तृतीय खंड — 6. चेम्सफोर्ड सुधार और असहयोग

जेल में बैठे हुए भी हम यह देख रहे थे कि माण्टेगू-चेम्सफोर्ड सुधार के बारे में हमारे नेताओं में तीन प्रकार की मनोवृत्ति दिखाई दे रही थी। एक तो मदनमोहन जी मालवीय इत्यादि नरम मनोवृत्तिवाले नेतागण यह चाहते थे कि बिना किसी प्रकार की कोई उलझन पैदा किये पूर्ण शक्ति से इस सुधार को काम में लाया जाय। दूसरी मनोवृत्ति के कुछ नेता यह चाहते थे कि इस सुधार को एकदम ठुकरा दिया जाय। तीसरी मनोवृत्तिवाले कुछ ऐसे नेता भी थे जोकि इस नए सुधार से फायदा तो उठाना चाहते थे लेकिन वे यह भी चाहते थे कि पूर्ण स्वतन्त्रता के आदर्श को प्राप्त करने के लिए भी राजनीतिक आन्दोलन को ऐसे मार्गपर चलाया जाय जिससे देशवासी इस नये सुधार से सन्तुष्ट न होकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हों।

जेल में बैठे-बैठे विभिन्न प्रदेश के राजबन्दियों में यह होड़ लगी रहती थी कि कौन-सा प्रान्त सबसे उग्र मनोवृत्ति का परिचय देता है, अर्थात् माण्टेगू-चेम्सफोर्ड के सुधार को कौन-सा प्रान्त सबसे उग्र रूप में ठुकराता है। इस बात को देखने के लिए अण्डमान के राजबन्दियों में विशेष उत्सुकता रहती थी। कभी-कभी क्रान्तिकारी होने पर भी हम यह भूल जाते थे कि इन नये सुधारों को ठुकरा देना एक बात है और उनका सदुपयोग करना और बात है।

अण्डमान से लौटकर हमारे सामने वही प्रश्न फिर था सदावृत्ता । बी० सी० चटर्जी साहब उन व्यक्तियों में से थे जो क्रान्तिकारी आन्दोलन की आवश्यकता समझते थे, लेकिन इन नए सुधारों को ठुकरा देना नहीं चाहते थे। महात्मा गांधी एक समय बिलकुल मॉडरेट थे, लेकिन समय के फेर से वे क्रमशः मॉडरेट नीति

का त्याग रहे थे। सम्भव है आज भी महात्मा गांधी मॉडरेट मनोवृत्ति को सम्पूर्णतया त्याग नहीं पाए हों। सी० आर० दास क्रान्तिकारी न होने पर भी क्रान्तिकारियों के प्रति गहरी सहानुभूति रखते थे। उन्हें यह सहानुभूति जितनी उनके त्याग को देखकर होती थी उतनी ही राजनीतिक दृष्टि से भी होती थी, क्योंकि वे यह समझते थे कि क्रान्तिकारी आन्दोलन के कारण भारत के दूसरे सब आन्दोलनों को बल पहुंचता है। तिलक और सी० आर० दास करीब-करीब एक ही मनोवृत्ति के थे। सी० आर० दास को अभी राजनीति में आये हुए थोड़े ही दिन हुए थे। अलीपुर बम केस में श्री अरविन्द घोष की पैरवी करते समय उनमें कुछ-कुछ क्रान्तिकारी भावनाएं आने लगी थीं।

तिलक और दास माण्टेगू-चेम्सफोर्ड सुधारों को ठुकराना भी नहीं चाहते थे और उसे पूर्ण रूप से स्वीकार भी नहीं करना चाहते थे। मोतीलालजी तो पहले मॉडरेट थे लेकिन उनके ऊपर उनके पुत्र का प्रभाव क्रमशः बढ़ रहा था। इन सब विभिन्न नेताओं की परस्पर विरोधी मनोवृत्ति के संघर्ष में आकर भारत की राजनीति एक विचित्र मार्ग पर चल पड़ी थी। महात्मा गांधी की मनोवृत्ति न तब क्रान्तिकारी थी और न अब ही है। लेकिन उनके महान् व्यक्तित्व के कारण भारत की राजनीति पर उन्हीं का प्रभाव सबसे अधिक है।

