द्वितीय भाग — 7. विप्लव का प्रयास व्यर्थ क्यों हुआ?

भारतीय विप्लवियों के सभी प्रयास क्यों व्यर्थ हुए। यह जानने के लिए पहले यह समझ लेना होगा कि वे चाहते क्या थे ? उनका उद्देश्य भलीभांति समझे बिना यह जानना भी कठिन होगा कि वे कहाँ तक विफल हुए कहाँ तक नहीं, और उनकी इस विफलता का कारण क्या था। इसीलिए उनकी इस व्यर्थता का कारण खोजने से पहले उनका उद्देश्य क्या था इस विषय की कुछ आलोचना करना आवश्यक है।

भारतीय विप्लववादियों का उद्देश्य क्या था, इस विषय पर कहने को इतनी बातें हैं कि यहाँ पर उनकी पूरी आलोचना सम्भव नहीं है, कारण कि यह आलोचना करने के लिए भारत के राष्ट्रक्षेत्र में इस विप्लव के प्राविर्भाव से प्रारम्भ कर उनकी क्रमिक परिणति के इतिहास की भी आलोचना करना आवश्यक हो जाता है, और इस प्रकार यह आलोचना इतनी बड़ी हो जाएगी कि हम आलोच्य विषय से बहुत दूर जा पड़ेंगे। इसीलिए इन सब आलोचनाओं को किसी और समय करने की इच्छा है। इस समय केवल अपना विषय समझाने के लिए जितनी आलोचना आवश्यक प्रतीत होती है, उतनी ही करूँगा।

भारतीय विप्लव दल के बीच चाहे कितने ही मतभेद क्यों न रहे हों, परन्तु इस विषय में सभी सम्पूर्णतः एकमत थे कि भारत को ध्रुवपूर्ण स्वाधीनता प्राप्त करनी ही होगी, अर्थात् भारत-भिन्न कोई भी जाति भारत के भले-बुरे की विचारकर्ता होकर भारत के मंगल के लिए भारत के किसी भी काम में हस्तक्षेप न कर सकें—भारत के लिए किस प्रकार की शासन-प्रणाली सबसे अधिक मंगलकारी होगी इस

विषय के विचारकर्त्ता और परिचालक भारतवासी ही हों। भारत का सामाजिक आदर्श क्या होगा, भारत में सामाजिक समस्या का समाधान किस प्रकार करना सबसे अधिक मंगलजनक होगा, भारतॆतर राष्ट्रों के साथ भारत किस प्रकार का सम्बन्ध-सूत्र स्थापित करेगा, भारत के व्यवसाय-वाणिज्य को किस प्रकार परिचालित करने से भारत का और जगत्‌ का मंगल होगा, इन सब बातों को भारतवासी ही जैसा ठीक समझें वैसा ही हो, और किसी भी राष्ट्र का उसमें कोई हाथ न रहे—यही थी भारतीय विप्लवियों की हुराकांक्षा! भारत की यह स्वाधीनता ब्रिटिश साम्राज्य के बीच रहकर किसी तरह भी प्रक्षुण्ण नहीं रह सकती, बालक जिस प्रकार निःसंशय रूप से अपने माता-पिता को पहचानता है, भारत के विप्लवी भी यह बात उसी प्रकार निःसंशयरूप से जानते थे। इसीसे भारतीय विप्लवियों की सब चेष्टाओं की जड़ में यह बात ही कि भारत को इस प्रकार शक्ति सामर्थ्य-सम्पन्न कर दिया जाय जिससे वह भारत-भिन्न सभी जातियों के हाथ से सब प्रकार से छुटकारा पा सके। इस भारतॆतर राष्ट्रों के समूह में अंग्रेज अपवाद नहीं हैं, वरन् साक्षात् रूप से इन अंग्रेजों के साथ ही पहला संघर्ष आरम्भ होता है। कारण कि अंग्रेजों का ही साक्षात् रूप से भारत की सब अभिलाषा-आकांक्षाओं और भारत के सब उद्यमों के साथ घनिष्ठ रूप से संसर्ग है और वे लोग यह समझते थे कि भारत को इस प्रकार स्वाधीन करने का सबसे मुख्य उपाय है, भारत की छात्र शक्ति को जागृत कर देना—इस छात्र शक्ति के आदर्श को ही केन्द्र बनाकर हमारे विप्लवियों ने अपनी सर्व कर्म-चेष्टा को नियन्त्रित किया था। महात्मा गांधी का भारत के राष्ट्र-क्षेत्र में प्रादुर्भाव होने से बहुत पहले से ही हमारे विप्लवियों को इस छात्र आदर्श और ब्राह्मप्य आदर्श के विषय में बहुत आलोचनाएँ और द्वन्द्व करने पड़े हैं। उन दार्शनिक आदर्शों का विचार और विश्लेषण करने की जगह यहां नहीं है, समय और सुयोग मिलने पर किसी और जगह वह करने की इच्छा है। तो भी, संक्षेप से यहां इस सम्बन्ध में केवल दो-चार बातें कह देना बुरा न होगा। यथार्थ बात वो यह है कि ब्राह्मप्य आदर्श और छात्र आदर्श में, सच-सच कहें तो, कोई भेद नहीं है, क्योंकि ब्राह्मप्य आदर्श की अन्तिम परिणति जहां होती है, छात्र आदर्श की भी अन्तिम परिणति ठीक वहीं होती है। अर्थात् क्षत्रिय धर्मावलम्बी पुरुष जब प्रकृति-ज्ञान का अवलम्बन करके जीवन को नियन्त्रित करते हैं तब उसका जो फल होता है, ब्राह्मण भावापन्न पुरुष भी

