिन मैंने

में सोचा कि देवनारायणजी और रामप्रसाद के बीच परस्पर घोर विद्वेष है इसलिए देवनारायणजी की बातों पर पूर्ण रूप से विश्वास करना उचित नहीं है। प्रकाश्य आन्दोलन में मैं भी लगना चाहता था इसलिए देवनारायणजी की इस बात को मैंने सर्वांतःकरण से स्वीकार कर लिया। देवनारायणजी से बातचीत करके मुझे बहुत कुछ प्रसन्नता हुई। वे बहुत गम्भीर प्रकृति के समझदार आदमी थे। लेकिन हमारे देश का यह परम दुर्भाग्य है कि गम्भीर प्रकृति के समझदार व्यक्तियों ने निहायत ही कम संख्या में भारतीय विद्रोह आन्दोलन में भाग लिया है। पता नहीं यह परम दुर्भाग्य या सौभाग्य की बात हुई कि थी देवनारायणजी ने अपने वादे को पूरा नहीं किया। उनसे बातचीत करके यह तय हुआ था कि देवनारायणजी अपने गाँव को छोड़कर अगस्रा में जाकर अपना केन्द्र स्थापित करेंगे। यदि देवनारायणजी ऐसा करते तो उत्तर भारत का विप्लव आन्दोलन और भी गौर웜य रूप धारण करता।

इतिहास के पृष्ठों में 'सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् मा ब्रूयात सत्यं अप्रियम्' इस वाक्य का स्थान नहीं है। लेकिन मैं ऐसा कुछ लिखना नहीं चाहता जिससे क्रान्तिकारी आन्दोलन को धक्का पहुँचे। तथापि एक बात यहाँ यह कह देना नितान्त आवश्यक है कि क्रान्तिकारी आन्दोलन गुप्त और षड्यन्त्र रूप से होने के कारण अवांछनीय एवं अनुपयुक्त व्यक्तियों का इस आन्दोलन में शामिल हो जाना एक विषम संकट का कारण हो जाता है। आज भी मुझे अत्यन्त भय है कि यदि योग्य व्यक्ति क्रान्तिकारी आन्दोलन करना आरम्भ कर देता है तो शुद्ध हृदयवाले त्यागी साहसी युवक तो उसे मिल जाएँगे लेकिन विचारशील एवं योग्य नेतृत्व के अभाव से इन सब नवयुवकों का अमूल्य जीवन सार्थक होने नहीं पाएगा। बंगाल में ऐसे बहुत-से तुच्छ अयोग्य छोटे-छोटे विप्लवी दलों से मैं खूब परिचित रहा। मुझे इस बात की आशंका रही कि यू० पी० में भी वैसे ही अयोग्य व्यक्तियों के नेतृत्व में बंगाल की तरह भिन्न-भिन्न छोटी-छोटी पार्टियाँ न खड़ी हो जाएँ। जिस दिन मैंने अण्डमन से लौटकर सर्वप्रथम यू० पी० विप्लव दल का संगठन पुनः कायम किया था उस समय यहाँ पर और कोई दल काम नहीं कर रहा था।

सन् 1920 में अगस्त-सितम्बर महीने में कलकत्ता में कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन हुआ था। उस अवसर पर कलकत्ता के प्रसिद्ध बैरिस्टर श्री बी० सी० चटर्जी साहब ने मंतपुरी केस के एक मुख्य राजबन्दी के साथ मेरा परिचय करा दिया

था। उनका नाम है श्री चन्द्रधर जोहरी। उनकी आँखों में मैंने उस दिन जो जोश और आन्तरिकता देखी थी उससे यह अनुमान किया था कि वह व्यक्ति जिस काम को हाथ में लेगा उस काम के पीछे सर्वस्व दे देगा। सच तो यह है कि जोहरीजी को देखकर तत्काल ही मेरे मन में जो भावना पैदा हुई थी उसका अंग्रेजी नाम है Fanatical zeal, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इनसे बाद को फिर मिलने का अवसर मुझे नहीं मिला। मुझे इस वक्त ठीक याद नहीं है कि जोहरीजी सन् '21 के आन्दोलन में गिरफ्तार हो गए थे या नहीं। सम्भव है, हो गए हों और इसीलिए संभव है फिर बाद को उनसे मेरी मुलाकात नहीं हुई। ये बिचारे शर्तों पर छोड़े गए थे। जिन शर्तों पर छूटे ये उनमें से एक शर्त यह भी थी कि यदि सरकार के खिलाफ किसी आन्दोलन में जोहरीजी भाग लेंगे तो उन्हें फिर पुरानी कैद पूरी काटनी पड़ेगी। इस कारण जब जोहरीजी ने सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लिया तो जिला-कलेक्टर ने उन्हें दफ्तर में बुलाकर यह हुक्म सुनाया कि तुमने सरकार के विरुद्ध आन्दोलन में भाग लिया है इसलिए तुम्हें अपनी पुरानी कैद फिर काटनी पड़ेगी और तुम यहाँ से सीधे जेल चले जाओगे। संभव है, यह सन् 1921 की बात है। इनसे जो मुझे आशा थी वह यों ही विलीन हो गई।