महात्माजी के नेतृत्व में यह तय हो गया कि माण्टेगू-चेम्सफोर्ड सुधार एकदम ठुकरा दिया जाय। बंगाल के क्रान्तिकारियों में से अधिकांश की यह राय थी कि इस नये सुधार को जहां तक हो सके, काम में लाया जाय। बी० सी० चटर्जी की भी यही राय थी। लेकिन इस समय मुक्त राजबन्दीगणों ने एक साथ बैठकर किसी नीति का निर्णय नहीं किया था। अभी कुछ प्रभावशाली क्रान्तिकारी नेता मुक्त नहीं हुए थे। भारत के राजनीतिक आन्दोलन का नेतृत्व इसी समय से क्रमशः महात्मा गांधी के हाथ में अनिवार्य रूप से जा रहा था। क्रान्तिकारीगण इस बात को पसन्द नहीं कर रहे थे। सी० आर० दास भी महात्माजी के पक्ष में नहीं थे। तिलक, पाल, सी० आर० दास, लाजपतराय इत्यादि पुराने गर्म दल के नेतागण महात्माजी के साथ नहीं थे।

अण्डमान से लौटने के बाद मैंने उत्तर भारत में जो क्रान्तिकारी आन्दोलन की सृष्टि की थी उसको समझने के लिए एक ओर तो उस समय की राजनीतिक परिस्थिति को समझना आवश्यक है, दूसरी ओर कुछ ऐसी बातें हैं जिनका बिना

सयभ्रे 1920 के बाद के विप्लववादी आन्दोलन को समझना कुछ कठिन है। इसका एक कारण यह है कि भारत का विप्लववादी आन्दोलन किसी एक ही संस्था के द्वारा परिचालित नहीं हो रहा था। सन् 1920 के बाद मैंने किस तरह से फिर क्रान्तिकारी आन्दोलन के कार्य को हाथ में लिया, इसको समझने के लिए यह जानना भी आवश्यक है कि मैंने किसी पुरानी संस्था के साथ मिलकर काम किया या नहीं, और यदि किसी संस्था के साथ मैंने सहयोग किया तो उस संस्था के बारे में भी कुछ बातें जान लेना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त यह भी समझ लेना चाहिए कि भारत के गुप्त आन्दोलन में भी कुछ दलबन्दियाँ थीं और इन दल-बन्दियों के कारण मनुष्य के चरित्र में कितनी ही त्रुटियाँ अनिवार्य रूप से आ जाती हैं। इसका परिचय मिलने से भी कुछ लाभ होगा।

अब थोड़ी-सी पुरानी बातें बता देना आवश्यक है। सन् 1908 में कलकत्ता में मेरे पूज्य पिताजी की मृत्यु हुई थी। सन् 1909 से मैं बनारस में रहने लग गया। जब मैं कलकत्ता में रहता था तभी प्रसिद्ध अनुशीलन समिति की कलकत्ता शाखा में भर्ती हो गया था। बनारस में आकर मैंने इस समिति की एक शाखा अपने यहाँ खोल दी। इस अनुशीलन समिति का इतिहास लिखने की आवश्यकता यहाँ नहीं है। इतना हो कह देना पर्याप्त है कि बंगाल की अनुशीलन समिति की दो शाखाएँ थीं—एक का केन्द्र था ढाका, दूसरी का केन्द्र था कलकत्ता। मैं कलकत्ता केन्द्र के अन्तर्गत था। बनारस में जब मैं इस समिति की शाखा खोल चुका था तो पहले अलीपुर कॉन्सपेरेसी के बाद बंगाल की सरकार ने इस समिति को अनियियमित घोषित कर दिया था। इसलिए हमें भी बनारस की समिति का नाम बदल देना पड़ा। अनुशीलन समिति से बदलकर अब इसका नाम हो गया युवक सम्मेलन। लेकिन भीतर-ही-भीतर मैं कलकत्ता की अनुशीलन समिति से सम्बन्ध रखना चाहता था। लेकिन घटना-चक्र के फेर में ऐसा हो नहीं पाया।

