> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2025-04-10

Pawan Jury BhilwaraRj

डेयरी कॉर्पोरेशन (अमूल, सरस आदि) दही जमाने के लिए जिस कल्चर का इस्तेमाल करते है, उस कल्चर के बैक्टीरिया को लैब में मॉडिफ़ाइड किया गया है, और उसकी ग्रोथ को नियंत्रित करने -ताकि दही की शेल्फ लाइफ़ और मीठापन बढ़े- के लिए इस कल्चर में और भी अन्य अनावश्यक बैक्टीरिया मिलाए गए है, और यह उस बैक्टीरिया से भिन्न है जो वास्तविक दही जमाने में सदियों से इस्तेमाल होता आया है।
.
इस दही में B12 न्यूनतम मात्रा में है, और इसकी कमी पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
.
शहरों में यह प्राकृतिक बैक्टीरिया अब लुप्त हो चुका है, और कल्चर वाले बैक्टीरिया से जामन लेने के कारण अब यदि आप घर पर भी दही जमा रहे है, तब भी 99% संभावना है कि आप मॉडिफ़ाइड बैक्टीरिया वाले दही/छाछ का इस्तेमाल कर रहे है, जिसमें B12 समेत कई आवश्यक तत्व नहीं है ।
.
B12 की कमी से प्रतिरोधक क्षमता गिरती है, और कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है ।
.
स्वास्थ्य मंत्री को वोट वापसी के दायरे में लाने के सिवाय इस प्रक्रिया को रोकने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि मौजूदा स्थिति में स्वास्थ्य मंत्री फार्मा कंपनियों के लिए काम करता है, नागरिक हितो के लिए नहीं ।
.
————-