मैं स्वयं छात्र न था। एवं पहले कभी इलाहाबाद में रहा नहीं था इसलिए भी इलाहाबाद के युवकगणों से मेरा कुछ भी परिचय न था। क्रान्तिकारी आन्दोलन की सफलता युवक-मण्डली पर ही निर्भर रहती है ऐसी मेरी समझ थी। क्रान्तिकारी आन्दोलन के बारे में मेरी धारणा यह थी कि मध्यम श्रेणी के युवक वृन्द ही क्रान्तिकारी आन्दोलन का नेतृत्व कर सकते हैं। यह बात सत्य है कि संघर्ष के समय किसान-मजदूरों की श्रेणी से ही आदमी निकलेंगे, जो यथार्थ में सिपाही का काम करेंगे। लेकिन सिपाही अपना नेतृत्व स्वयं नहीं कर सकता। इतिहास में बहुत दफे ऐसा देखा गया है कि राष्ट्रीय उथल-पुथल के अवसर पर सेनापति गण सर्वसर्वा बन जाते हैं। तब स्वाधीनता के स्थान पर प्रजातन्त्र की जगह सामरिक तन्त्र स्थापित हो जाता है। इसका प्रतिकार तभी हो सकता है जब प्रजा में अपनी नेतृत्व करने की शक्ति पैदा हो। क्रान्तिकारी उथल-पुथल के इतिहास आदि पढ़कर अभी तक मेरी यही धारणा बनी रही कि मध्यम श्रेणी के शिक्षित सम्प्रदाय से ही भारत के भावी समाज-संगठनकारी गण निकलेंगे। महात्मा गांधी के अतुलनीय आन्दोलन के बाद भी मेरा यह दृढ़ विश्वास बना

रहा कि भारत की आम जनता उथल-पुथल के लिए जितनी तैयार है उनका नेतृत्व करनेवाले उपयुक्त व्यक्तियों का उतना ही अभाव है। एक बात तो यह थी। दूसरी बात यह थी कि महात्माजी और उनके अनुयायीगण अथवा जन-आन्दोलन के दूसरे प्रतिष्ठित नेतागण भारतवर्ष को पूर्णरूप से स्वतन्त्र बनाने के लिए सचेष्ट तो ये ही नहीं बल्कि वे नेतागण भारत को स्वाधीनता के प्रश्न को अलोहक स्वप्नवत् समझा करते थे। वे कभी भी यह विश्वास नहीं करते थे कि भारतवर्ष को स्वाधीन करने का प्रश्न वास्तविक जगत् का प्रश्न है। ये सब लब्ध-प्रतिष्ठ नेतागण यह समझते थे कि कुछ बहके हुए भारत के नौजवान भारत को स्वाधीन करने का स्वप्न देखा करते हैं। यह प्रश्न आये दिन का प्रश्न ही नहीं है। भारत के सर्वमान्य नेतागण स्वाधीनता के प्रश्न को व्यवहार में लाने योग्य समझते ही नं थे। सम्भव है आज भी वे ऐसा ही समझते हों। महात्माजी और उनके साथियों का कहना है कि "स्वाधीनता, स्वाधीनता करके चिल्लाने से क्या होता है। जो लोग ऐसा चिल्लाया करते हैं वे लोग आज तक कुछ करके दिखला भी सके हैं? जो कुछ कर सकते हैं वह तो करते नहीं? व्यर्थ का शोर मचाते हैं। लेकिन भारत को पूर्ण रूप से स्वतन्त्र करने के प्रश्न को जो युवकवृन्द व्यावहारिक रूप में लाना चाहते थे? वे ऐसा समझते थे कि भारत को स्वाधीन करने के लिए जो कुछ करना चाहिए, उसके लिए भारत के प्रकाश्य आन्दोलन के नेतागण प्रस्तुत नहीं थे। और इसीलिए वे भारत की स्वाधीनता के प्रश्न को व्यावहारिक प्रश्न नहीं समझते थे। क्रान्तिकारियों और कांग्रेस के नेतागणों के दृष्टिकोण में यही सबसे बड़ा बन्तर है। इस दृष्टिकोण में ऐसा बन्तर रहने के कारण क्रान्तिकारी और कांग्रेस-आन्दोलन के मार्ग में भी बहुत अन्तर है। अस्तु, इस स्थान पर क्रान्तिकारी मार्ग के बारे में मैं कोई विशेष विचार-विमर्श नहीं करना चाहता। यहाँ पर इतना कहना पर्याप्त है कि मैं जमशेदपुर से लौटकर युवक वृन्दों में ही काम करना चाहता था।