वैसे ही प्रकृति ज्ञान का अवलम्बन लेकर जीवन बिताएँ, तो उसका भी वही एक ही फल होता है। अर्थात् यह जगत् ब्रह्म का ही प्रकाश है, और ब्रह्म ही कभी सगुण और कभी निर्गुण रूप में अपना प्रकाश करते हैं, यह विश्व ब्रह्माण्ड जो नित्य नये-नये रूपों में परिवर्तित होता है वह भी उसी ब्रह्म का ही सगुण प्रकाश है, और जो अनिर्वचनीय है, जो मुँह से प्रकट नहीं किया जाता, जहाँ जाकर मन-बुद्धि थक्का खाकर प्रवेश करने में असमर्थ होकर वापस लौट आते हैं, जिसे किसी भी विशेषण से विशेषित नहीं किया जा सकता, अर्थात् जो ब्रह्म का ही निर्गुण स्वरूप है—उस निर्गुण और सगुण ब्रह्म में यथार्थ में कोई भेद नहीं है, उस ज्ञान की उपलब्धि करना ही ब्राह्मण्या और क्षात्र आदर्श का अन्तिम लक्ष्य रहा है। वेदान्त के इस आदर्श का अनुसरण करें तो ब्राह्मण्य और क्षात्र धर्म में सचमुच कोई भेद नहीं रहता, किन्तु वेदान्त के इस धर्म को सब लोग स्वीकार नहीं करते; भारत के सब सम्प्रदाय यह बात नहीं मानते कि ब्रह्म का सगुण स्वरूप सम्भव है। वे कहते हैं, गुणतीत ब्रह्म का रूप-भेद सम्भव नहीं है, ब्रह्म ही एकमात्र वस्तु है, और सभी अनित्य है, ब्रह्म के सिवाय और किसी वस्तु का यथार्थ रूप में कोई अस्तित्व नहीं है—प्रापातः उनका होना प्रतीत होता है, पर वह भ्रममात्र है, यही ब्रह्म माया है। यह माया कहाँ से आई और इस माया का स्वरूप क्या है? इस सम्बन्ध में वे कहते हैं कि यह कहा नहीं जाता, वह अनिर्वचनीय है,—इसीसे वे संसार को भी अनित्य कहते हैं और इसीसे उनके जीवन का श्रेष्ठ आदर्श रहा है इस संसार को त्यागकर; संसार के रास्ते से दूर जाकर निर्जन में, वन में, पर्वंत में, गुफा में रहकर अर्थात् संन्यास लेकर तपस्या करना, भगवान् की आराधना करना। ब्राह्मणों द्वारा परिचालित हिन्दू समाज का यही सनातन और सर्वश्रेष्ठ आदर्श रहा है यह बहुतों की धारणा है, इस आदर्श को ही जो मानव-समाज के सम्मुख श्रेष्ठ आसन पर प्रतिष्ठित करना चाहते हैं, वे ब्राह्मण्य धर्म के पक्षपाती हैं, इसी आदर्श का मैंने ब्राह्मण्य धर्म कहकर उल्लेख किया है। और क्षात्र धर्म कहने से मेरा प्रयोजन उस आदर्श से है, जिस आदर्श में इस नित्य नूतन परिवर्तनशील जीव-जगत् को मिथ्या माया कहकर उड़ा नहीं दिया जाता, जिस आदर्श में इस जीव-जगत् को इस संसार को निर्गुण ब्रह्म से अभिन्न समझा जाता है, जिस आदर्श को प्राप्त्तिके लिए इस संसार की अवहेलना न करके, इसकात्याग न करके, इस संसार के भले-बुरे को, इष्ट-अनिष्ट को, हिंसा-अहिंसा को, राग-द्वेष को समतुल्य समझकर इस भीषण संग्रामस्थत में रहकर ही ब्रह्म