उधर बारिन्द्र आदि के प्रयत्न विफल हो जाने के बाद उसी संस्था के जो अवशेष आदमी थे उनके कार्यक्रम का केन्द्र कलकत्ता के पास फ्रांसीसी बस्ती चन्द्रनगर बन गया था। इस केन्द्र से आजकल के प्रसिद्ध नेता श्री रासबिहारी बोस देहरादून पहुँचे। श्री रासबिहारी अपनी कार्यकुशलता के द्वारा पंजाब में एक अच्छा दल बना चुके थे।

ढाका अनुशीलन समिति के नेता श्री पुलिनविहारीदास थे। पुलिनविहारी

को सात साल की कालेपानी की सजा हो गई थी। पुलिनविहारी के बाद ढाका अनुशीलन समिति के जो लोग नेता के स्थान में काम कर रहे थे, उन्होने अपने काम की गरज से चन्द्रनगर के दल के साथ सहयोग से काम करना प्रारम्भ कर दिया। इस समय चन्द्रनगर दल के नेता थे श्री शिरीषचन्द्र घोष और मोतीलाल राय। ढाका अनुशीलन समिति मोतीलाल राय के साथ मिलकर काम तो करती थी लेकिन उस समिति के नेतागण अपने दल के संगठन को सम्पूर्ण रूप से स्वतन्त्र रखे थे। चन्द्रनगर का दल बंगाल में कुछ बड़ा न था। लेकिन रासबिहारी ने पंजाब में अपना पूरा-पूरा संगठन किया था।

संयोगवश घूमते-घूमते मैं चन्द्रनगर के दल में आकर शामिल हो गया था। मैं छांह में रहता था इसलिए रासबिहारी के अधीन मुझे रखा गया। श्री रासबिहारी एक अत्यन्त कार्यकुशल नेता थे। चन्द्रनगर में बम बनाने का केन्द्र था, इन सब कारणों से ढाका अनुशीलन समिति के साथ रासबिहारी का अत्यन्त घनिष्ठ सम्बन्ध हो गया था और रासबिहारी के जरिए से ढाका अनुशीलन समिति के मुख्य-मुख्य कार्यकत्ता्रों के साथ मेरा भी घनिष्ठ परिचय हो गया था। यह सब होने में समय लगा था। ढाका अनुशीलन समिति के साथ चन्द्रनगर के दल का जो सहयोग हो रहा था उसकी एक शर्त यह थी कि उत्तर भारत में ढाका समिति स्वतन्त्र रूप से अपने किसी आदमी को नहीं भेजेगी। उत्तर भारत में जो काम होगा उसका समस्त उत्तरदायित्व रासबिहारी पर रहेगा। यदि ढाका समिति के कुछ आदमी रहें तो उनका भी सम्बन्ध रासबिहारी के साथ ही रहेगा, ढाका के साथ नहीं। मैं ढाका समिति के कुछ सदस्यों के जरिए से चन्द्रनगर के दल में आ पहुँचा। ऊपर कही शर्त के अनुसार मुझे भी रासबिहारी के अधीन रहकर काम करना पड़ा।

उस समय ढाका अनुशीलन समिति के सबसे बड़े-बड़े कार्यकत्र्ता थे : श्रीप्रतुलचन्द्र गंगोली, श्री त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती, श्री नरेन्द्रनाथ सेन, श्री रमेशचन्द्र आचार्य, श्री रमेशचन्द्र चौधरी और श्री नलिनीकिशोर गुह। इनमें से एक नरेन्द्रसेन को छोड़कर और सबसे मैं खूब परिचित था।

अण्डमन में जाने के पहले गिरफ्तारी के दिन तक, मेरे साथ ढाका अनुशीलन समिति का अच्छा सहयोग था। यह बात तो थी कि रासबिहारी के जापान चले जाने के बाद ढाका अनुशीलन समिति के बचे-बचाए नेताओं ने अपनी सब बातें मुझे बता दी थीं। लेकिन उनके आचरण से मुझे यह अनुभव हो रहा था कि मुझे पूर्ण रूप से