मेरे लिए इलाहाबाद के युवकवृन्दों से परिचित होने के लिए कोई सहज और सरल उपाय नहीं था। इसलिए मैंने प्रतिदिन इलाहाबाद के विभिन्न होस्टलों में जाना प्रारम्भ कर दिया। जान-पहचान तो किसी से थी ही नहीं। जहाँ देखता था कि दो-तीन नौजवान बरामदे में खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं उनके पास थोड़ी दूर पर मैं भी जाकर खड़ा हो जाता था। उनकी बातें सुना करता था। खयास

यह रहता था कि यदि ये युवकगण राजनीति के बारे में कुछ बातचीत करने लगें तो मैं भी अवसर देखकर उसमें शामिल हो जाऊँ। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इलाहाबाद में जितने दिन ऐसी टोलियों के पास खड़े होकर इन लोगों का वार्तालाप सुना। उनमें से एक दिन भी इन लोगों को किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या साहित्यिक प्रश्नों पर बातचीत करते हुए नहीं पाया। इन लोगों की बातचीत इतनी दुर्नीतिपूर्ण एवं मलीन होती थी कि उनके पास खड़ा रहना भी अपमान-जनक एवं अधोगतिकारी मालूम होता था। इलाहाबाद के बड़े-बड़े होस्टलों में मैंने शायद ही किसी के कमरे में कोई मासिक पत्र देखा हो। जो दो-चार अच्छे लड़के होते थे वे अपने पढ़ने-लिखने में ही मग्न रहते थे और कुछ छात्र खेल-कूद में लगे रहते थे। सन्‌ 1920-21 में कितना बड़ा आन्दोलन हमारे देश में होता रहा लेकिन हमारे युवकवृन्द के मन को इस आन्दोलन ने कितना थोड़ा स्पर्श किया। मैं एक प्रकार से हताश हो गया। मैं बीच-बीच में बनारस भी जाता रहा और कानपुर भी। सुरेशबाबू कुछ दिन कानपुर के 'प्रताप प्रेस' में काम करते रहे और कुछ दिन 'वर्तमान' के दफ्तर में। बनारस में श्री सुरेन्द्रनाथ मुकर्जी नामक एक बड़े पुराने साथी थे। इनकी सहायता से श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी नामक एक युवक से मेरा परिचय हुआ। इनके अलावा एक और पुराने साथी भी थे, जिन्होंने मेरी शादी के समय कुछ चुभती हुई बातें मुझे कही थीं। वे भी मेरे साथ काम करने लगे थे। इनका नाम अपने समझने के लिए यहाँ पर तारकनाथ रख देता हूँ। उधर कानपुर में जहाँ तक मेरा ख्याल है, सुरेशबाबू की सहायता से श्री रामदुलारे त्रिवेदी से जान-पहचान हुई। सुरेशबाबू की सहायता से और भी दो सज्जनों से जान-पहचान हुई। इनके नाम हैं : श्री वीरभद्र तिवारी एवं श्री मन्नीलालजी अवस्थी। उस समय मन्नीलालजी एक राष्ट्रीय स्कूल के हैडमास्टर थे। अवस्थीजी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएंट भी थे। श्री राजेन्द्र लाहिड़ी बी० ए० में पढ़ते थे। इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ मैं मिलने-जुलने लग गया। इस प्रकार से दो नौजवान मुझे मिले—एक श्री बनवारीलालजी, दूसरे श्री नरेन्द्रनाथ बनर्जी। इन्हें कांग्रेसवाले नोदू जी कहा करते थे। इनकी सहायता से अलीगढ़ के ठाकुर खानदान के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ मेरा परिचय हुआ। ये भी हमारे साथ काम करने लगे। इलाहाबाद के श्री बनवारीलाल की सहायता से रायबरेली में भी कुछ हमारे आदमी बन गए, जिनका नाम आज भी बतलाना उचित नहीं