ही जीव-जगत हुए हैं और इस जीव-जगत में जो कुछ भला या बुरा है वह सभी ब्रह्म का ही स्वरूप है, इस सत्य की उपलब्धि करने के लिए सांसारिक कर्म में लिप्त रहकर ही अर्थात् सांसारिक कर्म के साथ ज्ञानयोग को युक्त करके, कर्मयोग के पथ में जो साधन करना होता है, इसको ही मैं क्षात्र धर्म कहकर पुकारता हूँ। इन दोनों आदर्शों में सचमुच तीव्र द्वंद रहा है। एक का आदर्श है युद्ध और दूसरे का आदर्श वही कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण; एक का आदर्श है श्री चैतन्य और दूसरे का आदर्श गृह गोविन्द। एक के आदर्श का अनुसरण करने पर इस संसार को अनित्य माया-ज्ञान कहकर इसकी अवज्ञा और अवहेलना करनी होती है और दूसरे के आदर्श की प्राप्ति करने के लिए इस संसार को नित्य नये-नये रूपों में सजाकर पूजन होता है, युग-युग में सृष्टि की उद्दाम प्रेरणा से इस संसार को तोड़-फोड़कर, चूर-चूरकर फिर नये सिरे से गढ़कर खड़ा करना होता है। कभी ज्ञान के आलोक में जगत् को उद्भाषित करके, कभी खड्ग की धार से रक्त का स्रोत बहाकर, पृथ्वी को रंगकर, कभी प्रेम के प्रवाह में धरित्री सुन्दरी को स्नान कराके, संसार के सौन्दर्य को अद्भुत कारीगरी के साथ विविध भाषाओं में अनेक रंगों में रंगीन, स्निग्ध और उज्ज्वल करके विस्मयकर बना डालना होता है।

आदर्शों का यह सब द्वंद्व केवल वाक्चातुरी अथवा भाषा का द्वंद्व ही न था; इस दल में जिन्होंने जिस आदर्श को श्रेष्ठ समझा, उन्होंने उसी आदर्श के पीछे सारा जीवन व्यतीत किया; इस प्रकार कितनों ने ही घर-बार छोड़कर संन्यास का आश्रय लिया और अनेकों ने तिल-तिल करके पूर्ण रूप से अपने परिवारवालों और राज्याधिकारियों द्वारा अनेक कष्ट भोगते हुए जीवन के भोग-विलास को तुच्छ समझकर विपत्ति के बीच ही जीवन बिता दिया। जो भी हो, विप्लवियों ने वर्त्तमान काल में ज्ञान आदर्श को ही श्रेष्ठ आसन दिया था। इसीसे इस क्षात्र आदर्श का ही वे भारत के जनसाधारण में प्रचार करने का प्रयास करते रहे।

इस प्रकार से विप्लवी लोग भारत के गरीब-से-गरीब जनसाधारण तक को ही समझते थे, किन्तु किस प्रकार ये गरीब-से-गरीब जनसाधारण तक अपनी अभिलाषाएँ व्यक्त करेंगे और किस प्रकार सचमुच ही इन जनसाधारण की अभिलाषाएँ अक्षुण्ण रह सकेंगी, देश के समाज में धनी और निर्धनों के बीच, जमींदारों और उनकी रेंयत के बीच, धनी व्यवसायपतियों और कुली-मजदूरों के बीच, देशी और विदेशी व्यवसायपतियों के बीच परस्पर जो अनेक स्वार्थों के द्वंद्व उपस्थित हो गए हैं, और