अपनी सब बातें बताने में ये धीरे-धीरे क्रमशः आगे बढ़ रहे थे। अतः उत्तर भारत का दल और ढाका अनुशीलन समिति क्रमशः एक-दूसरे के साथ अधिक-से-अधिक सहयोग करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। ऐसी अवस्था में ही मैं गिरफ्तार हो गया था। अब अण्डमान से लौटने के बाद ढाका समिति के नेताओं के साथ भली प्रकार से विचार-विमर्श करने के पहले मैं कोई अलग कार्यक्रम बनाना नहीं चाहता था।

बनारस केस में गिरफ्तार होने के बहुत पहले भी मैंने बहुत दफा बंगाल के विभिन्न क्रान्तिकारी दलों को मिलाने की बहुत चेष्टा की थी, लेकिन कृतकार्य नहीं हुआ था। अब अण्डमान से लौटने के बाद भी मैंने फिर चाहा कि भारत के समस्त क्रान्तिकारी दल एक साथ मिलकर एक शक्तिशाली संगठन बनाएँ। बेनियापुकुर के मकान में रहते समय बंगाल के विभिन्न क्रान्तिकारी नेताओं के साथ मैं मिलता रहा। दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं में से मैं जिन्हें अच्छी तरह से जानता था, वे थे श्री जदुगोपाल मुकर्जी, श्री विपिनचन्द्र गंगोली, श्री मनोरंजन गुप्त, श्री अरुणचन्द्र गुह इत्यादि। उस समय एम० एन० राय नरेन्द्रनाथ भट्टाचार्य के नाम से परिचित थे। ये सब उस समय बंगाल के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी श्री यतीन्द्रनाथ मुकर्जी के अधीन काम कर रहे थे। अण्डमान से छूटने के बाद मैं इन सब परिचित नेताओं से मिला था।

एक तरफ महात्त्मा गांधी अपने सत्याग्रह आन्दोलन के लिए तैयारी कर रहे थे। दूसरी तरफ बंगाल के क्रान्तिकारी नेतागण अपने लेख और पुस्तकादि द्वारा क्रान्ति की भावना फैलाने का प्रयत्न कर रहे थे। श्री अरविन्द के बाद बंगाल में उल्लेख-योग्य नेता खुले आन्दोलन में और कोई नहीं रह गए थे। सी० आर० दास, विपिनचन्द्रपाल, ब्योमकेश चक्रवर्ती और कुछ हद तक बी० ओ० चटर्जी और श्याम सुन्दर चटर्जी भी खुले आन्दोलन में यथाशक्ति भाग ले रहे थे। उधर महाराष्ट्र में तिलक एवं पंजाब में लाला लाजपतराय जीवित थे। श्री मदनमोहन मालवीय की गिनती नरम दल वालों में थी। पं० जवाहरलाल नेहरू क्रमशः खुले आन्दोलन में भाग लेने लगे थे। पुत्र के प्रभाव के कारण मोतीलाल नेहरू भी क्रमशः उग्र दल की तरफ झुकने लगे थे।

मेरी गिरफ्तारी के पहले ही महात्माजी भारत में आ चुके थे। उन्होंने खुले आम क्रान्तिकारियों से यह आवेदन किया था कि वे गुप्त मार्ग को छोड़कर यदि महात्माजी के मार्ग में आ जायें तो देश का बहुत कल्याण हो। सन् 1919 के