होगा। अलीगढ़ के ठाकुर साहब की सहायता से फतेहगढ़ पहुंचा एवं अलीगढ़ तहसीलों में भी पहुंचा। जहाँ तक मुझे स्मरण है इन्ही ठाकुर साहब की सहायता से मेरठ में श्री विष्णुशरणजी दुवलिक्ष के पास पहुंचा। इस वक्त मुझे ठीक स्मरण नहीं है कि दुवलिक्षजी की सहायता से श्री रामदुलारेजी के पास पहुंचा था या नहीं। श्री विष्णुशरणजी की सहायता से श्री महावीर त्यागीजी से जान-पहचान हुई। श्री महावीर त्यागी की सहायता से शाहजहाँपुर में श्री रामप्रसाद बिस्मिल और श्री अशफाकउल्लाजी के पास पहुंचा। कानपुर के श्री मन्नोलाल अवस्थी की सहायता से फतेहपुर पहुँचा। सन् 1922 के अन्दर इन आठ जिलों में मेरा काम फैल गया। लेकिन यह काम एक दिन में नहीं हुआ। सम्भव है सन्' 1922 के अन्त तक ढाका अनुशीलन समिति की तरफ से कोई प्रतिनिधि बनारस पहुंचे हों। सन् '1921 में नागपुर कांग्रेस से लौटने के पश्चात् जब ढाका अनुशीलन समिति के श्री प्रতুল गांगुली के साथ मैं बनारस आया था उस समय अर्थात् सन् 1922 के प्रारम्भ में बनारस में ढाका समिति के कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। यद्यपि श्री प्रতুল गांगुली के कुछ परिचित व्यक्ति उस समय बनारस में हिन्दू कॉलेज में पढ़ते थे परन्तु इन छात्रों से प्रतुल्जी ने मेरा परिचय नहीं कराया। अर्थात् उस समय फिर मैंने यह अनुभव किया कि प्रতুল गांगुली अपने दल की सब बातें मुझे बताना नहीं चाहते थे। सन् 1922 के अन्त तक मेरा कार्य बहुत-कुछ अग्रसर हो चुका था। इसे संगठन न कहकर संगठन का एक ढांचा कहना ही उचित होगा। मुझे इस वक्त ठीक याद नहीं है, लेकिन जहाँ तक मुझे याद है, सम्भव है, सन् 1922 में ही मैं भगतसिंह के पास लाहौर पहुंच गया। जिस प्रकार से मैं इलाहाबाद के होस्टल में नवयुवकों को ढूंढ़ता फिरता था, उसी प्रकार से एक दिन फतेहगढ़ में अपने अजीब तरीके के कारण एक प्रतिभावान नवयुवक के पास जा पहुँचा जिनकी सहायता से अन्त में मैं भगतसिंह के पास भी पहुँच गया। इसका एक पूरा इतिहास है। वह जैसा रोचक है, वैसा ही कौतूहलपूर्ण भी है।

जमशेदपुर से इलाहाबाद लौट आने के पहले मैं दो-तीन बार कलकत्ता गया था। कलकत्ता में विभिन्न क्रान्तिकारी दल के आदमियों से समय-समय पर बातचीत करता रहा। इलाहाबाद लौट आने के बाद भी मैं कई बार कलकत्ता गया। जिस प्रकार गुप्त प्रान्त में मैं अपना संगठन कार्य करने की चेष्टा कर रहा था। उसी प्रकार कलकत्ता में भी मैं अपना एक दल बनाना चाहता था। जमशेदपुर में रहते