इन विरुद्ध स्वाथों के संघर्ष के कारण जगत् में जो अनेक प्रकार की अशान्ति, अनेक प्रकार के वैषम्य, अनेक अत्याचारों, यन्त्रणाओं और अनेक भीषण रक्तपातों की सृष्टि हो रही है, इन सब द्वंद्वों को कैसे सुलझाना होगा, और यथार्थ विप्लवी होने पर राष्ट्र के समान समाज को भी चूर-चूर कर नये सिरे से गढ़ना होगा, ये सब बातें भारत के विप्लवी लोग भलीभांति हृदयंगम नहीं कर पाए, और इन सब समस्याओं की ओर ध्यान देते हुए भारत के भावी राष्ट्र को सच ही किसी विशेष रूप में गढ़ना होगा, यह बात भी उन्होंने गम्भीर चिन्तन के साथ नहीं सोची थी। वे सोचते थे कि ये सब बातें स्वाधीनता पाने के बाद देखी जाएँगी। तो भी अधिकांश विप्लवियों का यही मत था कि भारत की राष्ट्र-शासन-पद्धति की नींव गणतन्त्र के आदर्श पर ही स्थापित होगी। इस व्यापार में अधिकांश विप्लवी राजा के लिए कोई स्थान नहीं रखते थे। अधिकांश इसलिए कहता हूँ कि इनमें ऐसे भी कुछ व्यक्ति थे जो सोचते थे कि यदि भारत के कोई स्वाधीन कहलानेवाले राजा भारत के इस स्वाधीनता समर में प्राण और मन से योग दें तो उन्हें भारत का राज्यासन दिया जा सकता है, और उस दशा में भारत का राष्ट्र संघटन इंगलैंड की पालियामैंट के अनुसार गठित होगा। महाराष्ट्र में 'अभिनव-भारत' नामक गुप्त समिति की ओर से, "Choose oh Indian Princes," (अर्थात् भारत के राजाओ, अपना रास्ता चुन लो) शीर्षक की एक छोटी-सी पुस्तिका का गुप्त रूप से प्रचार किया गया था, उसमें बड़ोदा के राजा गायकवाड़ का स्पष्ट रूप से उल्लेख करके ही उपर्युक्त भाव का प्रचार किया गया था। पंजाब के सिखों में से अनेकों की इच्छा थी कि भारत में फिर खालसा राज्य स्थापित किया जाय। फिर विप्लवियों में से अधिकांश हिन्दू ही थे इसलिए उनके बीच किसी-किसी के दिल में यह इच्छा गुप्त रूप से थी कि भारत के स्वाधीन होने के मानों हिन्दू राज्य की पुनः स्थापना के होगी। किन्तु क्रमशः यह भाव बिलकुल लुप्त हो जाता है, और अन्त में यद्यपि वे मुख्यतः हिन्दुओं के स्वावलम्बन के ऊपर ही भरोसा करके अपने कार्य में आगे बढ़ते थे, तो भी स्वाधीन भारत की कल्पना में भारत की किसी भी जाति को उन्होंने दूसरी जाति के अधीन कर रखने का संकल्प नहीं रखा, अर्थात् भारत की स्वाधीनता के लिए भले ही हिन्दू मुख्यतः परिश्रम करें तो भी स्वाधीन भारत में प्रत्येक जाति का समान अधिकार रहेगा अर्थात् प्रत्येक जाति का स्वार्थ अक्षुण्ण रहेगा, यही था भारतीय विप्लवियों का राजनैतिक आदर्श।

हमारे देश के प्रायः सभी लोग एक सुर से कहते रहे हैं कि भारत का विप्लव-प्रयास बिलकुल ही व्यर्थ हुआ है, और इस प्रकार उसका व्यर्थ होना ही अवश्यम्भावी था। वे कहते हैं, वर्तमान युग में नवीन वैज्ञानिक उन्नति के कारण किसी भी राज-शक्ति के विरुद्ध कोई प्रजा सामरिक शक्ति की सहायता से विप्लव नहीं कर सकती, और वे सोचते हैं, कि अंग्रेजों के समान शत्रु को सामरिक शक्ति की सहायता से हरा-कर स्वाधीनता पाने की कल्पना करना भी निरा पागलपन है, इसी से वे भारत के विप्लवियों को पागल और अविवेकी अथवा निर्बोध समझते थे और समझते हैं।—अवश्य ही, इन सब समालोचकों की बातें यदि सत्य हैं तो भारत को चिर-काल तक पराधीन ही रहना है, कारण कि पूर्ण स्वाधीनता पाने का और कोई रास्ता भी; ये समालोचक लोग दिखा नहीं सके, और इस आधुनिक युग में भी रूस और जर्मनी के विप्लव दलों ने प्रबल राज शक्ति को हरा दिया है, यह बात न मानने का भी तो कोई चारा नहीं है; इसी से यह कहना, जान पड़ता है, युक्तिसंगत न होगा कि वर्तमान युग में कोई भी प्रजा शक्ति सुप्रतिष्ठित राज शक्ति को विप्लव के रास्ते से सामरिक शक्ति की सहायता से हरा नहीं सकेगी, और भारत के विप्लव दल के साथ रूस और जर्मन के विप्लव दलों की तुलना करने से एक बात विशेष रूप से हमारे ध्यान में आती है, कि जर्मन और रूसो विप्लवियों को अपने ही लोगों के विरुद्ध अस्त्र धारण करने पड़े थे; परन्तु किसी विदेशी राज शक्ति के साथ लड़ाई हो तो सारे स्वदेशवासियों की सहानुभूति और सहायता पाने की यथेष्ट संभावना रहती है। इसी से, विदेशी राज शक्ति के विरुद्ध विप्लव करना सिविल वार (गृह युद्ध) करने की अपेक्षा अनेक अंशों में सहल है। तो भी यह बात तो सच है कि भारत का विप्लव प्रयास व्यर्थ हुआ और रूसियों और जमनों के विप्लव प्रयास सफल हुए हैं। यह बात सच भले ही है, किन्तु इस व्यर्थता के कारण के विषय में ही, तो अनेकों के साथ मेरा मतभेद है, और यहाँ मैं इस कारण का ही अनुसंधान कर रहा हूँ। भारतीयों को सचमुच विप्लव के पंथ में जाना चाहिए कि नहीं, इसकी मैं कोई आलोचना नहीं कर रहा हूँ, यहाँ पर तो केवल अपने विरुद्ध पक्षवालों की प्रधान युक्ति का ही विश्लेषण कर दिखाने की बनिक-सी चेष्टा की है। एक बात पाठक मन में रखें कि मैं अतीत की बातों की आलोचना कर रहा हूँ और अतीत की आलोचना करना ही इतिहास लिखते समय ठीक है, इसी से भविष्य में क्या होगा अथवा क्या होना उचित है यह मेरा आलोच्य विषय नहीं है। अस्तु;