सत्याग्रह आन्दोलन के बाद भारत के राजनीतिक क्षेत्र में महात्माजी ने अपना एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर लिया था। जलियाँवाला बाग की घटना के बाद मोतीलाल नेहरू भी क्रमशः महात्माजी की तरफ झुक गए थे। महात्माजी के व्यक्तिगत चरित्र के साथ न सी० आर० दास का ही मुकाबला हो सकता था और न मोतीलाल नेहरू का ही। उनके मुकाबले में विशिष्ट चरित्रवान नेता अगर कोई थे तो वे लोकमान्य तिलक और लाला लाजपतराय ही थे। विपिनचन्द्रपाल का प्रभाव उनकी व्यक्तिगत दुर्बलता के कारण बहुत घट रहा था। इंग्लैण्ड से लौटने के बाद उनका जो गिरफ्तारी हुई और उस गिरफ्तारी के समय पालजी ने जो दुर्बलता दिखलाई इसके कारण उनका नेतृत्व समाप्त-सा हो रहा था। सी० आर० दास में कुछ विशेषताएँ थीं जो कि क्रमशः परिस्फुट होने लगीं। श्रीयुत सी० आर० दास० एक ओर बड़े भारी बैरिस्टर थे, दूसरी ओर वे बड़े ही हृदयवान व्यक्ति थे। एक तरफ जैसे उन्होंने लाखों रुपये कमाए, दूसरी तरफ वैसे ही उन्होंने दान में, दुःखी जनों की सहायता में, एवं भोग-ऐश्वर्य में भी अपनी कमाई खूब खर्च की। उनके पिता बारह हजार रुपया कर्ज रखकर दुनिया से चल बसे थे। फर्जंदां सी० आर० दास से कानून की सहायता से यह रुपया वसूल नहीं कर सकते थे। सी० आर० दास ने ईमानदारी की गरज से, इंसानियत के तकाजे के कारण, विलायत में अपना अध्ययन समाप्त करने के बाद स्वदेश में लौटकर कर्जदारों का तमाम रुपया धीरे-धीरे वापस कर दिया। सी० आर० दास के चरित्र में जो दृढ़ता एवं बल था उसके मूल में पराये दुख से कातर होना एवं न्यायनिष्ठा थी और उसके साथ अपने संकल्प को कार्यरूप में परिणत करने की प्रबल शक्ति भी थी। पहले अलीपुर बम कॉन्स्परेसी केस के समय श्री अरविन्द की पैरवी करते हुए भारत के क्रान्तिकारी आन्दोलन के साथ सी० आर० दास का कुछ परिचय हुआ था। यदि चाहते तो श्री बी० सी० चटर्जी भी सन् 1920 से बंगाल के प्रसिद्ध नेता बन जाते, लेकिन चटर्जी साहब राजनीतिक क्षेत्र में सी० आर० दास की तरह अवतीर्ण नहीं हुए। श्री अरविन्द के बाद बंगाल में सी० आर० दास ने ही राजनीतिक आन्दोलन को अपने हाथ में लिया। बंगाल के खुले आन्दोलन के प्रमुख नेतागण भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन के निन्दक नहीं थे। क्रान्तिकारी आन्दोलन के आतंकवाद के प्रति अन्तर में सहानुभूति रखते हुए भी ये लोग खुले तौर पर आतंकवाद की निन्दा तो करते थे, लेकिन

कटूक्ति नहीं करते थे। स्पष्ट मालूम होता था कि इन लोगों की सहानुभूति क्रान्तिकारी दल के प्रति है। और कभी-कभी तो क्रान्तिकारियों को फांसी होने के अवसर पर खुले आन्दोलन के ये नेता इस प्रकार से समवेदना के साथ वीरत्व की मर्यादा को अक्षुण्ण रखते हुए ऐसी ही आलोचना करते थे जिसके परिणामतः क्रान्तिकारी भावना को प्रोत्साहन ही मिलता था।

भारत के दूसरे प्रान्तों में अभी तक खुला राजनीतिक आन्दोलन कहने लायक कुछ भी नहीं हुआ था। संभवतः स्वर्गीय लाजपतराय के कारण पंजाब प्रान्त बंगाल को छोड़कर भारत के अन्य प्रान्तों से अधिक जागृत था। इसलिए हम देखते है कि पंजाब और बंगाल में क्रान्तिकारी आन्दोलन जैसा पनपा ऐसा और किसी प्रान्त में नहीं पनपा। बम्बई प्रान्त में राजनीतिक जागरण यथेष्ट था। लेकिन लोकमान्य तिलक के बाद बम्बई प्रान्त में किसी उपयुक्त नेता का आविर्भाव नहीं हुआ। लोकमान्य तिलक छः साल तक मण्डला में कैद रहे। इस बोच महाराष्ट्र और गुजरात ने भारत के राजनीतिक आन्दोलन में विशेष महत्वपूर्ण भाग नहीं लिया। उद्योग-धन्धों की उन्नति बम्बई प्रान्त में जैसी थी ऐसी और किसी प्रान्त में नहीं थी। लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में महाराष्ट्र भारत के दूसरे प्रान्तों से पीछे नहीं था। लेकिन तिलक के बाद उपयुक्त नेता न रहने के कारण महाराष्ट्र एवं गुजरात की अग्रगति रुक-सी गई। युक्त प्रान्त में अभी पं० जवाहरलालजी का अभ्युदय नहीं हुआ था। बिहार में अभी तक न कोई राजनीतिक आन्दोलन ही हुआ था और न किसी प्रभावशाली नेता का ही आविर्भाव हुआ था। सम्भवतः प्रान्त भारत में सबसे पिछड़ा हुआ प्रान्त था। मद्रास प्रान्त की हालत भी इसमें कुछ अधिक अच्छी न थी।