समय भी मै नितान्त असावधान नहीं रहा। समय पाकर मै कभी नहीं चूका। एक दिन कलकत्ता के मिसी पार्क में मैंने देखा कि कुछ भद्र नौजवान एकत्र होकर बातचीत कर रहे हैं। मै भी उनके पास जाकर बैठ गया। थोड़ी ही देर में मालूम पड़ा कि ये सब नौजवान आधुनिक राजनीतिक प्रश्न पर बातचीत कर रहे हैं। मैंने भी इन लोगों के वार्तालाप में धीरे-धीरे योग देना प्रारम्भ कर दिया। इस प्रकार इस टोली के साथ मेरा खूब परिचय हो गया। इनमें से एक युवक महाशय अच्छे घर के थे। लड़ाई के समय ब्रिटिश सेना में सिपाही के रूप में इराक और मैसोपोटामिया तक पहुँच गए थे और अपनी कार्य-कुशलता के कारण पलटन में ओहदा भी पा चुके थे। जिस समय का मै उल्लेख कर रहा हूँ, उस समय आप यूनिवर्सिटी कोर में एक अच्छे पदाधिकारी थे। इधर आप इंजीनियरिंग कॉलेज में भी पढ़ते थे। इनकी सहायता से बंगाल में कुछ और नवयुवकों से मेरा परिचय हुआ। लेकिन अनुशीलन समिति के किसी भी सदस्य को मैंने कभी कुछ बताया नहीं कि मै क्या कर रहा हूँ और क्या नहीं कर रहा हूँ। एक दफा ढाका अनुशीलन समिति के प्रमुख नेता श्री प्रफुल्लचन्द्र गांगुली से मैंने यह कहा था, "भाई! पता नही मै आगे चलकर फिर काम करूँगा या नहीं। यदि मै काम करना छोड़ दूं तो मेरे जितने रिसोसंज (अनुगामी व्यक्ति और साधन) हैं, सब आप लोगों के सुपुर्द कर दूंगा और यदि मै काम करता रहूँगा तो आप लोगों को बता दूंगा कि ऐसा कर रहा हूँ या नहीं। लेकिन तुम लोग तो दिल खोलकर मेरे साथ भविष्य के बारे में बातचीत कुछ करते ही नही हो। इस तरह कैसे काम चल सकता है। सहयोगिता हो तो दोनों तरफ से हो। यदि तुम मेरे साथ खुलकर बातचीत नहीं करोगे तो मैं भी किस प्रकार से तुम लोगों के साथ दिल खोलकर काम करूँ।" मेरे लिए मुसीबत की बात यह भी थी कि कलकत्ता के विभिन्न क्रान्तिकारी दल के आदमी यह समझते थे कि मै ढाका अनुशीलन समिति मे शामिल हूँ। इधर ढाका अनुशीलन समितिव्याले मेरे साथ खुले दिल होकर काम नहीं करना चाहते थे। ढाका समिति के एक और प्रमुख नेता श्री रमेशचन्द्र चौधरी ने तो एक दफा घमंड में आकर ऐसा भी कहा था कि "संगठन के बारे में आपसे हम लोग कुछ सीखना नही चाहते।" इन सब कारणों से मैंने भी समझ लिया था कि मुझे अकेला ही सब काम करना पड़ेगा। एक तरफ जैसे ढाका अनुशीलन समिति के नेतागण मुझे अपनी सब बातें नहीं बताना चाहते थे? वैसे ही दूसरी तरफ वे यह

भी नहीं चाहते थे कि मैं उनसे अलग हो जाऊँ। इसलिए उनकी हमेशा यह नीति रहती थी कि हर प्रकार से मुझे अपने दल में रखने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करते थे। और मुझे समझाना चाहते थे कि मुझे अपनी सब बातें बता देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। काम करते-करते सब बातें स्वयं ही जान जाऊंगा। उनको यह दुरंगी चाल मुझे पसन्द न थी। इसलिए मैं उनसे हमेशा कम्मी काटा करता था। मैंने उन्हें समझने नहीं दिया कि मैं भी कुछ काम कर रहा हूँ। सन् 1922 के अन्त तक मुझे पता चला कि ढाका समिति ने अपनी तरफ से एक आदमी बनारस को भेज दिया है। जब कभी मैं बनारस जाता था तो यह व्यक्ति मेरे पास आकर मेरे साथ बातचीत करने की चेष्टा करता था। इनका नाम था श्री सतीशचन्द्रसिंह। मैंने कलकत्ता में इनको कई बार देखा था। इनसे मेरा थोड़ा-बहुत परिचय था। जिस समय मैं बनारस षड्यन्त्र मामले के सिलसिले में जेल में था उस समय श्री सतीशचन्द्रसिंह बिहार में काम करने आए थे। श्री सतीशचन्द्रसिंह कुछ पढ़े-लिखे आदमी नहीं थे। राजनीति वह क्या समझते होंगे, मैं कह नहीं सकता। उनमें एक सच्चे सिपाही के सब गुण अवश्य थे। लेकिन केवल सिपाही मात्र होने से ही तो संगठन का कार्य ठीक प्रकार से नहीं हो सकता। मुझे तो दुग्ध के साथ यह भी कहना पड़ता है कि बारिन्द्र, उपेन्द्र, हेमचन्द्र इत्यादि के मुकाबले के क्रान्तिकारी नेता बंगाल-भर में और पैदा नहीं हुए। श्री अरविन्द के समय क्रान्तिकारी आन्दोलन का नेतृत्व-जैसे उपर्युक्त विशेष व्यक्तियों के हाथ में था वैसा बाद को नहीं रहा। ढाका अनुशीलन समिति के नेताओं का बौद्धिक विकास नितान्त अपूर्ण था। वे यह नहीं समझ पाते थे कि क्रान्तिकारी आन्दोलन भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन की एक शाखा मात्र है। भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन के मूल में एक नवीन राष्ट्र एवं नवीन सभ्यता की सृष्टि की प्रेरणा है। ये सब बातें न वे समझते थे, न इन सब बातों से उनका कोई सम्बन्ध ही था। इतिहास, दर्शन, साहित्य इत्यादि से बंगाल के क्रान्तिकारी नेताओं का कोई विशेष परिचय न था। डिटेन्यू की हालत में वे नेतागण कुछ-कुछ पढ़ने-पढ़ाने लगे थे। लेकिन इनका पढ़ना अत्यन्त अव्यवस्थित होता था, जैसे चीन के बारे में बर्ट्रेंड रसेल की एक किताब पढ़ी लेकिन सनयातसेन की जीवनी या उनके लेख आदि नहीं पढ़े। संसार की राज्य-क्रान्तियों के इतिहास से इन लोगों का कोई परिचय न था। डिटेन्यू रहते समय भी इन लोगों में से अधिकांश ने पढ़ने-लिखने में विशेष रुचि नहीं दिखलाई।