विप्लव का प्रयास व्यर्थ क्यों हुआ ?

जो भी हो, जो हम कह रहे थे उसी पर फिर आ जाएँ, हम कह रहे थे कि भारतीयों का विप्लव प्रयास व्यर्थ क्यों हुआ ?

अनेक लोग कहते हैं कि उपयुक्त समय नहीं आया था इसी कारण भारतीयों का विप्लव प्रयास व्यर्थ हुआ, अर्थात् विप्लव प्रयास को सफल करने के लिए जो परिस्थिति अपेक्षित है वह परिस्थिति भारत में अब भी नहीं है, भारत के जन-साधारण सचमुच विप्लव करना नहीं चाहते इसीलिए विप्लव का प्रयास व्यर्थ हुआ । भारतवासी सचमुच स्वाधीनता नहीं चाहते, पराधीनता की ज्वाला को सच ही अनुभव नहीं करते, इसी से वे विप्लव पथ में अग्रसर नहीं होते; बहुटों के मत में विप्लवियों के असफल होने का यही स्वयं-प्रधान कारण है ।

किन्तु भारतवासी सच ही स्वाधीनता नहीं चाहते, पराधीनता की ज्वाला का अनुभव नहीं करते, यह तो मैं नहीं मानता, किन्तु उस स्वाधीनता को पाने के लिए जिस त्याग, जिस वीरता की आवश्यकता होती है, भारतवासियों में उन सब गुणों का एकदम अभाव है, यह बात न मानने का भी तो कोई चारा नहीं है । किन्तु जो लोग यह कहते हैं कि देश के अशिक्षित जन साधारण (Mass) ने इस विप्लवान्दोलन में योग नहीं दिया इसी कारण विप्लव का प्रयास व्यर्थ हुआ उनकी बात भी मुझे ठीक नहीं मालूम होती—कारण कि विप्लवियों ने कभी किसी भी दिन प्रकट या गुप्त रूप से देश के किसानों अथवा कुली-मजदूरों को इस विप्लवान्दोलन में भाग लेने के लिए पुकारा ही नहीं, देश के शिक्षित लोगों ने जब जिस रूप में जन-साधारण (Mass) को पुकारा है, जन-साधारण ने अनेक त्याग करके भी बहुधा इस पुकार का उत्तर दिया है । देश के शिक्षित लोग अपने कर्तव्य को समझ लेने पर भी जो काम नहीं कर सकते, देश के अशिक्षित जन-साधारण, अनेक बार अपनी सहज बुद्धि से वह काम अनायास ही कर डालते हैं । अवश्य अशिक्षित जनता कर्तव्य की खातिर बहुत दिन तक त्याग अथवा कष्ट स्वीकार नहीं कर सकती, इसी से अशिक्षित जनता के खयाल पर निर्भर करके कोई भी बड़ा या स्थायी कार्य करना सम्भव नहीं ।

और जो लोग यह कहते हैं कि देश के अधिकांश लोग अशिक्षित हैं इसीलिए भी विप्लव का प्रयास सार्थक नहीं होता, और जब तक देश के अधिकांश लोग शिक्षित नहीं होते, तब तक विप्लव का प्रयास व्यर्थ होगा ही, इनसे मैं रूस का दृष्टान्त दिखाकर कह सकता हूँ कि विप्लव प्रयास की सार्थकता अथवा व्यर्थता