लेकिन जबसे महात्माजी राजनीतिक क्षेत्र में अवतीर्ण हुए, भारत की हालत एकपलपलट गई। अभी तक राजनीतिक और क्रान्तिकारी आन्दोलन के कारण भारत में थोड़ी बहुत जागृति हो चुकी थी। अण्डमान जाने के पहले युक्त प्रान्त के शहर के आस-पास के देहातों में भी श्री अरविन्द का नाम मैंने सुना था। बम पार्टी के नाम से भारत के क्रान्तिकारी आन्दोलन का परिचय जन साधारण को प्राप्त हो चुका था।

इसके अतिरिक्त यूरोपियन महायुद्ध के कारण भी संसार-भर की हवा पलट गई थी। भारत में भी आम जनता में इसका असर पहुँचा। इस अभूतपूर्व परि- का परिचय तब मिला जब महात्मा गांधी अपने कार्यक्रम को लेकर भारत

के राजनीतिक क्षेत्र मे कूद पडे । महात्मा गांधी भारत के क्रान्तिवारियों के प्रति विशेष रूप से आकृष्ट हुए थे । इनके त्याग और इनके साहस से महात्मा जी समझ गए थे कि ऐसे ही त्याग और साहस के साथ यदि भारत के राजनीतिक नेतागण कार्यक्षेत्र में अवतीर्ण न हुए तो उनके काम का असर प्रजा या सरकार पर कुछ भी नहीं पडेगा । क्रान्तिकारी आन्दोलन को दबाने के लिए रौलट कमेटी की एक भीषण योजना प्रकाशित हो चुकी थी । महात्मा गांधी ने इस प्रायोजना के विरुद्ध तीव्र रूप से आन्दोलन शुरू किया । इस आन्दोलन को शुरू करने के पहले चम्पारन में महात्माजी ने अपनी शक्ति की परीक्षा कर ली थी । देखने में और कार्य में भी बिहार प्रान्त भारत में सबसे पिछडा हुआ प्रान्त था । चम्पारन बिहार प्रान्त में ही था । इस चम्पारन के जिले में महात्माजी ने सर्वप्रथम सक्रिय किन्तु शान्त विप्लव प्रारम्भ किया था और यही देखा गया कि जिस प्रान्त को पिछडा हुआ समझा गया था वह भी महात्माजी के नेतृत्व में सुप्रतिष्ठित ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह करने को तैयार हो गया । महात्माजी ने अपने आत्म-चरित्र में इस बात को स्वीकार किया है कि सन् 1919 में पहली दफा व्यापक रूप में सत्याग्रह आरम्भ करने के पहले महात्माजी पंजाब नहीं गए थे एवं उस प्रदेश में उन्होंने अपने आन्दोलन का कोई प्रचार भी नहीं किया था इसलिए महात्माजी ने यह आशा नहीं की थी कि पंजाब देश में भी उनका सत्याग्रह आन्दोलन जरा भी जोर पकडेगा । ये बातें महात्माजी की आपबीती में मिलेंगी । युक्त प्रान्त में भी महात्माजी ने अपने सिद्धान्त का कुछ भी प्रचार नही किया था । मुझे याद है, मेरे अण्डमन जाने के पहले मोतीलालजी ने इलाहाबाद में महात्माजी के South Africa (दक्षिण अफ्रीका) आन्दोलन के सिलसिले में सभा की थी । उस सभा मे न अधिक आदमी आये थे और न कोई जोश दिखाई दे रहा था । लेकिन महायुद्ध के बाद महात्माजी जब अपने नवीन कार्यक्रम को लेकर मैदान में कूद पडे तो समग्र भारत में उनके आह्वान की सजीव प्रतिध्वनि सुनाई पडी । महात्माजी ने स्वीकार किया है कि समग्र भारत ने जिस प्रकार से महात्माजी के आह्वान का उत्सुकता के साथ प्रत्युत्तर दिया उसकी आशा उन्हें न थी । समग्र देश मानो उपयुक्त नेता की अपेक्षा कर रहा था । महात्माजी जैसे महान् नेता यदि कार्यक्षेत्र में अवतीर्ण न होते तो शायद ही भारत में आज की जैसी जागृति होती । उपयुक्त नेतृत्व के