मैंने इन लोगों में से बहुतों के साथ छह महीने लगातार दिन-रात अलीपुर सेन्ट्रल जेल में बिताए हैं। मैं इन लोगों के बारे में बहुत अच्छी तरह जानता हूँ। आजकल के प्रसिद्ध नेता श्री मानवेन्द्रनाथ राय जब बंगाल में श्री नरेन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय के नाम से काम करते थे उस समय इनकी गिनती कोई प्रमुख नेताओं में नहीं थी। आप बंगाल के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी श्री यतीन्द्रनाथ मुकर्जी के मातहत रहकर काम करते थे। इनमें प्रतिभा थी लेकिन यूरोप और अमेरिका में जाकर ही उस प्रतिभा का विकास हुआ। श्री यतीन्द्रनाथ मुकर्जी भी कुछ विशेष पढ़े-लिखे विद्वान् नहीं थे। लेकिन उनमें अद्भुत कर्मशक्ति थी। श्री रासबिहारी भी इसी प्रकार से कुछ विशेष पढ़े-लिखे विद्वान् नहीं थे। लेकिन उनमें भी प्रचण्ड शक्ति थी। फिर भी ढाका अनुशीलन समिति के नेताओं के साथ बंगाल के अन्य क्रान्तिकारी दलों की तुलना करने पर मेरी श्रद्धा ढाका समिति के नेताओं के प्रति नहीं जाती थी। श्री विपिनचन्द्र गांगुली, श्री यदुगोपाल मुकर्जी, श्री मोतीलाल राय, श्री शिरीशचन्द्र घोष इत्यादि नेताओं के राष्ट्रीय दृष्टिकोण ढाका समिति के नेताओं से कहीं व्यापक एवं अन्तर्दृष्टिपूर्ण थे। यह बात सत्य है कि ढाका अनुशीलन समिति में ऐसे बहुत-से सदस्य थे जिनकी अभिरुचि एवं जिनका मानसिक झुकाव ढाका समिति के नेताओं से अधिक आशापूर्ण एवं प्रतिभाव्यंजक था। लेकिन इन सब प्रतिभाशाली नवयुवकों को उचित अवसर नहीं मिलता था जिससे वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण विकास कर पाते। ढाका समिति का कार्यक्रम ऐसा नहीं था जिसके कारण प्रतिभावान नवयुवकों को यह अवसर प्राप्त होता कि वे साहित्य सृजन द्वारा या सामयिक-साप्ताहिक पत्रों में लेख भेजकर या मंच पर खड़े होकर वक्ताता देने में अपनी प्रतिभा को व्यक्त करने की प्रेरणा अनुभव करें। जब कहीं किसी संगठन के काम में किसी को भेजने की आवश्यकता होती तो ढाका समिति के नेतागण ऐसे व्यक्ति को चुनते थे जिसमें सिपाहीयाना गुण तो अवश्य रहते थे लेकिन सांस्कृतिक दृष्टि से, अध्ययन की दृष्टि से उसमें ऐसे गुण नहीं होते थे, जिनसे वे समाज के श्रेष्ठ नवयुवकों को या समाज के प्रतिष्ठित गण्यमान्य व्यक्तियों को अपने चरित्रबल से, अपनी प्रतिभा से, अपने कार्यक्रम के प्रति आकृष्ट कर सकें। इसका मूल कारण तो यह था कि ढाका समिति के नेतागण स्वयं इस बात को नहीं समझते थे कि क्रान्तिकारी आन्दोलन विराट् राष्ट्रीय आन्दोलन की एक शाखा मात्र है एवं इन नेताओं में राष्ट्रीय आन्दोलन के नेतृत्व करने की योग्यता