देश के लोगों के लिखना-पढ़ना जानने न जानने पर निर्भर नहीं करती । तो फिर भारत का विप्लव प्रयास व्यर्थ क्यों हुआ ? किन्तु सच ही क्या भारतीय विप्लवियों का इतना त्याग, इतना अद्भुत साहस सब एकदम व्यर्थ हो हुआ है ? इन्होंने कितने ही कष्ट सहे, कितनी ही विषम विपत्तियों के बीच ऐसी निष्ठा के साथ अविचलित रहे, कितनी ही दुर्घटनाओं के तीव्र आघात, कितने ही विश्वासघातकों के निर्दय व्यवहार और कितनी ही पराजयों की मर्मपीड़ा सहकर ऐसी दुर्दमनीय दृढ़ता के साथ वे बार-बार अपने संकल्प की साधना में अग्रसर रहे, यह सब क्या सच ही एकदम व्यर्थ हो गया ! छात्र शक्ति के आदर्श ने क्या देश में कुछ भी प्रतिष्ठा नहीं पाई ? मरने का डर क्या भारतवासियों के मन से कुछ भी दूर नहीं हुआ ? देश के अन्यान्य प्रकाशय आन्दोलनों पर विप्लव आन्दोलन क्या किसी तरह का भी प्रभाव नहीं डाल पाया ? वल्ड पॉलिटिक्स (विश्व की राजनीति) पर, संसार के सभ्य देशों में क्या भारत का यह विप्लवान्दोलन कुछ भी छाया नहीं डाल सका ? अथवा इस विप्लवान्दोलन के कारण भारत का गौरव जगत् की सभा में कुछ भी नहीं बढ़ा ? इस सम्बन्ध में हावर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऐसर लिखित 'पैन-जर्मनिज्म', वर्न हार्डी कृत 'जर्मनी एण्ड दि नेक्स्ट यार' इत्यादि ग्रन्थों की ओर ध्यान देने का पाठकों से अनुरोध करता हूँ—इससे वे मेरी बात का तात्पर्य बहुत-कुछ हृदयंगम कर सकेंगे । बहुत लोग कहते हैं कि विप्लवियों के कार्यों के कारण मंगल की अपेक्षा अमंगल ही अधिक हुआ, अंग्रेज सरकार को इन विप्लवियों के कारण ही प्रजापीड़न का अधिक सुयोग मिल गया है, इसी से नित्य नये-नये कठोर-से-कठोर कानूनों के सहारे भारत के वैध खुले आन्दोलनों में भी अंग्रेज सरकार अनेक प्रकार से बाधाएँ डाल पाई है। पर सच बात कहें तो वैध प्रकाशय आन्दोलन का दमन होने के बाद से ही विप्लव का कार्य-कलाप प्रकाशित होने लगा है, और रोलट कमेटी की सिडीशन रिपोर्ट में अंग्रेजों ने कदाचित् अनजाने में ही इस प्रकार सब विषयों की आलोचना की है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि विप्लवियों के प्रत्येक उद्योग के कारण ही बारी-बारी अंग्रेजों ने भारत को राजनैतिक अधिकार दिए हैं । यह बात भी अवश्य ही बहुत लोग स्वीकार करते हैं कि भारत को जो कुछ सामान्य राजनैतिक अधिकार मिले हैं वे मुख्यत: भारत के इन दृढ़चित्त विप्लवियों

के प्रयास से ही मिले हैं।

खैर, जो भी हो, विप्लवियों ने जो चाहा या वह तो नहीं हो पाया; विप्लवी देश को स्वाधीन करना चाहते थे, सो ये कर नहीं सके, विप्लवियों की मुख्य चेष्टा व्यर्थ हुई।

मैं समझता हूँ, चिन्तनशील प्रतिभावान् उपयुक्त नेता का अभाव ही इस व्यर्थता का सबसे बड़ा कारण था। रूस या जर्मनी के विप्लव दल के बीच ऐसे बहुत व्यक्ति हैं या थे, जो संसार के श्रेष्ठ चिन्तनशील व्यक्तियों में आसन पाने योग्य थे, किन्तु भारतीय विप्लव दल में ऐसे कोई भी चिन्तनशील शक्तिमान् व्यक्ति न थे जिन्हें ठीक फिकर (विचारक) कहा जा सके, इसीसे भारतीय विप्लव दल अपना प्रचार-कार्य, कहना चाहिए, कुछ भी नहीं कर पाया और इसीलिए इस विप्लव दल का प्रभाव वैसा नहीं दिखाई दिया जैसा होना चाहिए था। यह भले ही सच है कि भारत के इस विप्लववाद के अन्दर विवेकानन्द का ज्वलन्त आदर्श वर्तमान था और भारतीय विप्लवियों में से अधिकांश इसी महापुरुष की प्रेरणा से अनुप्राणित थे किन्तु विवेकानन्द के समान कोई भी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति साक्षात् रूप से इस विप्लव दल में न थे। श्री अरविन्द घोष और लाला हरदयाल यदि अन्त तक इस दल में रहते तो जान पड़ता है, कि विप्लव दल का यह दैन्य बहुत कुछ दूर हो जाता, किन्तु वे भी अन्त में इस दल को छोड़ गए। इन्हीं अरविन्द के प्रसंग में मेरे एक परिचित व्यक्ति मुझसे एक प्रसिद्ध कविता के कुछ एक पद कहा करते थे, यहाँ उन्हें उद्धृत करने का लोभ नहीं रोक सकता हूँ—