कारण भारत की जन-शक्ति का परिचय मिला । महात्माजी के आन्दोलन के प्रारम्भ होने के पहले ही भारत की जनता में जागृति पैदा हुई थी। और यह जागृति उत्तरोत्तर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध उग्र से उग्र रूप धारण कर रही थी। यदि महात्माजी की तरह महाप्रतिभावान नेता भी जनता के इस रुख के विरुद्ध जाते तो उन्हें भी पराजय स्वीकार करनी पड़ती। इस बात का भी प्रमाण महात्माजी की आपबीती में ही है। जिस चम्पारन जिले में महात्माजी अपना विद्रोह आन्दोलन सफल रूप से चला पाए उसी चम्पारन जिले में जब महात्माजी ने अंग्रेज सरकार को मदद देने की गरज से अपने आदमी भेजे तो जनता ने महात्माजी का साथ नहीं दिया। यहाँ तक कि महात्माजी के आदमियों को गाँव-गाँव जाने के लिए कोई सवारी तक नहीं मिली। अर्थात् जनता में जागृति हो चुकी थी।' महात्माजी ने उस जागृति से लाभ उठाया और भारत का प्रभूत कल्याण किया। भारत के अन्य नेतागण ऐसा नहीं कर पाए। यही महात्माजी की एक महान् विशेषता है। 1919 के व्यापक सत्याग्रह आन्दोलन के परिणामतः अमृतसर में जलियाँवाला बाग का नृशंस गोलीकांड हो गया। समस्त सभ्य संसार स्तब्ध रह गया। अंग्रेजों के साथ अमेरिकनों की सन्धि थी। ऐसी परिस्थिति में ही भारत के हम बहुत-से राजबन्दी मुक्त किये गए। इसी परिस्थिति में अण्डमन से मुक्त होकर मैं भी भारत में वापस आया। मुक्त राजबंदियों में से बहुत-से राजनीति से अलग होकर गृहकार्य में लग गए। लेकिन ऐसे भी बहुत से रहे जिनका यह विश्वास बना रहा कि सशस्त्र क्रान्ति को छोड़कर और किसी रास्ते से भारत को स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं हो सकती। बेनियापुकुर के मकान में रहते समय बंगाल के विभिन्न क्रान्तिकारी दलों के सदस्यों से मैं मिला। लेकिन अभी तक बहुत से क्रान्तिकारी नेतागण मुक्त नहीं हुए थे। जैसे किसी विशाल नगर में आग लग जाय अथवा भीषण बवंडर से यदि कोई शहर विध्वस्त हो जाय या यदि कोई प्रदेश भीषण बाढ़ के कारण अस्त-व्यस्त हो जाय और कोई इन सब दुर्घटनाओं के बाद उन सब प्रान्तों की जो दशा होती है उसे देखे, बस भारत के क्रान्तिकारी दलों की भी इन दिनों वही अवस्था हो रही थी। जैसे भीषण भूकम्प के बाद पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ होता है वैसे ही भारत में फिर से क्रान्तिकारी आन्दोलन का पुनर्गठन प्रारम्भ हुआ।