नहीं थे। इस दृष्टि से, सम्भवतः भारत के दूसरे क्रान्तिकारी दलों में भी उपयुक्त नेता नहीं थे। यही कारण था कि भारत के दूसरे क्रान्तिकारी दलों का कृतित्व भी जैसा होना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ।

श्री सतीशचन्द्रसिंह से दल-संगठन के बारे में मैंने कभी कुछ बातचीत नहीं की। यदि कोई व्यक्ति किसी काम में जुटा रहे तो अवश्य ही उसे कुछ सफलता प्राप्त होती है। इस दृष्टि से सतीशचन्द्र ने भी दो-चार नवयुवकों को जमा कर लिया था। ढाका समिति के नेतागणों ने मेरे साथ कोई परामर्श न करके ही श्री सतीशचन्द्र को बनारस को भेजा। इस बात से भी मैं समझ गया कि ढाका समिति मेरी अपेक्षा न रखकर ही युक्त प्रान्त में भी अपना संगठन बढ़ाना चाहती है। मेरे और ढाका समिति के बीच जो अन्तर था वह इससे और भी बढ़ गया।

इधर सुरेशचन्द्रजी की सहायता से एक प्रतिभाशाली नवयुवक से मेरा परिचय हुआ। इनसे बातचीत करने पर मुझे यह विश्वास हो गया कि इस युवक में साहित्यक रुचि है। बाद को इनके दो-एक छोटे लेख भी पढ़े। उनके उस समय के एक लेख का प्रभाव आज भी मैं भूल नहीं पाया। उस लेख का शीर्षक था—'माँ'। इस लेख को पढ़कर मैंने इस युवक से कह दिया था कि 'यदि आप साहित्य की चर्चा करते रहें तो हिन्दी लेखकों में आप अग्रणी हो सकते हैं। लेकिन आपको चाहिए कि अंग्रेजी, बंगला एवं हिन्दी-साहित्य से खूब परिचित हो जाएँ।' ये अंग्रेजी प्रायः जानते ही न थे। ये प्रतिभाशाली युवक 'माज' में 'उग्र' नाम से अपना लेख लिखा करते थे। आज ये सब बातें स्मरण करके मैं यथेष्ट गौरव अनुभव करता हूँ एवं यह आत्म-तुष्टि भी अनुभव करता हूँ कि एक यथार्थ प्रतिभाशाली युवक को मैंने उसकी तरुण अवस्था में ही पहचान लिया था। आज उग्रजी ने हिन्दी-साहित्य में अपना सुनिर्दिष्ट स्थान प्राप्त कर लिया है। जिस दिन मैंने उन्हें पहचाना था उस दिन उन्होंने साहित्य में पदार्पण मात्र ही किया था। और उस दिन उन्हें हिन्दी संसार में कोई विशेष रूप से जानता भी न था। हम लोगों के साथ परिचय होने के बाद ही, सम्भवतः उन्होंने 'माँ' नामक लेख लिखा था। मुझे टर्मातिक दुःख है कि अंग्रेजी के द्वारा हम लोगों का सम्बन्ध अधिक घनिष्ठ नहीं हो पाया। और मुझे यह भी अत्यन्त खेद है कि उग्रजी ने मेरे कथनानुसार अंग्रेजी इत्यादि साहित्य से वैसी रुचि नहीं दिखलाई, जैसी मैं चाहता था। इसमें तो कोई सन्देह नहीं कि उनकी लेखनी में अत्यन्त शक्ति है? लेकिन उनकी रुचि में परिवर्तन हो जाने के

कारण उनका सृष्ट साहित्य समाज को आशानुरूप कल्याणप्रद सिद्ध नहीं हुआ, यह और बात है। परन्तु इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये प्रतिभाशाली लेखक हैं। इनकी सहायता से हमारे दल को एक ऐसा महत्वपूर्ण लाभ हुआ कि जिसके लिए हम सब सदा उनके कृतज्ञ रहेंगे। इस विषय का उल्लेख यथास्थान किया जायगा।

अण्डमन से लौटने के बाद मुझे बनारस में रहने का अवसर नहीं मिला? इस कारण बनारस में मैं वैसा संगठन नहीं कर पाया जैसा होना उचित था। निजी सांसारिक कारणों से मुझे इलाहाबाद में रहना था। बनारस में अभी तक मुझे जितने व्यक्ति मिले थे उनमें श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी एवं श्री बेचनरामजी शर्मा विशेष उल्लेख योग्य थे। इसके अतिरिक्त और जितने व्यक्ति हमारे दल में आए थे उनमें से बहुटों ने बाद को काम करना छोड़ दिया। सौभाग्य की बात है कि इनमें से किसी ने भी बाद को विश्वासघात नहीं किया।