He is gone to the mountain And he is lost to the forest; The spring is dried in the fountain, When the need was the sosest.

इस प्रकार के चिन्तनशील प्रतिभावान् पुरुषों की बात छोड़ भी दें, तो इस विप्लव दल में किसी बड़े साहित्यिक, किसी बड़े समाचार पत्रों के लेखक अथवा किसी बड़े कवि ने भी योग नहीं दिया। एक तरह से कह सकते हैं, कि इस विप्लव दल में इण्टलैक्चुअल्स (intellectuals) नहो थे और इस प्रकार के लोगों का विशेष अभाव था, इसी कारण यह विप्लव दल प्रचार कार्य की ओर प्रायः

उदासीन ही रहा। जो कुछ गुप्त पत्रिकाएं आदि बीच-बीच में प्रचारित होती थीं, वे केवल सामयिक उत्तेजनापूर्ण प्रतिहिंसा के उच्छ्वास से भरी होती थीं, इन सब लेखों में विचारशीलता का कोई भी परिचय नहीं पाया जाता, जीवन का कोई नया आदर्श इनसे प्रकट नहीं होता। भारत के साहित्य में इनका कोई स्थान नहीं रहेगा, इसमें कोई सन्देह नहीं। भारतीय विप्लवी किसी स्थायी साहित्य की सृष्टि नहीं कर सके। इस प्रकार विप्लव दल का प्रयासव्यर्थ होना ही था?—तो भी विप्लवान्दोलन के इस प्रथम युग में वारीन्द्र और उपेन्द्र द्वारा परिचालित 'युगांतर' पत्रिका ने इस तरफ बहुत काम किया था। इस युगान्तर पत्रिका का अद्‍भुत प्रभाव आज भी हम देखते हैं। इसी से वारीन्द्र एक दिन गर्व के साथ घमण्ड में कहते थे, "जो पथ मैं एक बार दिखा आया हूँ, बंगाल आज भी उसी एक पथ का अनुसरण किए चलता है, कोई भी नया पथ निकालने की और किसी ने क्षमता न दिखाई; धिक्!"

इसके सिवाय यह विप्लव दल प्रकाश्य रूप से अपनी कोई भी कार्यधारा नहीं चला सका। इस विप्लव दल में ऐसे कोई भी नेता न थे जो प्रकाश्य आन्दोलन में भाग लेकर तिलक अथवा गांधी के समान मर्यादा के अधिकारी हो सकते। इसी से यह विप्लवान्दोलन जन-साधारण से क्रमशः अलग होकर एक संकीर्ण दायरे की सीमा में बन्द हो जाता है। इस प्रकार प्रकाश्य आन्दोलन के नेता न हो सकने पर देश की अशिक्षित जनता को अपने आदर्श की ओर नहीं लाया जा सकता, यह बात भी विप्लव दल के नेता लोग शायद भलीभांति नहीं समझ सके, या शायद उनके बीच ऐसे उपयुक्त आदमियों का अभाव था इसी कारण वे बाध्य होकर इस विषय में उदासीन रहे। विप्लव दल में उपयुक्त नेता का अभाव होने से ही भारत के दूसरे राजनैतिक दलों के नेता अनेक बार इस विप्लव दल को अनेक प्रकार से एक्सप्लायट करते (ठगते) रहे हैं। जो हो, उससे देश की कोई विशेष क्षति तो भले ही नहीं हुई, किन्तु विप्लव दल की दीनता उससे विशेष रूप से प्रकट होती है।

इसके अलावा और जिन सब कारणों से यह विप्लव का प्रयास व्यर्थ हुआ उनका, 'बन्दी जीवन' में अनेक जगह प्रसंगानुसार उल्लेख कर आए हैं, यहाँ उन सब बातों को दुहराने की आवश्यकता नहीं।

किन्तु इस विप्लवान्दोलन के विफल होने के बाद भारत के अनेक विप्लवियों

ने अच्छे कृतित्व का परिचय दिया है। जिन सब गुमनाम युवकों को यहाँ कोई पूछता भी न था, यहाँ तक कि विप्लव दल में भी जो नेतृत्व नहीं पा सके; देश के लोग जिन्हें अर्धशिक्षित या साधारण रूप से शिक्षित कहते थे, विदेश के कार्यक्षेत्र में उन्हीं युवकों की अनेक प्रकार से अपनी शक्ति का परिचय देने की कहानियाँ सुनी जाती हैं। सभ्य जगत् में आज उनका स्थान हमारे देश के विख्यात नेताओं की अपेक्षा अधिक भले ही न हो, कम नहीं है। लाजपत के समान नेताओं की अपेक्षा भी इस विप्लव दल के नेताओं ने विदेश में अधिक सम्मान पाया है, यह बात भी सुनने में आई है। ऐसा होने का कारण है, इन युवकों ने संसार के श्रेष्ठ नेताओं के संसर्ग में आने, पर अथवा विदेश की स्वाधीन आबोहवा के संसर्ग में आने पर देखा है कि उनका वही पुराना गुप्त संकीर्ण पथ ही एक मात्र पथ नहीं है, और उन्होंने जब नये मार्गों में कदम रखा, साथ ही अन्दर की प्रसुप्त शक्ति अवसर और सुयोग पाकर पूर्ण रूप से विकास पा उठी।

इन सब विदेश-प्रवासी विप्लवियों के जीवन से यह भी जाना जाता है कि विप्लव दल में सच ही ऐसे अनेक गुमनाम युवक थे जिनके विषय में हमारे देश-वासी शायद अब भी कुछ विशेष नहीं जानते—और जो अवकाश और सुयोग पाने पर शायद एक दिन संसार के श्रेष्ठ विचारकों के साथ एक आसन पर बैठने लायक हो सकते हैं। पुस्तक पढ़ने या परीक्षाएँ पास करने से ही तो विचारक्षीण नहीं हुआ जाता, पुस्तक पढ़ना एक बात है और विचारक (Thinker) होना दूसरी बात। जगत् के एक श्रेष्ठ विचारक मनीषी हर्बर्ट स्पेंसर तो मातृभाषा और फ्रांसीसी भाषा के सिवाय और कोई भी भाषा न जानते थे, और ऐसे अनेक पण्डित हैं जो बहुत भाषाओं के सचमुच पण्डित हैं, किन्तु वे तो हर्बर्ट स्पेंसर के समान नहीं हैं। हमारे देश में अनेक लोग थे जो विवेकानन्द की अपेक्षा अधिक पण्डित थे, किन्तु विवेकानन्द के समान विचारक और कितने हुए हैं? जगत् के अनेक विचारशील कवियों और दार्शनिकों की जीवन-कथा देखने से यह बात समझी जा सकती है कि पाण्डित्य और विचारशीलता एक वस्तु नहीं।

'पेड़ जैसे नहीं जानता कि कब उसके फूल फूट निकलेंगे, पक्षी जैसे नहीं जानता कि ठीक कब उसे गाना गाने की चाह होगी। प्राणों की समुची शक्ति में से उनका उद्यम जागता है, इसलिए उन्हें जैसे सोच-विचार कर इरादा नहीं बनाना पड़ता।' उसी प्रकार जो विचारशील हैं, भावुक हैं, जो सचमुच ही प्रतिभावान् विक्सुं

(विचारक) हैं वे पण्डित हुए बिना भी पोथी पढ़ने या परीक्षाएँ पास करने में वैसी योग्यता दिखाए बिना भी संसार के अनेक अद्भुत विस्मयजनक रहस्यों की घोषणा कर सकते हैं। विप्लवियों के कार्यकलाप को बहुत लोग पागलपन कहते हैं। वे कहते हैं, दिमाग में कुछ खराबी हुए बिना कोई विप्लव दल में योग नहीं दे सकता।— विप्लवियों के अन्दर सुनते हैं, सुबुद्धि का—अक्लमन्दी का विशेष अभाव है—किन्तु रविबाबू ने कहा है,—‘सुबुद्धि नाम का पदार्थ मर्त्यलोक में पाया जाता है, किन्तु ऊँचे दर्जे का जो खालिस पागलपन है वह देवलोक की वस्तु है। इसी से जान पड़ता है कि सुबुद्धि की गढ़ी हुई चीजें टूट-फूट पड़ती हैं। और पागलपन जिन चीजों को उड़ाकर लाता है वे बीज की तरह जंगलों के जंगल उगा डालती हैं।'