इलाहाबाद में राष्ट्रीय विद्यालय की सहायता से कुछ आदमी मिले। उनमें से एक थे श्री बनवारीलाल। कांग्रेस के कार्यकर्त्ताश्रों में से श्री केशवदेव मालवीय के साथ मेरा परिचय हुआ। इनके एक भाई श्री कपिलदेव मालवीय के साथ बहुत दिनों से मेरी तथा मेरे परिवार-भर की जान-पहचान थी। मैं प्रायः कपिलदेव जी के पास जाया-आया करता था। केशवदेवजी प्रायः मुझे अपने भाई के पास आते-जाते देखते थे। केशवदेव स्वयं ही मुझसे आकर मिले थे। इस समय आप मेरे साथ काम करने को तैयार हो गए थे। उनकी सहायता से और भी नवयुवकों से मेरा परिचय हुआ था। इस प्रकार से धीरे-धीरे मेरा दल बढ़ रहा था। एक दिन केशवजी ने मुझे बतलाया कि कानपुर में एक प्रतिभावान नवयुवक हैं जिनसे अपने कार्य के बारे में बातचीत की जा सकती है। इस नवयुवक का नाम था श्री बालकृष्ण शर्मा। केशवजी के आग्रह से यह निश्चय हुआ कि केशव कानपुर जाकर बालकृष्ण को मेरे पास बुला लाएंगे। एक दिन वे प्रातःकाल बालकृष्णजी को साथ लेते हुए मेरे पास आए। बहुत देर तक बातचीत हुई। अन्त में मैंने इस प्रकार से अपनी युक्ति प्रस्तुत की कि चदूर भविष्य में फिर लड़ाई छिड़ने की आशंका है, यदि हम उपयुक्त तैयारी कर सकें तो उस अवस्था में हम एक बार फिर स्वाधीनता को प्राप्त करने की चेष्टा कर सकते हैं, यदि हम अभी से तैयारी नहीं करते हैं तो अवसर पाने पर भी हम कुछ नहीं कर पाएँगे। लेकिन कोई

युक्ति काम नहीं भाई। बालकृष्णजी ने कहा कि अभी शीघ्र लड़ाई की कोई संभावना नहीं है और अभी वह समय भी नहीं आया है कि हम क्रान्तिकारी मार्ग से षड्यन्त्र की रचना करें। आशाभंग की मर्मान्तिक पीड़ा से मैं व्यथित हो उठा।

इस समय श्री रासबिहारी से मेरा पत्र-व्यवहार होता था। वे सब पत्र मैं केशवजी के पास रख देता था। मेरे गोपनीय पत्रादि भी केशवजी के नाम पर आते थे। केशवजी का ग्रुप बनवारीलाल का ग्रुप और नरेन्द्रनाथ बनर्जी उर्फ नोदू का ग्रुप अलग-अलग बढ़ रहे थे। ये सब ग्रुप एक-दूसरे को नहीं जानते थे। बनारस के ग्रुप इलाहाबाद के ग्रुप को नहीं जानते थे। इलाहाबाद के ग्रुप अलीगढ़ या फतेहगढ़ के ग्रुप को नहीं जानते थे। इस प्रकार से जितने ग्रुप तैयार होते जाते थे वे सब एक-दूसरे को नहीं जानते थे। यह मैं पहले ही बता चुका हूँ कि बनवारीलाल की सहायता से रायबरेली और प्रतापगढ़ में इन लोगों का दल बनने लग गया था। इस बीच में सन् 1922 के अन्त में गया में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन के समय 'बन्दी जीवन' प्रथम भाग की दो-तीन सौ कापियां छापाखाने से निकल चुकी थीं। उन प्रतियों को लेकर वसन्तता होते हुए मैं गया पहुँचा। गया में पंजाब से आये हुए व्यक्तियों से बातचीत की। काले पानी से लौटे हुए कुछ सिख मुक्त-राजबन्दियों से मुलाकात की। उसमें भाई प्यारासिंह भी एक थे। भाई प्यारासिंह बहुत प्रेम से आकर मेरे गले लग गए। सुख-दुःख की बहुत बातें हुईं फिर काम की बातें हुईं। मैंने ऐसा अनुभव किया कि सम्भव है प्यारासिंह अब आगे नहीं बढ़ेंगे। गया में मुझे एक बात यह भी मालूम हुई कि बम्बई से श्री एस० डांगे आये हुए हैं और बंगाल के विभिन्न क्रान्तिकारी दलों के नेताओं से बातचीत कर